प्रतापगढ़ में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट:जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश, सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pratapgarh
  • Pratapgarh Loot Case | Amargarh Kot Woman Robbed By Three Thieves

प्रतापगढ़ में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट:जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश, सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओमनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ कोट में रविवार रात करीब आठ बजे एक राजमहलनुमा मकान में महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) पट्टी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।

घर में अकेली थीं महिला, तीन बदमाशों ने बंधक बनाया

अमरगढ़ कोट निवासी चंदा देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पति सुरेश सिंह बाहर रहते हैं और घटना के समय वह घर में अकेली थीं। उनके अनुसार, रविवार रात वह घर के मुख्य दरवाजे पर बैठी थीं, तभी तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, कई टीमें गठित

घटना की सूचना मिलने के बाद रात करीब 10 बजे सीओ पट्टी प्रदीप सिंह और आसपुर देवसरा थाना प्रभारी राकेश चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।

सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला ने लूट की घटना की सूचना दी है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस जल्द घटना के खुलासे का दावा कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बेटी ने मां को चुना, लाडली को वहीं भेजा:हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की, कानपुर का मामला

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Verdict | Kanpur Minor Daughter Custody Case बेटी ने मां को चुना, लाडली को वहीं भेजा:हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज…

    'द अलायंस' में सलमान खान की एंट्री:भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले लगाकर सलमान ने पूछा, 'क्या भाई?'

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Entry In The Alliance Show | Sohail Khan Emotional Moment ‘द अलायंस’ में सलमान खान की एंट्री:भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले…

    You Missed

    बेटी ने मां को चुना, लाडली को वहीं भेजा:हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की, कानपुर का मामला

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 0 views
    बेटी ने मां को चुना, लाडली को वहीं भेजा:हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की, कानपुर का मामला

    Yankees captain, World Series champion Thurman Munson remembered 47 years after tragic death

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 2 views
    Yankees captain, World Series champion Thurman Munson remembered 47 years after tragic death

    प्रतापगढ़ में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट:जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश, सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 2 views
    प्रतापगढ़ में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट:जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश, सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ

    ‘GMA’ Deals & Steals for on the go

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 3 views
    ‘GMA’ Deals & Steals for on the go

    'द अलायंस' में सलमान खान की एंट्री:भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले लगाकर सलमान ने पूछा, 'क्या भाई?'

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 3 views
    'द अलायंस' में सलमान खान की एंट्री:भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले लगाकर सलमान ने पूछा, 'क्या भाई?'

    ‘Hadestown’ names new Broadway cast including Jasmin Savoy Brown, Norbert Leo Butz, Amber Iman | New York Theatre Guide

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 3 views
    ‘Hadestown’ names new Broadway cast including Jasmin Savoy Brown, Norbert Leo Butz, Amber Iman | New York Theatre Guide