पीलीभीत में चोरी की वारदात से पहले 4 शातिर गिरफ्तार:कार में बैठकर बना रहे थे प्लान, खड़े ट्रकों और खेतों के इंजनों को बनाते थे निशाना

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pilibhit
  • Pilibhit Police Arrest 4 Thieves | Car Weapons Burglary Tools Seized

पीलीभीत में चोरी की वारदात से पहले 4 शातिर गिरफ्तार:कार में बैठकर बना रहे थे प्लान, खड़े ट्रकों और खेतों के इंजनों को बनाते थे निशानापीलीभीत2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कार में बैठकर चोरी की योजना बना रहे आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। उनके कब्जे से एक कार, अवैध तलवार, सब्बल, टॉर्च, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र का है।

थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खेरुआ रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कुछ संदिग्ध लोग कार में बैठकर चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम गरगइया निवासी अल्ताफ, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र स्थित सरौली कला निवासी खुर्शीद, तथा जहानाबाद थाना क्षेत्र के सहगवा नगरिया निवासी अशोक और राजीव के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निसान टेरानो कार, दो मोबाइल फोन, दो टॉर्च, एक अवैध तलवार, एक सब्बल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले अन्य औजार बरामद किए हैं।

हाईवे पर ट्रकों और खेतों के इंजनों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से बैटरियां चोरी करते थे। इसके अलावा खेतों में लगे डीजल इंजनों के कीमती पार्ट्स भी चुराकर कबाड़ियों को बेच देते थे। बंद मकानों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते थे।

एक हजार रुपए में बुलाए गए थे साथी

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्थानीय आरोपी अशोक और राजीव ने अल्ताफ और खुर्शीद को इस वारदात में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये देने का लालच देकर बुलाया था। चारों आरोपी चोरी की नई वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अशोक और राजीव का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है तथा उनके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra University 92nd Convocation | 80000 Students To Receive Degrees आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री,…

    'मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं':सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Sourav Das Hrithik Roshan; Kangana Ranaut Remarks Row | CJP Protest ‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना…

    You Missed

    The Fed’s preferred inflation gauge cooled in June. It might not last | CNN Business

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 2 views
    The Fed’s preferred inflation gauge cooled in June. It might not last | CNN Business

    पीलीभीत में चोरी की वारदात से पहले 4 शातिर गिरफ्तार:कार में बैठकर बना रहे थे प्लान, खड़े ट्रकों और खेतों के इंजनों को बनाते थे निशाना

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 2 views
    पीलीभीत में चोरी की वारदात से पहले 4 शातिर गिरफ्तार:कार में बैठकर बना रहे थे प्लान, खड़े ट्रकों और खेतों के इंजनों को बनाते थे निशाना

    MarketBeat: Stock Market News and Research Tools

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 3 views
    MarketBeat: Stock Market News and Research Tools

    आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 4 views
    आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक

    Apple to report Q3 earnings following price hikes on Macs, iPads