प्रतापगढ़ में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से मिस्त्री की मौत:घर के सामने बातचीत करते समय हुआ हादसा, होमगार्ड भी घायल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pratapgarh
  • Kunda
  • Pratapgarh Road Accident | Bike Mechanic Killed By Homeguard Bike

प्रतापगढ़ में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से मिस्त्री की मौत:घर के सामने बातचीत करते समय हुआ हादसा, होमगार्ड भी घायलकुलदीप विश्वकर्मा | कुंडा, प्रतापगढ़3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाइक की टक्कर से मिस्त्री की मौत। - Dainik Bhaskarबाइक की टक्कर से मिस्त्री की मौत।

प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहा होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है।

हादसे में होमगार्ड भी घायल

जानकारी के अनुसार, चौसा गांव निवासी 48 वर्षीय हरिकेश सिंह, जो गांव में बाइक मरम्मत की दुकान चलाते थे, गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर के सामने कुंडा-करेंटी मार्ग पर एक परिचित के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुंडा कोतवाली में तैनात 54 वर्षीय होमगार्ड अखिलेश कुमार पांडेय की बाइक अनियंत्रित होकर हरिकेश सिंह से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिकेश सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। होमगार्ड अखिलेश कुमार पांडेय भी हादसे में चोटिल हो गए।

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंडा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हरिकेश सिंह को मृत घोषित कर दिया।

होमगार्ड अखिलेश कुमार पांडेय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पूरे गांव में गम का माहौल

हरिकेश सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में शोक छा गया। उनकी पत्नी, दो पुत्रों और तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में गम का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

सूचना मिलने पर पहुंची कुंडा पुलिस

सूचना मिलने पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय अकिल पहुंचाया, इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kaushambi Kaushambi Accident | Youth Injured By Liquor Bottle In Saray Akil कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय…

    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP Voter List Revision | DM, ADM, SDM Transfer Ban By Election Commission डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम…

    You Missed

    La reacción de Nico Paz a las comparaciones con Gabriel Batistuta y Hernán Crespo – TyC Sports

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    La reacción de Nico Paz a las comparaciones con Gabriel Batistuta y Hernán Crespo – TyC Sports

    कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय अकिल पहुंचाया, इलाज जारी

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय अकिल पहुंचाया, इलाज जारी

    Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    Deeds Magazine – A Thrilling Night With Dave In Lagos

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 5 views
    Deeds Magazine – A Thrilling Night With Dave In Lagos

    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 5 views
    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी