मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस और पत्रकारों से बदसलूकी के 6 नए VIDEO:धमकियां और हुड़दंग कैमरे में कैद, डीजे मंच से चेतावनी, चौकी के भीतर घुसकर चुनौती

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Muzaffarnagar
  • Muzaffarnagar Kanwar Yatra: Police & Journalist Threats Video Controversy

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस और पत्रकारों से बदसलूकी के 6 नए VIDEO:धमकियां और हुड़दंग कैमरे में कैद, डीजे मंच से चेतावनी, चौकी के भीतर घुसकर चुनौतीवरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व शुक्रवार देर रात पुलिस और पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े 6 नए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कुछ लोग खुलेआम पुलिस को चुनौती देते, धमकियां देते और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

पहले वीडियो में डबल डेकर डीजे की छत से लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा की जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक फैक्स भेज दिया गया है और दूसरा 15 मिनट बाद भेजा जाएगा। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि “हमारे साथ जो बदसलूकी हुई है, उसका परिणाम 16वें मिनट में दिखा देंगे।”

दूसरे वीडियो में मंच से वही युवक कथित तौर पर “बदला” लेने की बात कहते हुए “गंगा मैया की कसम” खाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में मौजूद उकसावा पूर्ण भाषा और अंदाज पूरे माहौल को और अधिक उग्र बनाते नजर आ रहे हैं।

तीसरा वीडियो शिव चौक स्थित आबकारी पुलिस चौकी के अंदर का है। इसमें सफेद कुर्ता पहने एक युवक पुलिस को चुनौती देते हुए कहता दिखाई देता है कि, “दिखाओ वर्दी की अकड़ कितनी है… हम थाने के अंदर खड़े होकर कह रहे हैं।”

चौथे वीडियो में भगवाधारी साधु के वेश में एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी से तीखे अंदाज में बात करते हुए दिखाई देता है। वह कहता है कि एक वीडियो बनाऊंगा, जिसमें पूरा प्रशासन अलर्ट नजर आएगा। इसी दौरान वह यह भी कहता सुनाई देता है कि “मैं वही हूं… जिसे रात 12-12 बजे तक ढूंढते फिरते थे कि महाराज वीडियो डिलीट कर दो।”

पांचवें वीडियो में वही भगवाधारी युवक पुलिस अधिकारी द्वारा “भाई” कहे जाने पर उंगली उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया देता है और कहता है, “मैं तुम्हारा भाई नहीं हूं।”

छठे वीडियो में वही लोग पत्रकारों के साथ अभद्रता करते और उन्हें धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी घटनाक्रम के दौरान कई पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थीं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi BHU Bhagat Singh Students Morcha Protest Against Gyanesh Kumar | Election Boycott BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा…

    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    Hindi News Entertainment Bollywood Rekha Tragic Life Story; Vinod Mehra Amitabh Bachchan Mukesh Agarwal | Rekha Birthday रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से…

    You Missed

    Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 3 views
    Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 4 views
    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 8 views
    Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

    नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 6 views
    नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी