भाजपा ब्लॉक प्रमुख के जेठ रामनरेश सपा में शामिल:पीलीभीत में हेमराज वर्मा और रत्नेश गंगवार ने भी भाजपा छोड़ने का किया ऐलान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pilibhit
  • Pilibhit BJP Leaders Hemraj Verma & Ratnesh Gangwar Quit Party, Join SP

भाजपा ब्लॉक प्रमुख के जेठ रामनरेश सपा में शामिल:पीलीभीत में हेमराज वर्मा और रत्नेश गंगवार ने भी भाजपा छोड़ने का किया ऐलानपीलीभीतकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में चुनावी सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मरौरी ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेत्री सभ्यता देवी के जेठ रामनरेश ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। उनके इस फैसले से जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

रामनरेश ने सपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की। उनके भाजपा छोड़ने को जिले की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

हेमराज वर्मा की ‘घर वापसी’ की चर्चा

भाजपा के लिए मुश्किलें यहीं खत्म होती नहीं दिख रहीं। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भी पार्टी से दूरी बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह लगातार सपा नेतृत्व के संपर्क में हैं और जल्द ही उनकी ‘घर वापसी’ हो सकती है।

रत्नेश गंगवार ने भी भाजपा छोड़ने का किया ऐलान

बीसलपुर क्षेत्र के कद्दावर नेता रत्नेश गंगवार ने भी भाजपा छोड़ने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, वह भी समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं और जल्द ही आगे का राजनीतिक फैसला ले सकते हैं।

बदले समीकरणों पर राजनीतिक नजर

जिले में एक के बाद एक नेताओं के भाजपा छोड़ने की घटनाओं ने राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज कर दी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह सिलसिला जारी रहा तो आगामी चुनावों में जिले के राजनीतिक समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और रत्नेश गंगवार के संबंध में फिलहाल आधिकारिक तौर पर किसी भी दल की ओर से शामिल होने की घोषणा नहीं की गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Nora Fatehi & Celina Jaitly Spotted At Jaipur Airport | The Royals Shoot एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने…

    सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी

    Hindi News Local Uttar pradesh Raibareli Raebareli SP ABVP Clash Controversy | Police Case Filed Against Workers सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के…

    You Missed

    Hochul declares state disaster emergency over ongoing measles outbreak

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    Hochul declares state disaster emergency over ongoing measles outbreak

    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    Saudi Arabia urged to spare Sri Lankan sentenced to death over Facebook post

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    Saudi Arabia urged to spare Sri Lankan sentenced to death over Facebook post

    सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी

    2026 NFL season, Week 4: What We Learned from Sunday’s games

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 5 views
    2026 NFL season, Week 4: What We Learned from Sunday’s games

    महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस