फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज:ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च, दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला पार्ट

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayana Trailer Video Update; Ranbir Kapoor Yash | Sai Pallavi Ram Sita Ravana

फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज:ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च, दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला पार्ट18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया।

‘रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया।

देखें ट्रेलर की झलक-

शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया।शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा।फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म ‘रामायण’ में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।फिल्म ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘यह सिर्फ ट्रेलर नहीं, पीढ़ियों से जुड़ी एक भावना है।’

वहीं, दूसरे ने कहा, ‘कुछ फिल्में देखी जाती हैं, रामायण महसूस की जाती है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रावण के किरदार में यश की कास्टिंग बेहतरीन है।’

वहीं, साई पल्लवी के सीता रूप की भी कई लोगों ने तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘मां सीता के रूप में साई पल्लवी दिव्य लग रही हैं।’

कई दर्शकों ने यह भी कहा कि ट्रेलर देखने के उत्साह में वे पूरी रात सो नहीं पाए।

हालांकि, कुछ यूजर्स ने यश और साई पल्लवी के हिंदी डायलॉग्स पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने साई पल्लवी के लुक और एक्सप्रेशन की भी आलोचना की।

कुछ दर्शकों का कहना है कि ट्रेलर में रामायण की आत्मा कम और विजुअल्स पर ज्यादा जोर दिया गया है। वहीं, कुछ ने इसे फिल्म से ज्यादा थिएटर ड्रामा जैसा बताया।

इससे पहले फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी थी कि हिंदू परंपरा में सुबह 4 से 5 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है, जिसे किसी भी नए और शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इसी मान्यता को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज का समय चुना।

रणबीर कपूर बने हैं भगवान राम, यश निभा रहे रावण का रोल फिल्म ‘रामायण’ में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म ‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।

फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें-

  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
  • 1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे।
  • फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।
  • फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी।
  • फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं।
  • फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी।
  • फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विनर स्टूडियो DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।
  • फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • राखी सावंत ने कंगना रनोट को ‘गटर माउथ’ कहा: बोलीं- Z सुरक्षा छोड़कर आओ तो पता चलेगा; BJP सांसद ने जेन-जी को ‘गटर छाप’ कहा था

    बोलीं- Z सुरक्षा छोड़कर आओ तो पता चलेगा; BJP सांसद ने जेन-जी को 'गटर छाप' कहा था|शिमला,Shimla - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoशिमला

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सनी देओल बोले-लोग धर्म-राजनीति को जोड़ते हैं,मैं इनसे हमेशा दूर: मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं करता जो लोगों को बांटें, ‘गदर’ भी सिर्फ एक लव स्टोरी थी

    मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं करता जो लोगों को बांटें, 'गदर' भी सिर्फ एक लव स्टोरी थी|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:27Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • उसका हर आदमी के साथ अफेयर था: श्वेता तिवारी पर पूर्व पति राजा चौधरी के संगीन आरोप, कहा- सेजान ने मेरे सामने कबूल किया, घर आता था

    श्वेता तिवारी पर पूर्व पति राजा चौधरी के संगीन आरोप, कहा- सेजान ने मेरे सामने कबूल किया, घर आता था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:15Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

Hindi News Entertainment Bollywood Mithe Mein Kya Hai Movie Cast Interview | Netflix Family Drama Update भास्कर इंटरव्यूहोम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है…

होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

Hindi News Entertainment Bollywood Mithe Mein Kya Hai Movie Cast Interview | Netflix Family Drama Update भास्कर इंटरव्यूहोम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है…

You Missed

Stock market today: Nasdaq wavers, S&P 500 and Dow climb as Fed votes to hold rates steady in 10-2 decision

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 3 views
Stock market today:  Nasdaq wavers, S&P 500 and Dow climb as Fed votes to hold rates steady in 10-2 decision

होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 3 views
होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

Pete Golding says Auburn QB Byrum Brown has qualities ‘similar’ to Cam Newton

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 4 views
Pete Golding says Auburn QB Byrum Brown has qualities ‘similar’ to Cam Newton

होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 4 views
होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

Dave Canales’ contract details: What is the Panthers head coach’s salary and how many years are left?

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 7 views
Dave Canales’ contract details: What is the Panthers head coach’s salary and how many years are left?

चार नवंबर से नैमिष-वरुण विहार के भूखंडों की लॉटरी:4,500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक आवेदन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आवंटन

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 7 views
चार नवंबर से नैमिष-वरुण विहार के भूखंडों की लॉटरी:4,500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक आवेदन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आवंटन