दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बयान पर मुजम्मिल की सफाई:वीडियो में कहा था- मैंने उसे छोड़ा, पछतावा नहीं, मैं स्टार था, अब बोले- एडिटिंग से मायने बदले

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Muzammil Ibrahim Deepika Padukone Breakup Statement Controversy Clarification

दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बयान पर मुजम्मिल की सफाई:वीडियो में कहा था- मैंने उसे छोड़ा, पछतावा नहीं, मैं स्टार था, अब बोले- एडिटिंग से मायने बदले13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम अपने उस पुराने बयान से सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2 साल तक दीपिका पादुकोण के साथ रहने के बाद उन्होंने उन्हें छोड़ दिया था। पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने ये भी दावा किया था कि दीपिका ने खुद उन्हें प्रपोज किया था। अब वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर ने सफाई दी है।

मुजम्मिल इब्राहिम ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘जिस इंटरव्यू की चर्चा की जा रही है और जिसे गलत तरीके से “ताजा दावा” बताकर पेश किया जा रहा है, वह वास्तव में एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था। इस समय जो क्लिप्स वायरल हो रही हैं, वे एक लंबी बातचीत के केवल कुछ छोटे हिस्से हैं।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘एडिटिंग की प्रोसेस में अक्सर झिझक, पूरा संदर्भ और जिन विषयों पर सम्मानपूर्वक बात की गई थी, वह सब खो जाता है। ऐसे में जब बातचीत के कुछ अंशों को अलग करके देखा जाता है, तो उनका वास्तविक अर्थ और संदर्भ बदल सकता है।’

इसके अलावा मुजम्मिल लिखते हैं, ‘मैंने हमेशा अपने अतीत से जुड़े लोगों के बारे में सम्मान के साथ बात करने की कोशिश की है और यह आज भी नहीं बदला है। दूसरों की तरह मैंने भी कई साल अपने काम और अपनी जिंदगी को संवारने में लगाए हैं, और मेरी इच्छा है कि बातचीत का केंद्र भी उसी पर बना रहे। मैं अपनी बात ईमानदारी से कहने पर कायम हूं और उसे सम्मानपूर्वक कहने पर भी।’

क्या था मुजम्मिल इब्राहिम का पुराना बयान

कुछ महीनों पहले एक पॉडकास्ट में सिद्धार्थ कानन ने मुजम्मिल से पूछा था कि क्या आप दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे। मुजम्मिल ने इस बारे में बात करने से इनकार करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अब उनकी शादी हो चुकी है। हम बहुत अच्छे दोस्त थे और अब भी हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’

इस पर उनसे पूछा गया कि आप उन्हें उस वक्त डेट कर रहे थे। इस पर एक्टर ने कहा था,’ जब मैं मॉडलिंग करता था, तब मैं दीपिका से मिला था, हमने साथ में शो किया था। उन्होंने मुझे ग्लैडरेड्स इंडिया शो और परदेसिया गाने में देखा था। हम मिले थे, लेकिन फिर मैं विदेश चला गया। मैं टेक ऑफ कर गया था, अच्छे लेवल पर।’

एक्टर ने आगे बताया कि जब दीपिका बॉम्बे में नई आई थीं, तब दोनों का रिश्ता शुरू हुआ, जो 2 साल तक चला। मुजम्मिल ने ये भी बताया कि दीपिका ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन ब्रेकअप एक्टर ने किया था।

जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको पछतावा है, तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं, मुझे किसी को छोड़ने का कभी पछतावा नहीं हुआ। मैं सख्त लौंडा हूं। उस वक्त मैं स्टार था और वो नहीं थीं। हालांकि बाद में वो बड़ी स्टार बनीं, अब लोग मुझे नहीं जानते, लेकिन उन्हें जानते हैं। मैं उनका फैन हूं, उनकी मूवीज देखता हूं।’

हालांकि अब जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें काफी काट-छांट है। असल वीडियो में मुजम्मिल बार-बार इस टॉपिक पर बात करने से इनकार कर रहे थे, हालांकि शॉर्ट वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है।

कौन हैं मुजम्मिल इब्राहिम

  • मुजम्मिल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी और कई बड़े फैशन ब्रांड्स व विज्ञापनों का हिस्सा रहे।
  • साल 2003 में उन्होंने ग्लैडरेग्स मैनहंट का खिताब जीता, जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग इंडस्ट्री में पहचान मिली।
  • भारत के अलावा उन्होंने विदेशों में भी मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं। वह हाईएस्ट पेड मॉडल हुआ करते थे।
  • उन्होंने 2007 में फिल्म धोखा से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म का निर्देशन पूजा भट्ट ने किया था और इसे महेश भट्ट ने लिखा था।
  • फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी शोज और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी अभिनय किया है। हाल ही में वो स्पेशल ओप्स में नजर आए हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur JCI Navrang Garba Night | Nikhil Sahu Bhajan Video Update गोरखपुर में सजी ‘JCI नवरंग’ की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया…

    धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा ऐसा नहीं ईसाई समुदाय कुछ भी मांगे

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Verdict | Christian Cemetery Land Plea Dismissed धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की,…

    You Missed

    Orange to Face UConn in Exhibition Game at Mohegan Sun – Syracuse University Athletics

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 2 views
    Orange to Face UConn in Exhibition Game at Mohegan Sun – Syracuse University Athletics

    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

    “You want to play for Morocco?”: Getafe defender provokes Yamal with shocking words | Goal.com India

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    “You want to play for Morocco?”: Getafe defender provokes Yamal with shocking words | Goal.com India

    धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा ऐसा नहीं ईसाई समुदाय कुछ भी मांगे

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा ऐसा नहीं ईसाई समुदाय कुछ भी मांगे

    Daily Wire’s ‘Confession’: Details Revealed For James Franco, Rob Lowe Film

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    Daily Wire’s ‘Confession’: Details Revealed For James Franco, Rob Lowe Film

    दोस्तों के कपड़े-जूते पहन किए शो, अब जीते ₹1 करोड़:सोनीपत का धड़कन MTV हसल 0.5 विनर बना, खर्च निकालने के लिए वीडियो एडिटिंग की

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    दोस्तों के कपड़े-जूते पहन किए शो, अब जीते ₹1 करोड़:सोनीपत का धड़कन MTV हसल 0.5 विनर बना, खर्च निकालने के लिए वीडियो एडिटिंग की