जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Nidhhi Agerwal Jaipur Visit | Rambagh Palace Wedding Fans Photos

जयपुर पहुंची ‘मुन्ना माइकल’ की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेसजयपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री निधि अग्रवाल बुधवार को जयपुर पहुंचीं। वह शहर में आयोजित एक इवेंट में शामिल होने के लिए आई हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही निधि का सामना कुछ ऐसे फैंस से हुआ, जो रामबाग पैलेस में होने वाली एक रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे। फैंस ने निधि को देखते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई।

निधि ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने बाउंसर्स से दूर होकर सभी के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। अचानक एयरपोर्ट पर मिले फैंस के साथ उनका यह सहज अंदाज लोगों को पसंद आया। इसके बाद निधि अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं।

निधि अग्रवाल पिछले कुछ वर्षों में मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं।निधि अग्रवाल पिछले कुछ वर्षों में मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं।

साउथ सिनेमा में लगातार सक्रिय हैं निधि

निधि अग्रवाल पिछले कुछ वर्षों में मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली निधि ने फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अभिनय की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ (2017) से की थी। इस फिल्म में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया और अपने डांस और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा।

इसके बाद निधि ने तेलुगु सिनेमा का रुख किया और ‘सव्यसाची’ से तेलुगु फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद वह ‘मिस्टर मजनू’, ‘आईस्मार्ट शंकर’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। खासतौर पर आईस्मार्ट शंकर ने उन्हें साउथ इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता दिलाई।

एयरपोर्ट पर निधि ने सेल्फी भी क्लिक करवाई।एयरपोर्ट पर निधि ने सेल्फी भी क्लिक करवाई।

तमिल सिनेमा में भी बनाई पहचान

निधि ने तमिल फिल्मों में भी काम किया है। वह अभिनेता उदयनिधि स्टालिन के साथ ‘कलगा थलाइवन’ में नजर आईं। इसके अलावा उनकी फिल्मोग्राफी में तमिल और तेलुगु सिनेमा के कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। निधि को फिल्मों के साथ-साथ उनके ग्लैमरस लुक और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए भी जाना जाता है। मॉडलिंग बैकग्राउंड के कारण फैशन और स्टाइल के मामले में भी उनकी खास पहचान बनी हुई है।

पवन कल्याण के साथ ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को लेकर चर्चा में रहीं

हाल के वर्षों में निधि की सबसे चर्चित फिल्मों में ‘हरि हर वीरा मल्लू’ भी शामिल रही, जिसमें उन्होंने तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ स्क्रीन शेयर की। इस बड़े प्रोजेक्ट के कारण निधि एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आईं।

निधि की लगातार बढ़ती सक्रियता बताती है कि वह अब केवल एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। हिंदी फिल्मों से शुरुआत करने के बाद उन्होंने तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी जगह बनाई है और अलग-अलग भाषाओं के प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • LIVEबीकानेर-पाली नगर निगम में वोटिंग की तारीख बदली: भाजपा में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने मांगा पार्षद का टिकट, भरतपुर-केकड़ी में कांग्रेस को झटका,चेयरमैन-पालिकाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

    भाजपा में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने मांगा पार्षद का टिकट, भरतपुर-केकड़ी में कांग्रेस को झटका,चेयरमैन-पालिकाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:45Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में साड़ी की दुकान में भीषण आग: दो किलोमीटर तक दिखा धुआं, सात दमकलों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    दो किलोमीटर तक दिखा धुआं, सात दमकलों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:42Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • देश में पहली बार जयपुर रेंज पुलिस का नवाचार: नेशनल और स्टेट हाईवेज पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को गूगल मेप से जोड़ा, व्हीकल ड्राइवर्स को देगा अलर्ट

    नेशनल और स्टेट हाईवेज पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को गूगल मेप से जोड़ा, व्हीकल ड्राइवर्स को देगा अलर्ट|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:54Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में बाइक को टक्कर मारकर युवक का किडनैप: छोड़ने के नाम पर 25 लाख की मांगी फिरौती; दो आरोपी गिरफ्तार

    छोड़ने के नाम पर 25 लाख की मांगी फिरौती; दो आरोपी गिरफ्तार|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:49Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Amma | Pushpalata Singh Performs Last Rites For Unclaimed Bodies 1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की ‘अम्मा’ ने 450 मुस्लिमों को दी…

BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi BHU Bhagat Singh Students Morcha Protest Against Gyanesh Kumar | Election Boycott BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा…

You Missed

Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 1 views
Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 1 views
1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 4 views
Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई