रावण की लंका और अशोक वाटिका अब कैसी दिखती है:एक्टर प्रदीप काबरा ने श्रीलंका से शेयर कीं रामायण से जुड़े स्थलों की झलकियां

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Pradeep Kabra Sri Lanka Ramayan Sites Visit | Ravanas Lanka & Ashok Vatika

रावण की लंका और अशोक वाटिका अब कैसी दिखती है:एक्टर प्रदीप काबरा ने श्रीलंका से शेयर कीं रामायण से जुड़े स्थलों की झलकियां5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर प्रदीप काबरा हाल ही में श्रीलंका यात्रा पर गए, जहां उन्होंने ‘रामायण’ से जुड़े बताए जाने वाले स्थलों की झलकियां शेयर कीं। उन्होंने रावण की लंका, अशोक वाटिका, रावण की गुफा, सिंहासन और उन स्थानों को दिखाया, जिन्हें स्थानीय परंपराओं और संग्रहालय में मौजूद जानकारी के आधार पर रामायण से जोड़ा जाता है।

प्रदीप ने बताया कि श्रीलंका में कई स्थानों के नाम रावण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ‘रावण फॉल’ भी दिखाया और वहां नहाते हुए नजर आए।

एक्टर प्रदीप काबरा 'रावण फॉल' में नहाते हुए।एक्टर प्रदीप काबरा ‘रावण फॉल’ में नहाते हुए।

इसके बाद उन्होंने एला स्थित रावण की गुफा की झलक दिखाई। प्रदीप के मुताबिक, संग्रहालय में रखे गए प्रमाणों के अनुसार इसी क्षेत्र की एक गुफा में रावण ने माता सीता को छिपाकर रखा था। उन्होंने इसे दुर्गम स्थान बताते हुए कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं है।

प्रदीप काबरा ने रावण की गुफा का यह वीडियो शेयर किया।प्रदीप काबरा ने रावण की गुफा का यह वीडियो शेयर किया।

प्रदीप ने अशोक वाटिका भी दिखाई और उस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की। उन्होंने वह पेड़ भी दिखाया, जिसे स्थानीय मान्यताओं के अनुसार वह स्थान माना जाता है, जहां माता सीता बैठती थीं और जहां हनुमान जी उनसे मिले थे।

श्रीलंका में स्थित अशोक वाटिका (वर्तमान में सीता अम्मन कोविल के नाम से प्रसिद्ध) में माता सीता और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं।श्रीलंका में स्थित अशोक वाटिका (वर्तमान में सीता अम्मन कोविल के नाम से प्रसिद्ध) में माता सीता और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

वीडियो में प्रदीप ने उस स्थान की भी झलक शेयर की, जिसे रावण की लंका के अवशेष बताया जाता है। उन्होंने वह जगह दिखाई, जहां स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रावण का सिंहासन और महल हुआ करता था।

वाल्मीकि रामायण में लंका का उल्लेख त्रिकूट पर्वतमाला पर स्थित स्वर्ण नगरी के रूप में मिलता है, हालांकि इन स्थलों के ऐतिहासिक और पुरातात्विक दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

प्रदीप काबरा कई फिल्मों में नजर आए हैं

प्रदीप काबरा के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘रन’ से फिल्मों में शुरुआत की थी। वह ‘वॉन्टेड’, ‘बैंग बैंग’, ‘दिलवाले’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी फिल्मों के अलावा ‘सीआईडी’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं।

प्रदीप काबरा ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों, क्षेत्रीय सिनेमा (जैसे भोजपुरी और साउथ) और टीवी धारावाहिकों में काम किया है।प्रदीप काबरा ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों, क्षेत्रीय सिनेमा (जैसे भोजपुरी और साउथ) और टीवी धारावाहिकों में काम किया है।

बता दें कि प्रदीप काबरा एक्टिंग के अलावा इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं। वह इन प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ एक्टिंग से जुड़े वीडियो ही नहीं, बल्कि ट्रैवल, धार्मिक यात्राएं, शूटिंग के अनुभव, निजी जिंदगी की झलक और व्लॉग भी शेयर करते हैं।

यूट्यूब पर उनके करीब 73.4 हजार सब्सक्राइबर और 261 वीडियो हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 57 हजार फॉलोअर्स हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

