कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Parineeti Chopra Slams Body Shaming Postpartum Trolling | Katrina Kaif

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के बाद परिणीति चोपड़ा ने भी बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं की बॉडी शेमिंग की आलोचना की। परिणीति ने पोस्टपार्टम बॉडी पर कमेंट करने वालों को अनपढ़ सोच वाला बताया।

परिणीति ने यह बात PTI को दिए इंटरव्यू में कही। उनका बयान कटरीना कैफ के बेटे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग के कुछ दिन बाद आया है।

परिणीति ने कहा कि जब कोई पोस्टपार्टम यानी बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करता है, तो मुझे यह बिल्कुल अनपढ़ सोच लगती है। मेरा मतलब है, आप बाल कटवाते हैं तो आपके बाल छोटे हो जाएंगे। आप छुट्टियों पर जाते हैं तो वापस आने पर शरीर पर टैनिंग होगी। आप जिम जाते हैं तो एब्स बनेंगे। आपके शरीर पर इस बात के निशान दिखाई देंगे कि आपने क्या किया है। इन सभी चीजों को सेलिब्रेट किया जाता है।

परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा अक्टूबर 2025 में पैरेंट्स बने थे। कपल के बेटे का नाम नीर है।परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा अक्टूबर 2025 में पैरेंट्स बने थे। कपल के बेटे का नाम नीर है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”जब एक महिला एक बच्चे को जन्म देती है, तो उसके शरीर पर उस बदलाव के निशान को सेलिब्रेट नहीं किया जाता। आखिर इसमें नकारात्मक क्या है? अगर मैं किसी महिला को देखूं और उसके शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स दिखाई दें, तो मैं कहूंगी, ओह माय गॉड, मुझे स्ट्रेच मार्क दिखाई दे रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा, “क्या आपने बच्चे को जन्म दिया है? यह तो बहुत अच्छी बात है। आपका बच्चा कैसा है? मैं इसी नजरिए से इसे देखूंगी। अगर मैं आपके बालों को देखकर पूछ सकती हूं कि आपने नया हेयरकट कराया है? आपके बाल बहुत अच्छे लग रहे हैं। तो फिर किसी महिला के शरीर पर हुए बदलाव को नकारात्मक कैसे माना जा सकता है?”

परिणीति ने ट्रोलिंग को समय की बर्बादी बताया

परिणीति ने ट्रोलिंग को समय की बर्बादी भी बताया। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बितातीं, इसलिए उन्हें अपने या दूसरों के बारे में होने वाली ज्यादातर ट्रोलिंग की जानकारी ही नहीं रहती। उनके लिए यह सब इतना महत्वहीन है कि वह इस पर अपना समय नहीं देना चाहतीं।

उन्होंने ट्रोलर्स के इरादों पर भी सवाल उठाया। परिणीति ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग दूसरों के शरीर और जिंदगी पर टिप्पणी करके क्या हासिल करना चाहते हैं। क्या वे सोशल मीडिया पर करियर बनाना चाहते हैं या सिर्फ लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं, यह उन्हें नहीं पता।

उन्होंने कहा कि वह दूसरे लोगों के शरीर, जिंदगी और निजी मामलों पर चर्चा नहीं करतीं, क्योंकि उनके पास इन चीजों के लिए समय नहीं है।

परिणीति ने प्रेग्नेंसी के दौरान रेंसिल डिसिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की थ्रिलर सीरीज ‘शैक’ की शूटिंग की थी। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लिया था।परिणीति ने प्रेग्नेंसी के दौरान रेंसिल डिसिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की थ्रिलर सीरीज ‘शैक’ की शूटिंग की थी। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लिया था।

लड़कों की आवाज बदलना भी सामान्य बदलाव: परिणीति

परिणीति ने एक पुरुष के शरीर में होने वाले बदलाव का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि लड़के की उम्र बढ़ने पर उसकी आवाज बदलती है, लेकिन कोई उस बदलाव को लेकर लगातार चर्चा नहीं करता। उसी तरह महिला के मां बनने के बाद उसके शरीर में बदलाव होना भी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।

उनके मुताबिक, एक महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया है, तो उसके शरीर पर दिखने वाले बदलाव को नकारात्मक नजर से देखने के बजाय उसे सामान्य रूप से समझना चाहिए। परिणीति ने कहा कि पोस्टपार्टम शरीर को लेकर ट्रोलिंग पर चर्चा करना ही उनके लिए समय की बर्बादी है।

परिणीति की डेब्यू वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' 24 सितंबर को रिलीज होगी, जिसमें सोनी राजदान और ताहिर राज भसीन भी हैं।परिणीति की डेब्यू वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ 24 सितंबर को रिलीज होगी, जिसमें सोनी राजदान और ताहिर राज भसीन भी हैं।

सलमान खान ने ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई

सलमान खान ने हाल ही में टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में सोशल मीडिया ट्रोलिंग, बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग पर नाराजगी जताई थी।

सलमान ने महिलाओं के शरीर को लेकर होने वाली ऑनलाइन टिप्पणियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला मां बनती है तो प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना स्वाभाविक है।

उन्होंने सवाल किया कि किसी महिला के मां बनने के बाद उसके शरीर में आए बदलावों को लेकर लोग उसे क्यों ट्रोल करते हैं?

सलमान ने उनकी फिटनेस को ट्रोल करने वाले को जवाब देते हुए जैकेट और टी-शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाए।सलमान ने उनकी फिटनेस को ट्रोल करने वाले को जवाब देते हुए जैकेट और टी-शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाए।

सलमान ने कहा कि जब वह महिला दोबारा काम पर लौटेगी तो वह अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे सकती है, लेकिन यह उसका निजी फैसला है कि वह अपने परिवार के साथ कितना समय बिताना चाहती है और अपने शरीर के साथ क्या करना चाहती है।

हालांकि, सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को प्रेग्नेंसी के बाद कटरीना कैफ की सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग से जोड़कर देखा गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Accident News | Salempur Industrial Area Worker Death हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला…

    संजय मिश्रा को पहला नेशनल अवॉर्ड:कहा- घर में इज्जत बढ़ जाएगी; मां को बताने पर जवाब मिला- कुछ खाया कि नहीं, मनोज मुंतशिर भी भावुक हुए

    Hindi News Entertainment Bollywood Sanjay Mishra Wins First National Award For Bhakshak | Manoj Muntashir संजय मिश्रा को पहला नेशनल अवॉर्ड:कहा- घर में इज्जत बढ़ जाएगी; मां को बताने पर…

    You Missed

    Somali home daycares in Seattle receive $5M in taxpayer funds in potential fraud: report

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    Somali home daycares in Seattle receive M in taxpayer funds in potential fraud: report

    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 1 views
    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    2026 Fantasy Football Week 3 Defense (DST) Rankings and Streamers

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    2026 Fantasy Football Week 3 Defense (DST) Rankings and Streamers

    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    Newsom declares state of emergency for California ahead of super El Niño storm season | CNN

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    Newsom declares state of emergency for California ahead of super El Niño storm season | CNN

    संजय मिश्रा को पहला नेशनल अवॉर्ड:कहा- घर में इज्जत बढ़ जाएगी; मां को बताने पर जवाब मिला- कुछ खाया कि नहीं, मनोज मुंतशिर भी भावुक हुए

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 5 views
    संजय मिश्रा को पहला नेशनल अवॉर्ड:कहा- घर में इज्जत बढ़ जाएगी; मां को बताने पर जवाब मिला- कुछ खाया कि नहीं, मनोज मुंतशिर भी भावुक हुए