हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान ने देसी छोरी कहकर इंट्रोड्यूस कराया, बोले- अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Kanika Mann Enters Bigg Boss 20 | Panipat Actress Performance Video

हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान ने देसी छोरी कहकर इंट्रोड्यूस कराया, बोले- अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगाप्रिंस सिंह, पानीपत12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कनिका मान को बिग बॉस 20 की पहली कंटेस्टेंट के रूप में इंट्रोड्यूस करते सलमान खान। कनिका ये सारे विजुअल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। - Dainik Bhaskarकनिका मान को बिग बॉस 20 की पहली कंटेस्टेंट के रूप में इंट्रोड्यूस करते सलमान खान। कनिका ये सारे विजुअल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं।

हरियाणा के पानीपत से निकलकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कनिका मान अब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में पहुंच गई हैं। ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने उनका स्वागत किया। कनिका ने ‘शरारत’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शो की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली।

इस परफॉर्मेंस के बाद सलमान खान ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कनिका को हरियाणा की छोरी के तौर पर दर्शकों से मिलवाया। इसके बाद मजाकिया अंदाज में कहा कि कनिका अब ‘बिग बॉस की मेहमान’ बन गई हैं, अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा। सलमान ने यह भी बताया कि उनकी मां भी कनिका की बहुत बड़ी फैन हैं। एक पुराने किरदार को लेकर की गई टिप्पणी का जिक्र भी किया।

कनिका मान का जन्म पानीपत में हुआ है। उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। शुरुआत में मनोरंजन की दुनिया में जाना उनके लिए आसान फैसला नहीं था। परिवार की तरफ से भी पढ़ाई और करियर को लेकर चिंताएं थीं। हालांकि बाद में परिवार ने उनका साथ दिया और कनिका ने मॉडलिंग को अपना करियर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया।

बिग बॉस के घर में कनिका मान के एंट्री के PHOTO…

बिग बॉस के घर में इंट्री करती कनिका मान।बिग बॉस के घर में इंट्री करती कनिका मान।सलमान खान और कनिका मान में होती बातचीत।सलमान खान और कनिका मान में होती बातचीत।

सलमान खान और कनिका मान के बीच ऐसे हुई बातचीत…

  • ‘नागिन’ के ड्रैगन को लेकर हुआ मजेदार कन्फ्यूजन : बातचीत में कनिका के ‘नागिन’ से जुड़े किरदार का भी जिक्र आया। सलमान ने मजाक करते हुए पूछा कि उनकी मां ने कनिका को ‘ड्रैगन फ्लाई’ के तौर पर याद किया है। इस पर कनिका ने हंसते हुए सफाई दी कि वह ‘ड्रैगन फ्लाई’ नहीं बल्कि ड्रैगन थीं। सलमान ने भी मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनकी मां को शायद दोनों किरदारों में कन्फ्यूजन हो गया है। कनिका ने हंसते हुए कहा कि उन्हें देखकर शायद ऐसा नहीं लगता होगा कि वह ड्रैगन हैं। बता दें की कनिका मान ने हाल ही में ‘नागिन 7’ में राधिका का किरदार निभाया था। शो में उनके किरदार को इच्छाधारी ड्रैगन के रूप में दिखाया गया था।
  • सलमान बोले- अब देखना, ड्रैगन मोड कब ऑन होगा: इसके बाद सलमान ने कनिका के ‘ड्रैगन’ वाले किरदार को बिग बॉस के घर से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सीरियल में तो राइटर तय करता था कि ड्रैगन कब बाहर आएगा, लेकिन बिग बॉस के घर में कोई राइटर नहीं है। सलमान ने कनिका से कहा कि अब देखना होगा कि ‘कनिका का ड्रैगन मोड कब ऑन होगा।’ इस पर कनिका ने अपने पुराने किरदार के अंदाज में ड्रैगन की एक्टिंग करके दिखाई। सलमान ने भी मजाकिया अंदाज में उनके लिए प्रॉप मंगवाया और कनिका के साथ यह पूरा सेगमेंट हंसी-मजाक से भर गया।
  • ‘खून खोलने’ वाली सिचुएशन में दिखेगा असली ड्रैगन : इसके बाद सलमान ने कनिका को बिग बॉस के घर की असली चुनौती समझाई। उन्होंने कहा कि वह कनिका को घर के अंदर की ऐसी परिस्थितियां देंगे, जिनमें उनका ‘खून खोल’ सकता है। सलमान ने समझाया कि जब अंदर से कनिका ‘आग बबूला’ होंगी, तभी उनका असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा। कनिका ने भी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मजाकिया अंदाज में अपना जवाब दिया।

