नवजात की मौत, परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे:डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई की मांग, एक घंटे तक धरना

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pratapgarh
  • Pratapgarh Newborn Death | Doctor Staff Action Demand Protest

नवजात की मौत, परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे:डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई की मांग, एक घंटे तक धरनामनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ में नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर नगर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर कार्रवाई की मांग करते हुए एक घंटे तक धरना दिया। पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप भी लगाया गया। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

अंतू थाना क्षेत्र के नगर निवासी नीरज गुप्ता शनिवार देर शाम अपनी पत्नी ममता गुप्ता को राजपाल चौराहे के पास स्थित हिंद नर्सिंग होम ले गए थे। डॉक्टर ने डिलीवरी का समय पूरा होने की बात कहकर महिला को भर्ती कर लिया था।

रविवार सुबह डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और डॉक्टर भी मौके पर मौजूद नहीं थे।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर अस्पताल कर्मियों और कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएमओ राजेश कुमार ने अस्पताल पर छापा मारा और उसे अवैध रूप से संचालित होने के आरोप में सील कर दिया। अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों द्वारा डिप्टी सीएमओ के सामने अभद्रता करने की बात भी सामने आई है। अस्पताल की संचालिका डॉ. शाहिदा सिद्दीकी मौके से फरार बताई जा रही हैं।

सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मिल गई है। सीएमओ को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सर्वगुण संपन्न:अब नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी वाणी कपूर, 3 महीने की तैयारी

    Hindi News Entertainment Bollywood Vaani Kapoor Will Now Be Seen In A Non glamorous Role, 3 Months Of Preparation सर्वगुण संपन्न:अब नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी वाणी कपूर, 3 महीने…

    'बेटी पढ़ाने से पहले दादा-दादी और नाना-नानी को पढ़ाना पड़ेगा':एक्ट्रेस नीना गुप्ता बोलीं- लड़कियों की जिंदगी नहीं बदली, 98% घरों में आज भी घूंघट

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Neena Gupta Statement In Jaipur | Beti Padhao Women Rights Event ‘बेटी पढ़ाने से पहले दादा-दादी और नाना-नानी को पढ़ाना पड़ेगा’:एक्ट्रेस नीना गुप्ता बोलीं- लड़कियों…

    You Missed

    Antonelli admits Mercedes losing ground in development race

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 3 views
    Antonelli admits Mercedes losing ground in development race

    सर्वगुण संपन्न:अब नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी वाणी कपूर, 3 महीने की तैयारी

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 4 views
    सर्वगुण संपन्न:अब नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी वाणी कपूर, 3 महीने की तैयारी

    This picturesque California town is overwhelmed by tourists — but can’t afford to lose them

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 6 views
    This picturesque California town is overwhelmed by tourists — but can’t afford to lose them

    'बेटी पढ़ाने से पहले दादा-दादी और नाना-नानी को पढ़ाना पड़ेगा':एक्ट्रेस नीना गुप्ता बोलीं- लड़कियों की जिंदगी नहीं बदली, 98% घरों में आज भी घूंघट

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 7 views
    'बेटी पढ़ाने से पहले दादा-दादी और नाना-नानी को पढ़ाना पड़ेगा':एक्ट्रेस नीना गुप्ता बोलीं- लड़कियों की जिंदगी नहीं बदली, 98% घरों में आज भी घूंघट

    Leaked Details Suggest Apple TV 2026 Drops in September

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 8 views
    Leaked Details Suggest Apple TV 2026 Drops in September

    देवशयनी एकादशी से चंपत राय की चातुर्मास साधना प्रारंभ:रोज 6 घंटे मौन व्रत रखकर श्रीरामचरित मानस पाठ और श्रीराम मंत्र का जप करेंगे

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 5 views
    देवशयनी एकादशी से चंपत राय की चातुर्मास साधना प्रारंभ:रोज 6 घंटे मौन व्रत रखकर श्रीरामचरित मानस पाठ और श्रीराम मंत्र का जप करेंगे