शाहरुख के धक्का देने के बाद क्यों मुस्कुराती रहीं शिल्पा: 32 साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बताई ‘बाजीगर’ के सीन के पीछे की कहानी

शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाजीगर का एक सीन आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहता है। फिल्म में शाहरुख का किरदार शिल्पा के किरदार को छत से धक्का देता है। खास बात यह है कि नीचे गिरते वक्त शिल्पा के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देती है। अब इस आइकॉनिक सीन के पीछे की कहानी शिल्पा शेट्टी ने करीब 32 साल बाद पहली बार शेयर की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • हर्षाली ने 20 बार सलमान के हाथ पर थूका था: फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के एक्टर मनोज बख्शी ने शूटिंग का किस्सा शेयर किया

    फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक्टर मनोज बख्शी ने शूटिंग का किस्सा शेयर किया|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शाहरुख के धक्का देने के बाद क्यों मुस्कुराती रहीं शिल्पा: 32 साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बताई ‘बाजीगर’ के सीन के पीछे की कहानी

    32 साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बताई 'बाजीगर' के सीन के पीछे की कहानी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘वेलकम टू द जंगल’ स्टारकास्ट के साथ रैपिड फायर राउंड: अन्ना बोले- क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे? अक्षय ने दिशा को टाइगर बताया

    अन्ना बोले- क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे? अक्षय ने दिशा को टाइगर बताया|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar3:54Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन: पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे

    0:39Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

लखनऊ में मौलाना मुंबई की घटना पर भड़के:यासूब अब्बास बोले- मोहर्रम के जुलूस में जहर के कैप्सूल बांटना शर्मनाक, कार्रवाई की मांग किया

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Yasub Abbas Slams Poison Capsule In Moharram Procession | Lucknow Statement लखनऊ में मौलाना मुंबई की घटना पर भड़के:यासूब अब्बास बोले- मोहर्रम के जुलूस…

मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय निर्माण पर प्रशासन सख्त:मिर्जापुर में मंडलायुक्त-डीएम ने किया निरीक्षण, ठेका निरस्त करने की चेतावनी

Hindi News Local Uttar pradesh Mirzapur Mirzapur Vidhyavasini University Construction Slow; Commissioner Warns Contract Cancellation मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय निर्माण पर प्रशासन सख्त:मिर्जापुर में मंडलायुक्त-डीएम ने किया निरीक्षण, ठेका निरस्त…

You Missed

लखनऊ में मौलाना मुंबई की घटना पर भड़के:यासूब अब्बास बोले- मोहर्रम के जुलूस में जहर के कैप्सूल बांटना शर्मनाक, कार्रवाई की मांग किया

  • By dp
  • June 28, 2026
  • 4 views
लखनऊ में मौलाना मुंबई की घटना पर भड़के:यासूब अब्बास बोले- मोहर्रम के जुलूस में जहर के कैप्सूल बांटना शर्मनाक, कार्रवाई की मांग किया

Ireland vs India: ‘Dream come true’ – India-born Jai Moondra helps Irish claim historic win

  • By dp
  • June 28, 2026
  • 1 views
Ireland vs India: ‘Dream come true’ – India-born Jai Moondra helps Irish claim historic win

रावण की लंका और अशोक वाटिका अब कैसी दिखती है:एक्टर प्रदीप काबरा ने श्रीलंका से शेयर कीं रामायण से जुड़े स्थलों की झलकियां

  • By dp
  • June 28, 2026
  • 4 views
रावण की लंका और अशोक वाटिका अब कैसी दिखती है:एक्टर प्रदीप काबरा ने श्रीलंका से शेयर कीं रामायण से जुड़े स्थलों की झलकियां

The

  • By dp
  • June 28, 2026
  • 4 views
The

मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय निर्माण पर प्रशासन सख्त:मिर्जापुर में मंडलायुक्त-डीएम ने किया निरीक्षण, ठेका निरस्त करने की चेतावनी

  • By dp
  • June 28, 2026
  • 5 views
मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय निर्माण पर प्रशासन सख्त:मिर्जापुर में मंडलायुक्त-डीएम ने किया निरीक्षण, ठेका निरस्त करने की चेतावनी

The 1976 Clint Eastwood movie that Morgan Freeman “can’t pass up”

  • By dp
  • June 28, 2026
  • 5 views
The 1976 Clint Eastwood movie that Morgan Freeman “can’t pass up”