जयपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे एक्ट्रेस पलक तिवारी-एक्टर इब्राहिम:एक गाड़ी में रणथंभौर के लिए हुए रवाना; फैन से मिलिंद सोमन बोले- 20 पुशअप करो

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan Milind Soman Spotted Jaipur Ranthambore

जयपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे एक्ट्रेस पलक तिवारी-एक्टर इब्राहिम:एक गाड़ी में रणथंभौर के लिए हुए रवाना; फैन से मिलिंद सोमन बोले- 20 पुशअप करोजयपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी और एक्टर इब्राहिम अली खान पटौदी गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। यहां से वे सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक- दोनों रणथंभौर में टाइगर सफारी देखने पहुंचे हैं। दोनों का दो दिन यहां रुकने का कार्यक्रम है।

जयपुर एयरपोर्ट पर इब्राहिम अपने खास मजाकिया अंदाज में भी नजर आए। उनके हाथ में कॉफी का गिलास था। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों और पैपराजी से बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- आज मेरी कॉफी नहीं गिरेगी। उनका यह कमेंट हाल ही वायरल हुए उस वीडियो से जुड़ा था, जिसमें इब्राहिम के हाथ से कॉफी गिर गई थी।

इसी बीच जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेता, मॉडल और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन भी नजर आए। एयरपोर्ट पर एक फैन ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई तो मिलिंद ने मजाकिया अंदाज में कहा- फोटो से पहले 20 पुशअप लगाने पड़ेंगे। उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक गए।

एयरपोर्ट पर सैफ अली के बेटे इब्राहिम और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी।एयरपोर्ट पर सैफ अली के बेटे इब्राहिम और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी।इब्राहिम और पलक तिवारी रणथंभौर के लिए रवाना हो गए।इब्राहिम और पलक तिवारी रणथंभौर के लिए रवाना हो गए।

सेल्फी लेते हुए गिर गई थी कॉफी

दरअसल, 30 सितंबर को सामने आए एक वीडियो में इब्राहिम एक फैन के साथ सेल्फी लेते समय गलती से अपनी कॉफी कपड़ों पर गिरा बैठे थे। वीडियो में वे अचानक नीचे देखते हुए कॉफी के दाग को चेक करते नजर आए। उनके इस रिएक्शन पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए थे।

रणथंभौर में टाइगर सफारी का प्लान

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की रणथंभौर में यात्रा ऐसे समय हुई, जब मानसून के तीन महीने के बाद 1 अक्टूबर से नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए फिर खुला है। पहले दिन देशी-विदेशी पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।

पलक और इब्राहिम के एक साथ नजर आने की खबर भी उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों इससे पहले भी कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं।

इब्राहिम और पलक तिवारी एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए।इब्राहिम और पलक तिवारी एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए।

सैफ अली के बेटे इब्राहिम, टीवी एक्ट्रेस श्वेता की बेटी पलक

इब्राहिम अली खान बॉलीवुड के चर्चित फिल्मी परिवार से आते हैं। वे अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे हैं। उनकी बहन सारा अली खान भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। वहीं दादी शर्मिला टैगोर हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। इब्राहिम ने बतौर अभिनेता 2025 में फिल्म ‘नादानियां’ से शुरुआत की। इसमें वे खुशी कपूर के साथ नजर आए थे। इसके बाद वे ‘सरजमीन’ में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई दिए।

वहीं पलक तिवारी भी टीवी और बॉलीवुड के चर्चित परिवार से आती हैं। वे अभिनेत्री श्वेता तिवारी और अभिनेता राजा चौधरी की बेटी हैं। श्वेता तिवारी ने पलक की परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पलक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ से की थी। इसके बाद वे सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आईं। इसके अलावा वे ‘द भूतनी’, ‘रोमियो एस3’ और ‘रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। इस साल वे सीरीज ‘लुक्खे’ में भी नजर आईं।

मिलिंद सोमन के साथ फोटो खींचने के लिए कहती एक फैन।मिलिंद सोमन के साथ फोटो खींचने के लिए कहती एक फैन।

