राजेश शर्मा की हेल्थ पर 'फौजी' की टीम की सफाई:कहा- उन्हें सेट पर कीड़े ने काटा, इसकी जानकारी नहीं; अक्षय कुमार ने जताई चिंता

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rajesh Sharma Health | Fauji Team Clarification; Kolkata

राजेश शर्मा की हेल्थ पर ‘फौजी’ की टीम की सफाई:कहा- उन्हें सेट पर कीड़े ने काटा, इसकी जानकारी नहीं; अक्षय कुमार ने जताई चिंता3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रभास की फिल्म फौजी की शूटिंग कर रहे एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद सामने आई रिपोर्ट्स पर फिल्म की टीम ने रिएक्शन दिया।

टीम ने सेट पर कीड़े के काटने की घटना की जानकारी न होने की बात कही। यह बयान उन खबरों के बाद आया, जिनमें राजेश की तबीयत बिगड़ने की वजह कीड़े के काटने को बताया गया था।

हाल ही में राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पहले हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी तबीयत फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर किसी कीड़े के काटने से बिगड़ी।

एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने भी अपने एक बयान में कीड़े के काटने का जिक्र किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी।

सुदीपा चटर्जी की पोस्ट।सुदीपा चटर्जी की पोस्ट।

फिल्म ‘फौजी’ की टीम ने खबरों पर दी सफाई

साउथ फिल्मों से जुड़े पोर्टल गुलटी के अनुसार, ‘फौजी’ की टीम ने कहा कि उन्हें सेट पर ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। टीम का कहना है कि राजेश शर्मा इन खबरों के सामने आने से करीब एक सप्ताह पहले अपना शूट पूरा कर घर लौट चुके थे। उस दौरान प्रोडक्शन टीम को किसी मेडिकल इमरजेंसी की औपचारिक जानकारी नहीं मिली थी।

टीम ने यह भी कहा कि रिपोर्ट्स सामने आने के बाद उन्होंने राजेश शर्मा के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

रिपोर्ट के अनुसार, राजेश शर्मा के पर्सनल असिस्टेंट शुभाशीष पांडा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि एक्टर को डायबिटीज से जुड़ी दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि राजेश जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। यह दावा कीड़े के काटने वाली रिपोर्ट्स से अलग है।

अक्षय ने की जल्द ठीक होने की दुआ

राजेश शर्मा की सेहत को लेकर गुरुवार को एक्टर अक्षय कुमार ने चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरे प्रिय दोस्त राजेश की तबीयत के बारे में सुनकर बहुत चिंता हुई। शूटिंग के दौरान उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया था। भगवान महादेव उन्हें जल्द और पूरी तरह स्वस्थ करें। यार, जल्दी ठीक हो जाओ। अभी साथ बैठकर बहुत हंसना-बोलना बाकी है।’

अक्षय कुमार की पोस्ट।अक्षय कुमार की पोस्ट।अक्षय कुमार और राजेश शर्मा ने 'स्पेशल 26', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'भूत बंगला' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।अक्षय कुमार और राजेश शर्मा ने ‘स्पेशल 26’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘भूत बंगला’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

बता दें कि राजेश शर्मा ने करियर की शुरुआत थिएटर से की और 1996 में फिल्म ‘माचिस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘परिणीता’, ‘खोसला का घोसला’, ‘इश्किया’, ‘स्पेशल 26’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में दमदार अभिनय किया।

फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में राजेश शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी का किरदार निभाया था।फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में राजेश शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी का किरदार निभाया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान: सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद

    सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अरशद वारसी ने मरती हुई मां को नहीं पिलाया पानी: आज भी पछताते हैं, कभी बेची लिपस्टिक, ‘सर्किट’ की सफलता की उम्मीद नहीं थी

    आज भी पछताते हैं, कभी बेची लिपस्टिक, 'सर्किट' की सफलता की उम्मीद नहीं थी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:58Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का रीयूनियन: अंशुला के रिसेप्शन में ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर साथ में किया डांस, ‘धुरंधर’ के गाने पर भी झूमे

    अंशुला के रिसेप्शन में 'तूने मारी एंट्रियां' पर साथ में किया डांस, 'धुरंधर' के गाने पर भी झूमे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:00Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान: मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया

    0:30Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

सलमान को धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा:आरोपी ने फेक वॉट्सऐप चैट बनाकर गैंगस्टर गैंग का हिस्सा बताया; एक्टर से पैसे मांगे

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Extortion Threat Case | Fake WhatsApp Chat Conspiracy Exposed सलमान को धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा:आरोपी ने फेक वॉट्सऐप चैट बनाकर गैंगस्टर…

अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मतदान रोकने मामले में गवाही पूरी:पूर्व विधायक पर मारपीट, धमकी का आरोप; अगली सुनवाई 7 सितंबर को

Hindi News Local Uttar pradesh Rampur Abdullah Azam Case | Rampur Court Hearing Updates & Testimony अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मतदान रोकने मामले में गवाही पूरी:पूर्व विधायक पर मारपीट, धमकी…

You Missed

Oil drops 3% as U.S. shifts to economic pressure on Iran, easing fears of renewed war

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 2 views
Oil drops 3% as U.S. shifts to economic pressure on Iran, easing fears of renewed war

सलमान को धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा:आरोपी ने फेक वॉट्सऐप चैट बनाकर गैंगस्टर गैंग का हिस्सा बताया; एक्टर से पैसे मांगे

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 3 views
सलमान को धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा:आरोपी ने फेक वॉट्सऐप चैट बनाकर गैंगस्टर गैंग का हिस्सा बताया; एक्टर से पैसे मांगे

Multiple dead, including children, in Montana shooting and house fire

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 4 views
Multiple dead, including children, in Montana shooting and house fire

अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मतदान रोकने मामले में गवाही पूरी:पूर्व विधायक पर मारपीट, धमकी का आरोप; अगली सुनवाई 7 सितंबर को

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 5 views
अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मतदान रोकने मामले में गवाही पूरी:पूर्व विधायक पर मारपीट, धमकी का आरोप; अगली सुनवाई 7 सितंबर को

Another group of people spotted emerging from an NYC manhole

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 6 views
Another group of people spotted emerging from an NYC manhole

आंगनबाड़ी लापरवाही पर डीएम सख्त, मुख्य सेविका का वेतन कटा:प्रतिदिन सभी केंद्र खोलने, FRS से पोषण वितरण के सख्त निर्देश

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 5 views
आंगनबाड़ी लापरवाही पर डीएम सख्त, मुख्य सेविका का वेतन कटा:प्रतिदिन सभी केंद्र खोलने, FRS से पोषण वितरण के सख्त निर्देश