प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़:एटीएस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, एनीडेस्क के जरिए हो रहा था खेल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj ATS Busts Fake Aadhaar Card Racket | AnyDesk Fraud Exposed

प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़:एटीएस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, एनीडेस्क के जरिए हो रहा था खेलप्रयागराज1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने फर्जी आधार कार्ड बनाने और अवैध तरीके से आधार अपडेट कराने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान धूमनगंज क्षेत्र से सुलेमसराय निवासी विवेक त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ साइबर क्

.

इस तरह से तैयार किया नेटवर्क पूछताछ में विवेक त्रिपाठी ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में असिस्टेंट रीजनल प्रोजेक्ट मैनेजर था और प्रयागराज, वाराणसी मंडल तथा सुल्तानपुर के बैंकों में आधार ऑपरेटरों की नियुक्ति का काम देखता था। बैंकों के टेंडर खत्म होने के बाद कई ऑपरेटरों की यूजर आईडी बंद हो गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हुई, जिसने क्लोनिंग और बायपास तकनीक के जरिए बंद आईडी दोबारा सक्रिय कराने का दावा किया। इसके बाद पुराने ऑपरेटरों को जोड़कर समानांतर नेटवर्क तैयार कर लिया गया।

एनीडेस्क आईडी करते थे शेयर जांच में पता चला कि ऑपरेटर अपनी एनीडेस्क आईडी साझा करते थे, जबकि दूसरी ओर बैठा व्यक्ति यूआईडीएआई सिस्टम में लॉगिन कराता था। तय समय पर ऑपरेटर अपने कंप्यूटर की तारीख और समय बदलकर आधार अपडेट का काम करते थे। इसके बदले प्रति यूजर आईडी सक्रिय करने के लिए पांच हजार रुपये और प्रत्येक आधार अपडेट पर 150 रुपये लिए जाते थे। भुगतान यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से होता था। व्हाट्सएप चैट और एक्सेल शीट से मिले अहम सबूत एटीएस को आरोपी के मोबाइल से कई महीनों की व्हाट्सएप चैट मिली है। इनमें ऑपरेटरों की एनीडेस्क आईडी, लॉगिन का समय, भुगतान के स्क्रीनशॉट, रिजेक्ट आधार एनरोलमेंट को दोबारा मंजूर कराने से जुड़ी बातचीत और काम का पूरा रिकॉर्ड मिला है। एक एक्सेल शीट में ऑपरेटरों के नाम, सिस्टम आईडी, एनीडेस्क विवरण और किए गए आधार अपडेट का पूरा ब्यौरा भी बरामद हुआ है। कई जिलों तक फैला था नेटवर्क पूछताछ में आरोपी ने कई आधार ऑपरेटरों और नेटवर्क से जुड़े लोगों के नाम व मोबाइल नंबर भी बताए हैं। एटीएस इन सभी की भूमिका की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में नेटवर्क के प्रयागराज के अलावा चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, वाराणसी मंडल और सुल्तानपुर तक फैले होने की आशंका है। एजेंसी अब पूरे रैकेट और इससे जुड़े आर्थिक लेनदेन की गहन पड़ताल कर रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पकड़ा, एक कोच अटेंडेंट भी शामिल

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Junction RPF Seize Liquor Smuggling To Bihar | Attendant Arrested लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से…

कांवड़ समिति और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक:मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसी

Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Kanwar Yatra 2026 | Police Administration Meeting Guidelines कांवड़ समिति और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक:मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर…

You Missed

Aursnes falha St. Gallen: eis o motivo

  • By dp
  • July 30, 2026
  • 1 views
Aursnes falha St. Gallen: eis o motivo

प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़:एटीएस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, एनीडेस्क के जरिए हो रहा था खेल

  • By dp
  • July 30, 2026
  • 2 views
प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़:एटीएस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, एनीडेस्क के जरिए हो रहा था खेल

What is the Social Security COLA? How benefit increases work

  • By dp
  • July 30, 2026
  • 4 views
What is the Social Security COLA? How benefit increases work

लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पकड़ा, एक कोच अटेंडेंट भी शामिल

  • By dp
  • July 30, 2026
  • 5 views
लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पकड़ा, एक कोच अटेंडेंट भी शामिल

Camp Wrap, Day 1: “Nothing in This League Is Given…”