प्रतापगढ़ में नाली सफाई के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की:14 लोगों पर केस, एक हिरासत में, जलनिकासी को लेकर पहुंची थी राजस्व और पुलिस टीम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pratapgarh
  • Pratapgarh Drainage Dispute Clash | Police Case Against 14 & Arrest

प्रतापगढ़ में नाली सफाई के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की:14 लोगों पर केस, एक हिरासत में, जलनिकासी को लेकर पहुंची थी राजस्व और पुलिस टीममनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में जलनिकासी की नाली की सफाई के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। वर्षा के पानी की निकासी के लिए राजस्व विभाग की टीम और कंधई पुलिस गांव पहुंची थी। शिकायतकर्ता राम निवास वर्मा ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने नाले की निकासी रोक दी है, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और फसलों को नुकसान हो रहा है।

पुलिस के हस्तक्षेप पर हुआ विवाद

आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एक दिव्यांग युवक की पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ने पर जब पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो में कुछ युवक पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक युवक पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

14 नामजद, एक आरोपी हिरासत में

कंधई थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    संभल में पुल से गंगा में कूदा अलीगढ़ का युवक:पुल के पास मिली बाइक-मोबाइल, 3 घंटे तलाश के बाद रेस्क्यू रोका

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal News | Youth Jumps Into Ganga River From Sankara Ghat Bridge संभल में पुल से गंगा में कूदा अलीगढ़ का युवक:पुल के पास…

    एटा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, पुलिस ने जुटाए सबूत; परिजनों ने नहीं दी शिकायत

    Hindi News Local Uttar pradesh Etah Aliganj Etah Suicide Case | Woman Found Dead In Newgaon Village एटा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, पुलिस…

    You Missed

    Fans baffled as World Cup keeper commits bizarre handball blunder vs Villa

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 0 views
    Fans baffled as World Cup keeper commits bizarre handball blunder vs Villa

    संभल में पुल से गंगा में कूदा अलीगढ़ का युवक:पुल के पास मिली बाइक-मोबाइल, 3 घंटे तलाश के बाद रेस्क्यू रोका

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 0 views
    संभल में पुल से गंगा में कूदा अलीगढ़ का युवक:पुल के पास मिली बाइक-मोबाइल, 3 घंटे तलाश के बाद रेस्क्यू रोका

    Brandon Graham says he’s “officially done” playing football

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 2 views
    Brandon Graham says he’s “officially done” playing football

    एटा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, पुलिस ने जुटाए सबूत; परिजनों ने नहीं दी शिकायत

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    एटा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, पुलिस ने जुटाए सबूत; परिजनों ने नहीं दी शिकायत

    Linda Nosková, a U.S. Open rising star, has an unusual way of dealing with crowd noise

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 4 views
    Linda Nosková, a U.S. Open rising star, has an unusual way of dealing with crowd noise

    एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था, इंफेक्शन-हाई ब्लड शुगर से सीरियस हुए थे

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 4 views
    एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था, इंफेक्शन-हाई ब्लड शुगर से सीरियस हुए थे