अधिवक्ता को पहले टक्कर मारी, फिर बैक गियर डालकर कुचला:भाई बोला, सफारी में फंसाकर ड्राइवर 30 मीटर घसीट ले गया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Advocate Death: Safari Driver Dragged 30m

अधिवक्ता को पहले टक्कर मारी, फिर बैक गियर डालकर कुचला:भाई बोला, सफारी में फंसाकर ड्राइवर 30 मीटर घसीट ले गयाप्रयागराजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में दो दिन पहले सफारी की टक्कर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव (32) की मौत के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। भाई संजय यादव का कहना है कि धर्मेंद्र को पहले टक्कर मारी गई। इसके बाद बैक गियर डालकर सफारी से कुचला गया। यही नही

.

रात 10:15 बजे सूचना मिली

भाई ने पुलिस को बताया, 30 मई की रात लगभग 10:15 बजे मेरे मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी। कहा कि आपके छोटे भाई धर्मेंद्र यादव का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर मैं तुरंत वाराणसी से प्रयागराज के लिए चल दिया। रात में मैं दुर्घटनास्थल पर पहुंचा और मौके पर उपलब्ध लोगों से जानकारी की तो पता चला कि मेरा भाई सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहे से मेडिकल चौराहे की ओर जा रहा था। रात 10 बजे के करीब का वक्त था। इतने में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की टाटा सफारी स्टॉर्म कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह छिटककर दूर जा गिरा।

इसके बाद सफारी चालक ने सफारी बैक गियर में डालकर इसे उस तरफ घुमाया, जिधर मेरा भाई अचेत हाल में पड़ा था। इसके बाद सफारी आगे बढ़ाकर भाई को कुचल दिया। यही नहीं सफारी तेज रफ्तार से भगाने लगा जिससे भाई सफारी के अगले हिस्से में फंसकर लगभग 30 मीटर तक घिसटता चला गया। इसके बाद सफारी लेकर ड्राइवर मेडिकल कॉलेज चौराहे की ओर भाग निकला।

पुलिस तीसरे दिन भी ट्रेस नहीं कर पाई

भाई की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल तीसरे दिन भी पुलिस ना ही सफारी और ना ही वाहन चालक का पता हासिल कर पाई। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

यह है पूरा मामला

मूल रूप से वाराणसी के धरसौना, चोलापुर निवासी धर्मेंद्र यादव पिछले पांच वर्षों से अल्लापुर में रहकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। शनिवार रात वह बाइक से अपने कमरे लौट रहे थे। तभी उन्हें सफारी ने कुचल दिया था। महज 26 दिन पहले 5 मई को उनकी शादी हुई थी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन वीडियो, डॉयलाग, गाने, शायरी और बयानबाजी के वीडियो वायरल

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Ateeq Ahmed Family Viral Video Controversy | Statement & Social Media अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन वीडियो, डॉयलाग, गाने, शायरी…

उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Crime News | Man Attacked With Spade And Axe In Gangaghat उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने…

You Missed

Gigi Hadid Shares the Pasta Recipe She ‘Definitely’ Makes for Her ‘Man’ Bradley Cooper: ‘He Loves This’

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 0 views
Gigi Hadid Shares the Pasta Recipe She ‘Definitely’ Makes for Her ‘Man’ Bradley Cooper: ‘He Loves This’

अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन वीडियो, डॉयलाग, गाने, शायरी और बयानबाजी के वीडियो वायरल

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 0 views
अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन वीडियो, डॉयलाग, गाने, शायरी और बयानबाजी के वीडियो वायरल

La posible alineación titular de Monterrey vs San Luis

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 3 views
La posible alineación titular de Monterrey vs San Luis

उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 4 views
उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Is Starbucks’ Pumpkin Spice Latte ‘basic’? Martha Stewart answers in new ads

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 5 views
Is Starbucks’ Pumpkin Spice Latte ‘basic’? Martha Stewart answers in new ads

‘मां की लाश पहचानी, पापा को नहीं पहचान पाया बेटा’:बोला- न्यूड बॉडी थी, तीसरी बार में कपड़े से शिनाख्त की, झांसी में डबल मर्डर

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 6 views
‘मां की लाश पहचानी, पापा को नहीं पहचान पाया बेटा’:बोला- न्यूड बॉडी थी, तीसरी बार में कपड़े से शिनाख्त की, झांसी में डबल मर्डर