सरकारी आवास में शॉर्ट सर्किट से आग, सिलेंडर-फ्रिज में धमाका:4 माह के बेटे को लेकर महिला ने बचाई जान, डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Para House Fire | Woman Saves Infant From Cylinder Blast

सरकारी आवास में शॉर्ट सर्किट से आग, सिलेंडर-फ्रिज में धमाका:4 माह के बेटे को लेकर महिला ने बचाई जान, डेढ़ घंटे में आग पर काबू पायाशिवांशु कुमार गुप्ता | दुबग्गाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पारा के मोहान रोड स्थित दुल्लूखेड़ा में सोमवार शाम टीवी में हुए शॉर्ट सर्किट से सरकारी आवास में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। मकान में मौजूद महिला अपने चार माह के बेटे को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाहर निकल गई।

आग इतनी भीषण थी कि कुछ देर बाद किचन में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद फ्रिज का कंप्रेसर भी धमाके के साथ फट गया। धमाकों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। कोई जनहानि नहीं हुई।

मौके पर फायर फाइटर्स पहुंचे।मौके पर फायर फाइटर्स पहुंचे।

समाज कल्याण विभाग की तरफ से मिला है आवास

पुलिस के मुताबिक, जीबी पंत पॉलिटेक्निक कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोविंद गोस्वामी समाज कल्याण विभाग से मिले सरकारी आवास में पत्नी अनिता, बेटे गौरव, बहू वर्षा, आठ वर्षीय पोते गणेश और चार माह के कार्तिकेय के साथ रहते हैं। बहू वर्षा के अनुसार सोमवार शाम करीब सात बजे उसकी सास अनिता ने टीवी चालू किया था। इसी दौरान टीवी के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और कमरे में आग लग गई।

आग देख बाहर निकली, दरवाजा बंद कर दिया

वर्षा ने बताया- आग तेजी से फैलती देख वर्षा चार माह के बेटे कार्तिकेय को गोद में लेकर परिवार के साथ मकान से बाहर निकल गई। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दिया गया। कुछ ही देर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। किचन में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद फ्रिज का कंप्रेसर भी धमाके के साथ फट गया। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।

वर्षा ने बताया कि टीवी देखते समय उसी में चिंगारी निकली।वर्षा ने बताया कि टीवी देखते समय उसी में चिंगारी निकली।

एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मकान के दरवाजे तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। सिलेंडर और फ्रिज में हुए धमाके से मकान की दीवार और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • लखनऊ में 16 साल पुराने अपार्टमेंट का पिलर टूटा: लोग बोले- लगा भूकंप आ गया, 25 परिवार रहते थे; DM ने कहा- रैन बसेरे में व्यवस्था

    लोग बोले- लगा भूकंप आ गया, 25 परिवार रहते थे; DM ने कहा- रैन बसेरे में व्यवस्था|लखनऊ,Lucknow - Dainik Bhaskar1:24Play videoPlay videoलखनऊ

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी हैमंत्रीजी का भी फोन नहीं उठातीं IAS मेधा रूपम: एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा ‘संकल्प का झोला’

    एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा 'संकल्प का झोला'|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:39Play videoPlay videoउत्तरप्रदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

छोटे कपड़ों पर कृति सेनन की क्रिप्टिक पोस्ट:स्कर्ट, बुरके और डायपर का जिक्र; रक्षाबंधन ऐड पर ट्रोल हुईं थीं, जानिए किन एक्ट्रेसेस की हो चुकी ट्रोलिंग

Hindi News Entertainment Bollywood Kriti Sanon Cryptic Post On Victim Blaming | Bollywood Actress Trolling छोटे कपड़ों पर कृति सेनन की क्रिप्टिक पोस्ट:स्कर्ट, बुरके और डायपर का जिक्र; रक्षाबंधन ऐड…

संभल पहुंचे रामजीलाल सुमन:बोले- 2027 में BJP को हराना है तो सपा ही विकल्प, आगरा में 15 नवंबर को दलित सम्मेलन

Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Samajwadi Party Dalit Sammelan Agra | Ramjilal Suman Statement | BJP 2027 संभल पहुंचे रामजीलाल सुमन:बोले- 2027 में BJP को हराना है तो सपा…

You Missed

Live updates: Jack Smith testifies before the Senate Judiciary Committee | CNN Politics

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 0 views
Live updates: Jack Smith testifies before the Senate Judiciary Committee | CNN Politics

छोटे कपड़ों पर कृति सेनन की क्रिप्टिक पोस्ट:स्कर्ट, बुरके और डायपर का जिक्र; रक्षाबंधन ऐड पर ट्रोल हुईं थीं, जानिए किन एक्ट्रेसेस की हो चुकी ट्रोलिंग

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 0 views
छोटे कपड़ों पर कृति सेनन की क्रिप्टिक पोस्ट:स्कर्ट, बुरके और डायपर का जिक्र; रक्षाबंधन ऐड पर ट्रोल हुईं थीं, जानिए किन एक्ट्रेसेस की हो चुकी ट्रोलिंग

‘Lioness’ star Zoe Saldaña says she can’t imagine taking on another Taylor Sheridan role

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 2 views
‘Lioness’ star Zoe Saldaña says she can’t imagine taking on another Taylor Sheridan role

संभल पहुंचे रामजीलाल सुमन:बोले- 2027 में BJP को हराना है तो सपा ही विकल्प, आगरा में 15 नवंबर को दलित सम्मेलन

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 2 views
संभल पहुंचे रामजीलाल सुमन:बोले- 2027 में BJP को हराना है तो सपा ही विकल्प, आगरा में 15 नवंबर को दलित सम्मेलन

Adam Scott’s latest Presidents Cup heartbreak ended with an uncomfortable truth | News | GOLF.com

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 3 views
Adam Scott’s latest Presidents Cup heartbreak ended with an uncomfortable truth | News | GOLF.com

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बने:गणेश चतुर्थी पर हुआ बेटे का जन्म, बोले- अभी नाम डिसाइड नहीं किया; मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 3 views
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बने:गणेश चतुर्थी पर हुआ बेटे का जन्म, बोले- अभी नाम डिसाइड नहीं किया; मां-बच्चा दोनों स्वस्थ