हरियाणा में जन्म से लेकर मॉडलिंग और बिग बॉस तक का सफर

2015 के आसपास कनिका मान ने म्यूजिक वीडियो में काम करना शुरू किया।2015 के आसपास कनिका मान ने म्यूजिक वीडियो में काम करना शुरू किया।

  • पंजाबी म्यूजिक वीडियो से मिली पहली पहचान : कनिका ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक वीडियो से की। 2015 के आसपास उन्होंने म्यूजिक वीडियो में काम करना शुरू किया। धीरे-धीरे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका चेहरा पहचाना जाने लगा। म्यूजिक वीडियो के बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों का रुख किया। ‘रॉकी मेंटल’ में काम करने के बाद फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी दर्ज हुई। इसके बाद वह ‘दाना पानी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
  • ‘बढ़ो बहू’ से टीवी की दुनिया में कदम : पंजाबी इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद कनिका ने हिंदी टेलीविजन का रुख किया। वर्ष 2018 में उन्होंने टीवी शो ‘बढ़ो बहू’ से छोटे पर्दे पर शुरुआत की। इस शो में उन्होंने टिटली का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें असली पहचान इसके बाद मिले एक ऐसे किरदार से मिली, जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया।
  • ‘गुड्डन’ बनीं तो घर-घर में पहचान मिली : कनिका मान के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’। जी टीवी के इस शो में उन्होंने गुड्डन का मुख्य किरदार निभाया। शो की लोकप्रियता के साथ कनिका भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गईं। उनकी एक्टिंग और किरदार को दर्शकों ने पसंद किया। यही वह दौर था, जब मॉडल और पंजाबी म्यूजिक वीडियो की दुनिया से निकली कनिका हिंदी टीवी की जानी-पहचानी अभिनेत्री बन गईं।

‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ टीवी शो में गुड्डन का किरदार निभाती कनिका मान।‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ टीवी शो में गुड्डन का किरदार निभाती कनिका मान।

  • टीवी के बाद ओटीटी और रियलिटी शो में भी आजमाया हाथ : ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के बाद कनिका ने खुद को सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने ओटीटी पर ‘रूहानियत’ में काम किया। इसके बाद 2022 में उन्हें रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी देखा गया, जहां वह फाइनलिस्ट तक पहुंचीं। यानी कनिका ने अपने करियर में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खुद को आजमाया- म्यूजिक वीडियो, फिल्म, टीवी, ओटीटी और स्टंट रियलिटी शो।
  • सोशल मीडिया पर भी कनिका की मजबूत पकड़ है : कनिका मान की सोशल मीडिया पर भी मजबूत पकड़ है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 73 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर उन्हें 25 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ कनिका सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें, वीडियो और प्रोफेशनल अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती हैं।

अब बिग बॉस के घर में नई परीक्षा

कनिका मान के करियर का नया पड़ाव अब ‘बिग बॉस 20’ है। 6 सितंबर 2026 को शो के ग्रैंड प्रीमियर में उन्होंने सलमान खान के सामने परफॉर्म किया और इसके बाद बिग बॉस के घर में एंट्री की।

