दो हिस्ट्रीशीटरों के विवाद के बाद आधी रात फायरिंग:प्रयागराज में ईंट-पत्थर भी चले, गोली चलाते हुए बदमाश बोला- बना वीडियो

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Firing Case | Historysheeter Arrested After Chaos & Video

दो हिस्ट्रीशीटरों के विवाद के बाद आधी रात फायरिंग:प्रयागराज में ईंट-पत्थर भी चले, गोली चलाते हुए बदमाश बोला- बना वीडियोप्रयागराज30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज केधूमनगंज में शुक्रवार देर रात दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। रात करीब 12 बजे एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी की। आरोप है कि इसी दौरान उसने सरेआम तमंचा लहराते हुए कई राउंड फायरि

.

शराब के नशे में गाली देने पर शुरू हुई मारपीट हरवारा निवासी रोहित सोनकर का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर नवील शराब के नशे में धुत होकर उसके पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। रोहित ने इसका विरोध किया तो नवील ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रोहित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव करने लगे। आरोप है कि इसके बाद नवील ने अपने कई साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने रोहित और बीचबचाव करने आए लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वहां ईंट-पत्थर भी चलने लगे। हमलावरों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। तमंचा निकालकर कई राउंड फायरिंग इसी दौरान आरोप है कि नवील ने असलहा निकाल लिया और सरेआम फायरिंग शुरू कर दी। उसने एक के बाद एक कई गोलियां दागीं। अचानक हुई फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। रोहित का कहना है कि वह फायरिंग में बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

फायरिंग का वीडियो आया सामने घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक युवक असलहा लहराते हुए दिखाई दे रहा है और फायरिंग करता नजर आ रहा है। पुलिस इस वीडियो को भी जांच में शामिल कर रही है। वीडियो के आधार पर आरोपी और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस बोली- दोनों हिस्ट्रीशीटर और दोस्त हैं धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रोहित सोनकर और नवील दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं और आपस में दोस्त भी हैं। दोनों का साथ उठना-बैठना है। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। थाना प्रभारी के मुताबिक रोहित सोनकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी नवील को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। नवील पर पहले से कई गंभीर मुकदमे पुलिस सूत्रों के मुताबिक नवील धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट और अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मामले शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2018 में भी प्रीतमनगर मोड़ के पास दिव्यांश पाल नाम के युवक को दिनदहाड़े गोली मारने का मामला नवील के खिलाफ दर्ज हुआ था। इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई मुकदमे बताए जा रहे हैं। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पर फिर उठे सवाल इस घटना के बाद हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस आरोपी का नाम पहले से गंभीर आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है, वह आधी रात को अपने साथियों के साथ मोहल्ले में पहुंचकर कथित तौर पर मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग करता रहा। ऐसे में सवाल है कि हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के लिए तय एसओपी और पुलिस की बीट व्यवस्था कितनी प्रभावी है? क्या हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नियमित नजर रखी जा रही थी? घटना के बाद पुलिस अब आरोपी के साथियों की तलाश और पूरे विवाद की वजह की जांच में जुटी है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

लखनऊ टुडे, 30 सितंबर – आपके काम की खबर:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला, CSIR के 85वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Rozgar Mela & CSIR Foundation Day Event Update लखनऊ टुडे, 30 सितंबर – आपके काम की खबर:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला,…

राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Vs Rajeev Masand Controversy | Celebs Feud List राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था,…

You Missed

Olympiacos vuelve a mirar a Chivas: quiere llevarse a otro mexicano para juntarlo con la Hormiga González

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 0 views
Olympiacos vuelve a mirar a Chivas: quiere llevarse a otro mexicano para juntarlo con la Hormiga González

लखनऊ टुडे, 30 सितंबर – आपके काम की खबर:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला, CSIR के 85वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 0 views
लखनऊ टुडे, 30 सितंबर – आपके काम की खबर:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला, CSIR के 85वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

Could a Connecticut contestant win ‘DWTS’? Current winner odds

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 3 views
Could a Connecticut contestant win ‘DWTS’? Current winner odds

राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 3 views
राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

‘Dancing With the Stars’ Fans Are Furious After the Judges Gave Guillermo Rodriguez an “Insane” Week 2 Score

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 5 views
‘Dancing With the Stars’ Fans Are Furious After the Judges Gave Guillermo Rodriguez an “Insane” Week 2 Score

पूर्व उपसभापति को धमकी देने वाला रजत बना हिस्ट्रीशीटर:जेल से छूटने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई; सोशल मीडिया से शुरू हुआ था विवाद

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 4 views
पूर्व उपसभापति को धमकी देने वाला रजत बना हिस्ट्रीशीटर:जेल से छूटने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई; सोशल मीडिया से शुरू हुआ था विवाद