एक कमरे में 1 करोड़ से ज्यादा की कोडीन सिरप:प्रयागराज में इंटरस्टेट रैकेट पकड़ाया, दिल्ली-हरियाणा से लाकर कई राज्यों में सप्लाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Codeine Cough Syrup Smuggling Racket | STF Raid Arrests

एक कमरे में 1 करोड़ से ज्यादा की कोडीन सिरप:प्रयागराज में इंटरस्टेट रैकेट पकड़ाया, दिल्ली-हरियाणा से लाकर कई राज्यों में सप्लाईप्रयागराज4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के एक बड़े इंटरस्टेट नेटवर्क का खुलासा हुआ है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रविवार शाम एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कमरे में छापा मारकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की कोडीन कफ सिरप बरामद की। सिरप की ब

.

अलग-अलग ठिकानों पर स्टोर करते थे खेप जांच में यह जानकारी सामने आई कि तस्करी से जुड़ा नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से कोडीन कफ सिरप की खेप प्रयागराज लाता था। इसके बाद इसे शहर में अलग-अलग ठिकानों पर स्टोर किया जाता था। यहां से मांग के मुताबिक यूपी के विभिन्न जिलों के साथ दूसरे राज्यों में इसकी सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। इसी सूचना पर एसटीएफ की टीम ने एयरपोर्ट थाना पुलिस को साथ लेकर रविवार शाम करीब सात बजे बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। कमरे की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में कोडीन कफ सिरप की शीशियां बरामद हुईं। बरामद सिरप की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

पकड़े गए लोगों से पूछताछ, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही टीम मौके से तीन लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू की गई। एसटीएफ और एयरपोर्ट पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिरप की यह खेप कहां से मंगाई गई थी, किसके जरिए प्रयागराज पहुंची और यहां से किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी। पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम और उनके ठिकानों की जानकारी मिलने की भी उम्मीद है। टीम यह भी पता कर रही है कि इस नेटवर्क में प्रयागराज के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने भी शुरू की जांच कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर की टीम भी मौके पर पहुंची। बरामद कफ सिरप की जांच और उसकी मात्रा का मिलान किया जा रहा है। देर रात तक एसटीएफ, एयरपोर्ट थाना पुलिस और ड्रग विभाग की टीम कार्रवाई की लिखा-पढ़ी में जुटी रही। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार करती रही। ऐसे में बरामद सिरप की वास्तविक मात्रा, कीमत और पकड़े गए लोगों की पहचान जांच टीमों की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

6 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई प्रयागराज में कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ छह दिन के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 30 सितंबर को अतरसुइया क्षेत्र में पुलिस ने एक मकान में बने गोदाम से करीब तीन करोड़ रुपये कीमत की कोडीन कफ सिरप और अन्य नशीली दवाएं बरामद की थीं। अब एयरपोर्ट क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कफ सिरप पकड़े जाने के बाद जांच एजेंसियों की नजर इस पूरे नेटवर्क पर है। खास तौर पर दिल्ली और हरियाणा से प्रयागराज तक खेप पहुंचाने और यहां से उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड तक सप्लाई के नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

‘हनुमान अंश’ की पार्वती बोलीं- चाहती हूं, PM फिल्म देखें:आस्था को अंधविश्वास मानने से इनकार; बताया बुंदेली भाषा से कैसे मिला फिल्म में रोल

Hindi News Local Mp Khandwa Neha Paranjape Khandwa Visit | Hanuman Ansh Success Statement ‘हनुमान अंश’ की पार्वती बोलीं- चाहती हूं, PM फिल्म देखें:आस्था को अंधविश्वास मानने से इनकार; बताया…

सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए

Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Confronts Paparazzi In Mumbai | Alia Bhatt Dinner Video सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को…

You Missed

Glen Powell, girlfriend Michelle Randolph make rare public appearance at Texas-Tennessee game

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 1 views
Glen Powell, girlfriend Michelle Randolph make rare public appearance at Texas-Tennessee game

एक कमरे में 1 करोड़ से ज्यादा की कोडीन सिरप:प्रयागराज में इंटरस्टेट रैकेट पकड़ाया, दिल्ली-हरियाणा से लाकर कई राज्यों में सप्लाई

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 2 views
एक कमरे में 1 करोड़ से ज्यादा की कोडीन सिरप:प्रयागराज में इंटरस्टेट रैकेट पकड़ाया, दिल्ली-हरियाणा से लाकर कई राज्यों में सप्लाई

How old is Ricky Martin? Age and career timeline for singer, from first album to now | Sporting News

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
How old is Ricky Martin? Age and career timeline for singer, from first album to now | Sporting News

‘हनुमान अंश’ की पार्वती बोलीं- चाहती हूं, PM फिल्म देखें:आस्था को अंधविश्वास मानने से इनकार; बताया बुंदेली भाषा से कैसे मिला फिल्म में रोल

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
‘हनुमान अंश’ की पार्वती बोलीं- चाहती हूं, PM फिल्म देखें:आस्था को अंधविश्वास मानने से इनकार; बताया बुंदेली भाषा से कैसे मिला फिल्म में रोल

Football gossip: Haaland, Llorente, Bastoni, Mitchell, Araujo

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 6 views