मॉडलिंग, एक्टिंग और फिटनेस का कॉम्बो

मिलिंद सोमन लंबे समय से मॉडलिंग, अभिनय और फिटनेस के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के तैराक रह चुके हैं। मॉडलिंग के बाद साल 1995 में अलीशा चिनॉय के लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो ‘मेड इन इंडिया’ से उन्हें देशभर में खास पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन पर ‘कैप्टन व्योम’ सहित कई प्रोजेक्ट्स किए और फिल्मों में भी काम किया। ‘16 दिसंबर’, ‘अग्निवर्षा’, ‘भेजा फ्राय’, ‘पैय्या’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘शेफ’ जैसी फिल्मों में उनके काम को देखा गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • जज को स्टेनोग्राफर नहीं मिला, हाथ से लिखे 159 फैसले: रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे; पहले भी चर्चाओं में रहे दिनेश गुप्ता

    रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे; पहले भी चर्चाओं में रहे दिनेश गुप्ता|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में विदेशी ब्रांड की 2.5 करोड़ की घड़ियां चोरी,VIDEO: लग्जरी शोरूम में 36 मिनट तक रहे बदमाश, बैगों में भरकर ले गए 251 वॉच

    लग्जरी शोरूम में 36 मिनट तक रहे बदमाश, बैगों में भरकर ले गए 251 वॉच|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:49Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पूर्व-एसीजे का आरोप-वकीलों को हड़ताल के लिए उकसाया: बोले-जस्टिस मेहता मुझसे जलन रखते हैं, मुझे राजस्थान में नहीं देखना चाहते थे

    बोले-जस्टिस मेहता मुझसे जलन रखते हैं, मुझे राजस्थान में नहीं देखना चाहते थे|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:56Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • विश्वेंद्र के आरोपों पर डोटासरा बोले- हम सब एक हैं: राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा; महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सिंह को बताया BJP स्लीपर सेल

    राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा; महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सिंह को बताया BJP स्लीपर सेल|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:09Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

बाली में नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट:दावा- चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

Hindi News Entertainment Bollywood Nusrat Bharucha Accident In Bali | Actress Hospitalized After Injury बाली में नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट:दावा- चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, काम के सिलसिले…

कन्नौज में वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान कार्यक्रम:युवाओं ने वृद्धजनों से संवाद कर अंगवस्त्र दिए

Hindi News Local Uttar pradesh Kannauj Kannauj International Day Of Older Persons: Youth Honor Elders | News कन्नौज में वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान कार्यक्रम:युवाओं ने वृद्धजनों से संवाद…

You Missed

Daphne Joy on Kanye West and Bianca Censori Threesome Rumors: ‘They’re a Very Sexy Hot Couple’

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 2 views
Daphne Joy on Kanye West and Bianca Censori Threesome Rumors: ‘They’re a Very Sexy Hot Couple’

बाली में नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट:दावा- चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 2 views
बाली में नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट:दावा- चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

Shooting of Harris County deputy prompts manhunt

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 3 views
Shooting of Harris County deputy prompts manhunt

जयपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे एक्ट्रेस पलक तिवारी-एक्टर इब्राहिम:एक गाड़ी में रणथंभौर के लिए हुए रवाना; फैन से मिलिंद सोमन बोले- 20 पुशअप करो

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 3 views
जयपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे एक्ट्रेस पलक तिवारी-एक्टर इब्राहिम:एक गाड़ी में रणथंभौर के लिए हुए रवाना; फैन से मिलिंद सोमन बोले- 20 पुशअप करो

Score en direct Japon – Équateur : Ayase Ueda met à l’épreuve la défense physiquement solide de La Tri.

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 7 views
Score en direct Japon – Équateur : Ayase Ueda met à l’épreuve la défense physiquement solide de La Tri.

कन्नौज में वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान कार्यक्रम:युवाओं ने वृद्धजनों से संवाद कर अंगवस्त्र दिए

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 7 views
कन्नौज में वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान कार्यक्रम:युवाओं ने वृद्धजनों से संवाद कर अंगवस्त्र दिए