बीमार फैन से मिलकर रोए पवन कल्याण:इलाज के लिए 1 लाख रुपए भी दिए; मानहानि केस में कोर्ट ने पक्ष में दिया आदेश

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Pawan Kalyan Get Emotional While Meeting A Fan Who Is Suffering From Rare Decease

बीमार फैन से मिलकर रोए पवन कल्याण:इलाज के लिए 1 लाख रुपए भी दिए; मानहानि केस में कोर्ट ने पक्ष में दिया आदेश10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ एक्टर पवन कल्याण ने दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे एक नन्हे फैन से मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले पवन कल्याण मंदिर जाकर उनके लिए खुद थाल लेकर आए। बिस्तर पर लेटे हुए बीमार फैन को देख पवन भावुक हो गए और उसे गले लगाकर रो पड़े। उन्होंने उस फैन के परिवार को आर्थिक मदद भी दी है।

पवन कल्यान और फैन की मुलाकात की तस्वीरें-

पवन कल्याण ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उन्होंने हाल ही में वारंगल जिले के हनमकोंडा के रहनेवाले निरंजन का एक वीडियो देखा था। निरंजन एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं, जो पवन कल्याण के बड़े फैन हैं। उन्हें पवन कल्याण से मिलने की इच्छा जताई थी।

इस पर पवन कल्याणन ने लिखा, ‘मुझे लगा कि उनकी यह इच्छा जरूर पूरी होनी चाहिए। आज मैं उनके घर हनमकोंडा पहुंचा और उनसे मुलाकात की। निरंजन का साहस, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का उनका जज्बा सचमुच प्रेरणादायक है। इतनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उनका मजबूत हौसला काबिले-तारीफ है।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘मैंने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से निरंजन के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही मां भद्रकाली का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे, यही कामना करता हूं। ईश्वर की कृपा से वह जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटें।’

मानहानि मामले में कोर्ट ने पवन कल्याण के पक्ष में ऑर्डर दिया

कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट की गईं, जिनमें पवन कल्याण पर झील की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाए गए थे। पवन कल्याण ने इसके खिलाफ बैंग्लोर सिटी सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर इसे मानहानिकारक बताया था। अब कोर्ट ने पवन के पक्ष में आदेश देते हुए उनके खिलाफ की गईं सभी सोशल मीडिया पोस्ट पर रोक लगा दी है। ये आदेश 24 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई तक जारी रहेगा।

सोशल मीडिया पोस्ट्स में आरोप लगाए गए थे कि हैदराबाद में उनकी एक जमीन झील के फुल टैंक लेवल (FTL) क्षेत्र में आती है और उस पर अतिक्रमण किया गया है।

कोर्ट ने 10 जून को एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए पवन कल्याण के खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक सामग्री के प्रकाशन, प्रसारण और सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने पर अस्थायी रोक लगा दी।

11 जून को कोर्ट ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए 12 विशेष लिंक भी शामिल किए, जिनमें यह सामग्री मौजूद थी।

आज कोर्ट ने X (पहले ट्विटर), गूगल और मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी) को निर्देश दिया कि वे इन लिंक को ब्लॉक करें और पवन कल्याण के खिलाफ मानहानिकारक प्रकृति की सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध न होने दें।

बता दें कि ये आरोप इस महीने की शुरुआत में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मीडिया समूह ‘साक्षी मीडिया’ और तेलंगाना रक्षा सेना की अध्यक्ष के. कविता की ओर से लगाए गए थे। उनका दावा था कि पवन कल्याण की जमीन का एक हिस्सा झील के संरक्षित क्षेत्र में आता है।

पवन कल्याण के बारे में-

  • पवन कल्याण का असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू है।
  • उनका जन्म 2 सितंबर 1971 को आंध्र प्रदेश के बापटला में हुआ था।
  • वह अभिनेता चिरंजीवी के छोटे भाई हैं।
  • उन्होंने 1996 में फिल्म अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
  • उन्हें तेलुगु सिनेमा में “पावर स्टार” के नाम से जाना जाता है।
  • खुशी, गब्बर सिंह, अत्तारिंटिकी दारेदी और वकील साब उनकी हिट फिल्मों में शामिल हैं।
  • उन्होंने 2014 में जन सेना पार्टी की स्थापना की थी।
  • पवन कल्याण ने 2024 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की।
  • वह वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं।
  • फिल्मों के साथ-साथ वह सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आगरा आईं साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान:पीएम के खिलाफ अभद्र बोलने वाली युवतियों के फोटो सेव करें, कहीं आपकी घर की बहु न बन जाएं

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Sadhvi Prachi Controversial Statement In Agra Rajeshwar Mela | News आगरा आईं साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान:पीएम के खिलाफ अभद्र बोलने वाली युवतियों…

    मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद, युवक की पिटाई:पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक आरोपी हिरासत में

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Kanwar Yatra Clash | Police Action At Tiranga Gate Controversy मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद, युवक की पिटाई:पुलिस ने संभाला मोर्चा,…

    You Missed

    Game 111: Red Sox at Dodgers lineups and notes – The Boston Globe

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 0 views
    Game 111: Red Sox at Dodgers lineups and notes – The Boston Globe

    आगरा आईं साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान:पीएम के खिलाफ अभद्र बोलने वाली युवतियों के फोटो सेव करें, कहीं आपकी घर की बहु न बन जाएं

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 0 views
    आगरा आईं साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान:पीएम के खिलाफ अभद्र बोलने वाली युवतियों के फोटो सेव करें, कहीं आपकी घर की बहु न बन जाएं

    Social Security COLA 2027: How much payments are projected to increase

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 2 views
    Social Security COLA 2027: How much payments are projected to increase

    मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद, युवक की पिटाई:पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक आरोपी हिरासत में

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 2 views
    मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद, युवक की पिटाई:पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक आरोपी हिरासत में

    Petro no inauguró el aeropuerto de Tolú: dejó plantado el acto y presentó como entregada una obra a medias

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 3 views
    Petro no inauguró el aeropuerto de Tolú: dejó plantado el acto y presentó como entregada una obra a medias

    गोंडा में तेल-चक्की में साड़ी फंसने से महिला की मौत:सरसों तेल की पेराई करते समय हुआ हादसा, नवाबगंज पुलिस जांच में जुटी

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 4 views
    गोंडा में तेल-चक्की में साड़ी फंसने से महिला की मौत:सरसों तेल की पेराई करते समय हुआ हादसा, नवाबगंज पुलिस जांच में जुटी