टीवी इंडस्ट्री की पार्टी में ड्रग का बजट होता है:एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री बोलीं- नशे की वजह से कई बार शूटिंग कैंसिल हुई, मैंने भी सारे नशे किए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Narayani Shastri Statement | TV Industry Party Drug Culture Controversy

टीवी इंडस्ट्री की पार्टी में ड्रग का बजट होता है:एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री बोलीं- नशे की वजह से कई बार शूटिंग कैंसिल हुई, मैंने भी सारे नशे किए6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम और कोई अपना सा जैसे कई सुपरहिट टीवी शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने हाल ही में टीवी इंडस्ट्री और एक्टर्स के नशे करने से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खुद भी कबूला है कि वो सभी तरह के नशे कर चुकी हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया है कि टीवी इंडस्ट्री की पार्टीज के लिए ड्रग का बजट बनता था, कई बार तो शूटिंग तक कैंसिल करना पड़ता था।

एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि ड्रग्स ही एक्टर की मौत की वजह बने। उन्होंने कहा- ‘उन्होंने आत्महत्या क्यों की ये मेरी समझ से परे है। लेकिन मुझे लगता है ड्रग्स ही वजह है। पहले हमारी इंडस्ट्री में पार्टी का बजट होता था कि दारू का कितना बजट होगा। अब ड्रग्स का बजट होता है।’

नारायणी शास्त्री 25 सालों से टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।नारायणी शास्त्री 25 सालों से टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।

आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘आप इसे पसंद करें या न करें, लेकिन मैं खुद भी देखकर शॉक थी कि ड्रग्स का बजट होता है। इसलिए बहुत सालों से मैंने पार्टी करना बंद कर दिया है। अब वो पार्टियां नहीं होतीं कि गाना लगा है चलो डांस करें, अब पार्टीज कुछ अलग होती हैं, पूरी तरह।’

एक्ट्रेस ने दावा किया है कि टीवी इंडस्ट्री की बड़ी पार्टीज में खुलेआम ड्रग्स इस्तेमाल नहीं होता, लेकिन छोटी पार्टीज में ओपनली ड्रग्स इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा- ‘हर कोई जानता है कि सब नशे करते हैं। मैं पर्सनली नहीं जानती कि कौन नशे करता है, लेकिन मैं ऐसी जगह गई हूं, जहां मैंने लोगों को ड्रग्स लेते देखा है।’

आगे एक्ट्रेस ने कहा है, ‘मैं सती सावित्री बनने की कोशिश नहीं कर रही हूं, मैंने अपनी जिंदगी में सारे नशे किए हैं। लेकिन मैंने एक्सपेरिमेंट की तरह किया है कि ये करने से क्या होता है। वर्ना अगर आप ड्रग्स में घुस जाओ, तो जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते हो।’

नारायणी ने आगे कहा, ‘कोकेन की लत लग जाती है। मुझे लगता है कोकेन इंडस्ट्री को खा रही है। ये दुनिया को खा रही है, क्योंकि सभी ड्रग्स करते हैं। मैं बहुत कम लोगों को जानती हूं जो ड्रग्स नहीं करते हैं। मैं ये सब नहीं करती थी, लेकिन जब मैं ऐसी जगह गई, तो मैं वहां लोगों को देखकर शॉक हो जाती थी।’

एक्टर्स खड़े होने लायक नहीं होते, शूटिंग कैंसिल होती है- नारायणी

जब आगे एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या एक्टर्स सेट पर या वैनिटी में ड्रग्स लेते हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नाम नहीं लेना है, लेकिन ये बहुत होता है। हमारी शूट कैंसिल हुई है, क्योंकि एक्टर्स शूट करने की हालत में नहीं है। महंगे एक्टर्स सेट पर बैठे हैं, लेकिन शूट नहीं हो रही, क्योंकि लोग खड़े होने लायक नहीं हैं। मेरे आखिरी दो शोज में ऐसा नहीं हुआ है, लेकिन पिछले शोज में ये बहुत हुआ है।’

अपने विवादित बयान में नारायणी शास्त्री ने साफ किया है कि वो ड्रग एडिक्ट नहीं हैं, उन्होंने सारे नशे सिर्फ ट्राय करने के लिए इस्तेमाल किए थे। एक्ट्रेस ने सफाई में कहा है कि उन्होंने पहली बार शराब इसलिए पी, जिससे उन्हें पता रहे कि अगर कोई उन्हें छिपकर शराब पिलाए तो पता हो कि उसका स्वाद कैसा है।

कौन हैं एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री

  • नारायणी शास्त्री पिछले 25 सालों से टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं।
  • उन्होंने 1999 में आई फिल्म प्यार कोई खेल नहीं से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
  • आगे वो सपना बाबूल का, कोई अपना सा, बाबुल की दुआएं लेती जा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और श्श कोई है, विक्रम और बेताल, आहट, घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे दर्जनों शोज का हिस्सा रही हैं।
  • नारायणी शास्त्री ने रियलिटी शो जरा नच के दिखा, नच बलिए 2, मीठी छुरी नंबर 1, जोर का झटका में भी हिस्सा लिया है।
  • टीवी शोज के अलावा नारायणी शास्त्री अल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात में नजर आ चुकी हैं।
  • नारायणी शास्त्री पॉपुलर टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा के साथ लिव इन में रही हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Bijua Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी…

    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

    You Missed

    Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 2 views
    Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 2 views
    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी