टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार:16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • TV Actor Rohit Chandel Arrested For Minor Molestation & Assault

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार:16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पांड्या स्टोर फेम एक्टर रोहित चंदेल को नाबालिग से छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उन पर मारपीट करने के आरोप भी लगे।

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित के खिलाफ 10 जुलाई को पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) के तहत शिकायत दर्ज हुई थी।

10 जुलाई को ही उन्हें दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल एक्टर कस्टडी में हैं।

शुक्रवार को मुंबई के पूर्वी उपनगर की रहने वाली नाबालिग की शिकायत मिलने पर पंत नगर पुलिस स्टेशन ने एक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 (पीछा करना) और 115(2) (चोट पहुंचाने का इरादा) भी लगाई हैं।

एक्टर पर आरोप हैं कि वह नाबालिग लड़की को अपने नंबर से कॉल कर बार-बार परेशान कर रहे थे। लड़की ने उनका फोन उठाना बंद किया, तो एक्टर दूसरे नंबर से बार-बार कॉल कर परेशान करने लगे।

शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास जबरदस्ती रोकने की कोशिश की और बाद में उसका पीछा भी किया। जब लड़की ने विरोध किया, तो एक्टर ने बहस करते हुए उसे गालियां दीं और मारपीट की।

कौन हैं रोहित चंदेल?

रोहित चंदेल ने स्टार प्लस के फेमस शो ‘पांड्या स्टोर’ में धवल मकवाना और जी टीवी के ऐतिहासिक शो ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव की भूमिका निभाई थी।

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहदा के रहने वाले रोहित अभिनय में आने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट खेला और मार्शल आर्ट्स में भी अपने जिले का रिप्रेजेंट किया।

टीवी शो 'सैराब' में रोहित चंदेल के किरदार का नाम ईशान गांगुली है।टीवी शो ‘सैराब’ में रोहित चंदेल के किरदार का नाम ईशान गांगुली है।

साल 2015 में रोहित एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंचे। शुरुआती दौर में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। करीब 90 ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद उन्हें पहला कमर्शियल विज्ञापन मिला। इसके बाद उन्होंने ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ से टीवी डेब्यू किया। आगे चलकर वे ‘चंद्रगुप्त मौर्य’, ‘तमन्ना’ और ‘ये उन दिनों की बात है’ जैसे कई धारावाहिकों में नजर आए।

साल 2022 में उन्होंने डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘एस्केप लाइव’ में राजकुमार का किरदार निभाया। ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ और ‘पांड्या स्टोर’ ने उन्हें घर-घर में फेमस बनाया। वर्तमान में वे टीवी शो ‘सैराब’ में नजर आ रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • श्रेयस अय्यर की बहन को मिली थीं रेप की धमकियां: श्रेष्ठा अय्यर बोलीं- KKR रील विवाद के बाद डेथ थ्रेट्स मिले, गालियों भरे कॉल आए

    श्रेष्ठा अय्यर बोलीं- KKR रील विवाद के बाद डेथ थ्रेट्स मिले, गालियों भरे कॉल आए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दोस्त आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया ने दी परफॉर्मेंस: माही वे गाने पर ब्राइड्समेड के साथ थिरकीं, जान्हवी कपूर, सोनाक्षी समेत कई सेलेब्स हुए शामिल

    माही वे गाने पर ब्राइड्समेड के साथ थिरकीं, जान्हवी कपूर, सोनाक्षी समेत कई सेलेब्स हुए शामिल|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • न्यूलीवेड आमिर खान-गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया में हनीमून: बेटे आजाद और क्विन भी साथ, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव

    बेटे आजाद और क्विन भी साथ, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में सिंगर काका की हुंकार: मंच से सिस्टम-मीडिया पर कसा तंज, बोले- सफेद और खाकी रंग से बचकर चलता हूं

    1:10Play videoPlay videoलुधियाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

Hindi News Local Uttar pradesh Etawah Etawah: Raktdata Samuh Organizes Havan For Peace Of Departed Souls इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगीइटावा4 मिनट पहले…

मऊ में नवरात्रि पर एसपी ने सुरक्षा जांची:दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Hindi News Local Uttar pradesh Mau Mau Navratri Security Visit | SP Sarvesh Kumar Mishra Inspects Pandals मऊ में नवरात्रि पर एसपी ने सुरक्षा जांची:दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों…

You Missed

Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 2 views
Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 2 views
इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

Severe thunderstorm warning in place for Imperial County Saturday evening

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
Severe thunderstorm warning in place for Imperial County Saturday evening

मऊ में नवरात्रि पर एसपी ने सुरक्षा जांची:दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
मऊ में नवरात्रि पर एसपी ने सुरक्षा जांची:दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Game Preview – LAK @ VGK | Los Angeles Kings

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 5 views
Game Preview – LAK @ VGK | Los Angeles Kings

लखनऊ में 12वें दिन बाढ़, गोमती का पानी बढ़ा:कारें डूबीं, यूपी में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा; गोंडा के 8 गांवों में नदी का पानी घुसा

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 6 views
लखनऊ में 12वें दिन बाढ़, गोमती का पानी बढ़ा:कारें डूबीं, यूपी में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा; गोंडा के 8 गांवों में नदी का पानी घुसा