- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Ori Viral Wedding Card In Jaipur | Fake Wedding Celebration Highlights
जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंसजयपुर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट के बाहर ओरी को देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। ओरी के साथ मुंबई से बाउंसर्स की एक टीम भी पहुंची। बाउंसर्स ने खास टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर ‘ओरी गार्ड’ लिखा हुआ था।
एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय ओरी अपने अलग अंदाज में नजर आए। उनके हाथ में पफकॉर्न का बॉक्स था। वह चलते-चलते पफकॉर्न खाते दिखाई दिए। इस दौरान फैंस ने तस्वीरें लेने की कोशिश की। ओरी बाउंसर्स की सुरक्षा के बीच बाहर निकले।
दरअसल, जयपुर में ‘फेक वेडिंग’ कॉन्सेप्ट पर एक इवेंट आयोजित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के जरिए किसी फैशन ब्रांड को लॉन्च या प्रमोट किया जाएगा। इसे ओरी की शादी नाम दिया गया है।
जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे ओरी पफकॉर्न खाते नजर आए।
अपनी टीम के साथ बात करते दिखे ओरी। बाउंसर्स की टीशर्ट पर लिखा था ओरी गार्ड।
शादी का कार्ड भी सामने आया
ओरी की जयपुर में शादी की खबर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। शादी का इनविटेशन कार्ड भी सामने आया है, जिसमें 27 सितंबर की रात ‘शादी मुबारक’ कार्यक्रम का जिक्र है। कार्ड सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे ओरी की शादी का निमंत्रण मान रहे हैं।
इनविटेशन के मुताबिक 26 सितंबर की रात 8 बजे से ‘महफिल-ए-सूफियाना’ कार्यक्रम हुआ। इसे संगीत और लाइव परफॉर्मेंस से सजी सुरमई शाम के तौर पर पेश किया गया है।
27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक ‘रंग-ए-इश्क’ कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 8 बजे से ‘शादी मुबारक’ सेलिब्रेशन रखा गया है। इसमें ओरी दूल्हा बनेंगे। इनविटेशन में सरप्राइज परफॉर्मेंस और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों का भी जिक्र है। वीडियो क्रेडिट: प्रिंस शर्मा
ये भी पढ़ें…
जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी जयपुर में शादी करने जा रहे हैं। ओरी की शादी का इनविटेशन भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देशभर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल भी जयपुर पहुंच रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔खबरें और भी हैं…
-
जयपुर में पुलिस कर्मियों ने महिला से की छेड़छाड़: लोगों ने दोनों कॉन्स्टेबल को पीटा, जिस थाने में तैनात उसी के लॉकअप में बंद
0:27Play videoजयपुर
- कॉपी लिंक
शेयर
-
राजस्थान एक्सप्लेनरEWS आरक्षण को लेकर रविंद्र भाटी सड़कों पर क्यों उतरे?: ‘सरलीकरण’ यात्रा का आखिर क्या मकसद और आगे क्या है बड़ा प्लान
2:27Play videoराजस्थान
- कॉपी लिंक
शेयर
-
सीकर समेत 5 जिलों में बारिश,बीकानेर में ओले भी गिरे: खेतों में पानी भरा; तेज हवा से बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकराई, किसान की मौत
0:42Play videoजयपुर
- कॉपी लिंक
शेयर
-
पंचायत चुनाव में समर्थित प्रत्याशी उतारेंगे नरेश मीणा: बूंदी-बारां में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव लड़ने का ऐलान
0:22Play videoजयपुर
- कॉपी लिंक
शेयर



