नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Nana Patekar Death Cause | Postmortem Report Reveals Massive Heart Attack

नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में गोवा में निधन हुआ था।
 - Dainik Bhaskarनाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में गोवा में निधन हुआ था।

नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी।

डॉक्टर के मुताबिक, नाना पाटेकर को दिल का दौरा पड़ा था। हार्ट की मुख्य नस (लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी) में खून का थक्का जमने से यह स्थिति बनी। यह नस दिल के एक बड़े हिस्से तक खून पहुंचाती है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह एथेरोस्क्लेरोटिक कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण दिल की मुख्य नस में खून का थक्का जमने से हुआ गंभीर हार्ट अटैक बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

नाना पाटेकर को करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।नाना पाटेकर को करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

नाना ने निधन से कुछ घंटे पहले दोस्त को मैसेज किया

पुलिस जांच में पता चला है कि नाना पाटेकर ने निधन से कुछ घंटे पहले अपने करीबी दोस्त अमेय नाईक से संपर्क करने की कोशिश की थी। उन्होंने 8 अक्टूबर की सुबह करीब 2:30 बजे वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अमेय को फोन भी किया।

पुलिस के मुताबिक, अमेय नाईक ने नाना पाटेकर का मैसेज सुबह करीब 3:30 बजे देखा। इसके बाद वे तुरंत उनके डोना पावला स्थित घर पहुंचे। वहां उन्होंने नाना को सोफे पर बेहोश पाया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमेय ने सुरक्षा गार्ड की मदद से अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं से संपर्क किया। इसके बाद नाना पाटेकर को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ।मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ।

पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया था

नाना पाटेकर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए 8 अक्टूबर को बांबोली स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया गया।

नाना पाटेकर के निधन की सूचना मिलने के बाद पणजी पुलिस ने पुलिस स्टेशन में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था।

गोवा से नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे लाया गया था। यहां देर रात डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ था।

अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें देखें-

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी थी।महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी थी।फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे और पत्नी से मुलाकात की थी।फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे और पत्नी से मुलाकात की थी।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाना पाटेकर को पुष्पांजलि अर्पित की थी।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाना पाटेकर को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:’परिंदा’ के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया

नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक के करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। नाना अपने बेबाक और गुस्सैल अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म में रेपिस्ट का रोल ऑफर किया तो नाना भड़क गए और उन्हें गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नाना को फिल्म में अहम विलेन का किरदार मिला। परिंदा की शूटिंग के दौरान भी उनका डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से विवाद हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे प्रभावित, सुबह 10 बजे से कटेगी बिजली

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Rustampur Shahpur Areas Electricity Supply Affected गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे…

    अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी के साथ आए नजर, कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और गौरी खान भी पहुंचीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Mumbai Ambani Devi Shakti Event | Aamir Khan, Ranveer Singh Photos अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी के साथ आए नजर, कृति…

    You Missed

    Darline Graham returns to the debate stage as GOP nerves hit overdrive

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 2 views
    Darline Graham returns to the debate stage as GOP nerves hit overdrive

    नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 2 views
    नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक

    NFL Fantasy 2026 Start ‘Em, Sit ‘Em: Wide receivers for Week 5

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    NFL Fantasy 2026 Start ‘Em, Sit ‘Em: Wide receivers for Week 5

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे प्रभावित, सुबह 10 बजे से कटेगी बिजली

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे प्रभावित, सुबह 10 बजे से कटेगी बिजली

    2 Detroit Lions carted off in first half vs. Cardinals

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    2 Detroit Lions carted off in first half vs. Cardinals

    अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी के साथ आए नजर, कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और गौरी खान भी पहुंचीं

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी के साथ आए नजर, कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और गौरी खान भी पहुंचीं