बिग बॉस में एंट्री के साथ ही कनिका को घर में एक खास भूमिका भी मिली और उन्हें ‘पपेट मास्टर’ के तौर पर पेश किया गया। अब उनके सामने चुनौती सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करने की नहीं, बल्कि घर के रिश्तों, विवादों और रणनीति के बीच खुद को मजबूत बनाए रखने की भी है।

प्रसिद्ध यूट्यूबर एल्विश यादव 14 अगस्त 2023 को बिग बॉस OTT सीजन-2 के विनर बने थे।प्रसिद्ध यूट्यूबर एल्विश यादव 14 अगस्त 2023 को बिग बॉस OTT सीजन-2 के विनर बने थे।

बिग बॉस में हरियाणवी यूट्यूबर एल्विश यादव भी रच चुके इतिहास

करीब तीन साल पहले हरियाणवी यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस OTT सीजन-2 के विनर बने थे। उन्होंने अभिषेक मल्हान को हराकर खिताब जीता था। लगभग 40 दिन घर में बिताने के बाद वे शो के विनर बने थे। उन्हें बिग बॉस की तरफ से 25 लाख रुपए कैश और एक चमचमाती ट्रॉफी मिली थी।

एल्विश यादव, बिग बॉस के इतिहास के पहले कंटेस्टेंट रहे, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर शो जीता। एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। वो गुरुग्राम के वजीराबाद गांव के रहने वाले हैं। वजीराबाद गांव में ही उनका परिवार रहता है। उनके पिता टीचर हैं।

————————

यै खबर भी पढ़ें…

मासूम शर्मा की बाबाओं-डेरों पर फिर विवादित टिप्पणी:जींद में बोले-जित भी ये फंस ज्यां, जूत मारने हैं; नए सॉन्ग ‘फिल्मी बाबे’ में जल्लाद बताया

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पांखडवाद के खिलाफ अब खुलकर मैदान में आ गए है। जींद के पदाना धाम श्याम मंदिर में हुए भजन कीर्तन में सिंगर ने जहां पाखंडवाद पर खुलकर कटाक्ष किए, वहीं अपना ‘तत्वदर्शी’ सॉन्ग सुनाते हुए विवादित टिप्पणी भी कर दी। (पूरी खबर पढ़ें)

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सोनीपत में पॉक्सो एक्ट में रेपिस्ट को 20 साल कैद: नाबालिग को सोशल मीडिया पर फंसाया; होटल में जाकर किया था रेप

    नाबालिग को सोशल मीडिया पर फंसाया; होटल में जाकर किया था रेप|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskarसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सफाई कर्मियों की हड़ताल में CJP की एंट्री, सरकार सख्त: 30 कर्मचारी टर्मिनेट, हिसार का प्रधान भी शामिल, 1 दरोगा सस्पेंड; 1 मांग पर फंसा पेंच

    30 कर्मचारी टर्मिनेट, हिसार का प्रधान भी शामिल, 1 दरोगा सस्पेंड; 1 मांग पर फंसा पेंच|झज्जर,Jhajjar - Dainik Bhaskar0:52Play videoPlay videoझज्जर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • DCRUST मुरथल के VC श्रीप्रकाश सिंह का कार्यकाल बढ़ा: नए कुलपति की नियुक्ति तक पद पर रहेंगे; राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

    नए कुलपति की नियुक्ति तक पद पर रहेंगे; राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskarसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में नाबालिग से कुकर्म का प्रयास: गली में खेल रहे बच्चे को छत पर ले गया पड़ोसी; घर आकर मां को बताई आपबीती

    गली में खेल रहे बच्चे को छत पर ले गया पड़ोसी; घर आकर मां को बताई आपबीती|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskarपानीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

Hindi News Entertainment Bollywood Royal Opera House Mumbai Anniversary | Lata Mangeshkar Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के…

You Missed

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

How to watch Virginia Tech football at Clemson

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 5 views
How to watch Virginia Tech football at Clemson

आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 8 views
आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर