टाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए; फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत का

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat Gangster Anil Pandit | Tiger Shroff Shooting Case USA Dunki Route

BREAKINGटाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए; फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत कापानीपत3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनिल पंडित पानीपत का रहने वाला है। फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के हाथ और सीने पर चोट आई है। - Dainik Bhaskarअनिल पंडित पानीपत का रहने वाला है। फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के हाथ और सीने पर चोट आई है।

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत और एक बिहार का रहने वाला है। एक युवक का नाम फूल सिंह है जबकि दूसरा नाबालिग है। हालांक

.

इस मामले में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है। वह 2022 में नौकरी के लिए दुबई गया था और 2024 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया। भारत छोड़ने से पहले उसके खिलाफ देश में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं था, लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया और हैरी बॉक्सर के संपर्क में आया।

अब विदेश में बैठकर वह भारत में रंगदारी मांगने और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिलवाने के नेटवर्क में सक्रिय है। हाल ही में अनिल पंडित ने हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। पानीपत में अनिल के खिलाफ 10 केस दर्ज हैं।

रविवार शाम 7 बजे टाइगर पर जुहू के पुष्पा पार्क के पास हमला हुआ। उनका ड्राइवर और एक फैन इसमें घायल हो गया। टाइगर के भी सीने पर कांच के टुकड़े लगे।रविवार शाम 7 बजे टाइगर पर जुहू के पुष्पा पार्क के पास हमला हुआ। उनका ड्राइवर और एक फैन इसमें घायल हो गया। टाइगर के भी सीने पर कांच के टुकड़े लगे।

अनिल के पिता पुजारी, परिवार करनाल रह रहा

रेरकलां गांव से मिली जानकारी के अनुसार, अनिल पंडित के पिता कृष्ण लाल पुजारी हैं, जबकि मां प्रवेश गृहिणी हैं। अनिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। उसकी मंझली बहन की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटा भाई अभिषेक है।

ग्रामीणों के अनुसार, अनिल के पिता करीब 10 साल पहले रेरकलां गांव में अपना मकान भाइयों को बेचकर वहां से चले गए थे। अब वे करनाल में रहते हैं, जबकि अनिल के चाचा-ताऊ अभी भी रेरकलां गांव में रहते हैं। गांव छोड़ने से पहले अनिल का भाई अभिषेक पढ़ाई कर रहा था। अनिल खुद 12वीं तक पढ़ा है।

ग्रामीणों को अनिल के विदेश जाने के बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि, अब लगातार मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद उन्हें पता चला कि अनिल अमेरिका में बैठा है।

अनिल पंडित ने खुद को लॉरेंस का छोटा भाई बताया

रविवार रात को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अनिल पंडित का एक ऑडियो सामने आया था। जिसमें उसने कहा- मैं अनिल पंडित, लॉरेंस का छोटा भाई। आज जो मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधू लेते हैं। इसको हमने समझाया था लेकिन इसको समझ में नहीं आई।

और जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है।

सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस से…… तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी।

और इससे अलग कुछ लोग लॉरेंस के खिलाफ जो बोल रहे हैं ना, ये फेम लेने के लिए बोल रहे हैं। तुम भी तैयार रहना। थोड़ा टाइम जरूर लग सकता है लेकिन नंबर सबका आएगा।

———————————

ये खबरें भी पढ़ें:-

टाइगर पर अटैक के 3 संदिग्ध राजस्थान से पकड़े गए:एक बिहार, 2 हरियाणा के; हमले में इस्तेमाल बाइक बरामद; 4 साल में 8 सेलिब्रिटी पर अटैक

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 5 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर खुद गाड़ी चलाकर हॉस्पिटल पहुंचे

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

Hindi News National Tiger Shroff Firing Mumbai Photos LIVE Update; Lawrence Bishnoi Gang | Devendra Fadnavis Eknath Shinde LIVEटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली…

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

Hindi News National Tiger Shroff Firing Juhu Mumbai | Eknath Shinde Visit Photos LIVEटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के…

You Missed

Rockstar Games is preparing an improved version Red Dead Redemption 2 for PS5

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 1 views
Rockstar Games is preparing an improved version Red Dead Redemption 2 for PS5

टाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए; फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत का

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
टाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए; फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत का

Ningbo draw: Rybakina returns; Kostyuk, Swiatek still in WTA Finals hunt

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Ningbo draw: Rybakina returns; Kostyuk, Swiatek still in WTA Finals hunt

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

David Harbour’s Face When Winona Ryder Said She ‘Wasn’t Attractive’ in the ’80s Says Everything About Beautiful Women’s Self-Esteem