CBI का प्रयागराज DRM ऑफिस में छापा:50 हजार लेते APO समेत दो हिरासत में, लोको पायलट से ट्रांसफर के लिए मांगी रिश्वत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj DRM Office CBI Raid | APO Arrested Taking Bribe

CBI का प्रयागराज DRM ऑफिस में छापा:50 हजार लेते APO समेत दो हिरासत में, लोको पायलट से ट्रांसफर के लिए मांगी रिश्वतप्रयागराज33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल यानी DRM ऑफिस में बृहस्पतिवार शाम सीबीआई ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। सीबीआई अफसरों ने सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी को 50 हजार

.डीआरएम ऑफिस में सीबीआई ने शाम को मारा छापा।डीआरएम ऑफिस में सीबीआई ने शाम को मारा छापा।

कानपुर के लोको पायलट ने की थी शिकायत मामला कानपुर में तैनात एक लोको पायलट के स्थानांतरण से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि ट्रांसफर से संबंधित काम कराने के लिए उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। लोको पायलट ने इसकी शिकायत सीबीआई के लखनऊ कार्यालय में की थी। शिकायत मिलते ही सीबीआई ने बिछाया जाल सूत्रों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपों की जांच शुरू की। जांच के बाद टीम ने शिकायतकर्ता के जरिए रिश्वत की रकम देने की योजना बनाई। गुरुवार शाम शिकायतकर्ता 50 हजार रुपये लेकर प्रयागराज मंडल कार्यालय पहुंचा। रकम देने पहुंचा, पहले से मौजूद थी टीम शिकायतकर्ता की मंडल कार्यालय में APO अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी से मुलाकात हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान जैसे ही 50 हजार रुपये की रिश्वत की रकम ली गई, पहले से निगरानी कर रही सीबीआई टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया।दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया।

अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई की भनक लगते ही कर्मचारियों में हलचल मच गई। दोनों कर्मचारियों को पकड़े जाने के बाद काफी देर तक कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा। कर्मचारी पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए। बाद में मामला खुलने पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कार्यालय में भी खंगाले गए दस्तावेज दोनों कर्मचारियों को पकड़ने के बाद सीबीआई टीम ने मंडल कार्यालय में भी छानबीन की। बताया जा रहा है कि स्थानांतरण से जुड़े दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाले गए। कुछ अभिलेख सीबीआई द्वारा अपने कब्जे में लिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच में सामने आएगी पूरी भूमिका सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब जांच आगे बढ़ेगी। इसमें यह देखा जाएगा कि लोको पायलट से रिश्वत की मांग किस स्तर पर हुई थी और ट्रांसफर के मामले में दोनों कर्मचारियों की क्या भूमिका थी। जांच आगे बढ़ने पर प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। रेलवे को देर रात तक नहीं मिली आधिकारिक सूचना उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि सीबीआई की ओर से कुछ कार्रवाई किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि देर रात तक रेलवे प्रशासन को सीबीआई की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:हेलन ने लिया, कहा-उनकी तबीयत ठीक, रानी मुखर्जी अवॉर्ड लेकर भावुक हुईं; देवेंद्र फणडवीस ने दिया अवॉर्ड

Hindi News Entertainment Bollywood Salim Khan Receives Raj Kapoor Lifetime Achievement Award | Helen Statement सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:हेलन ने लिया, कहा-उनकी तबीयत ठीक, रानी…

मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Mosque Construction Controversy | Protest In Kesarganj Mandi मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस…

You Missed

George W. Bush says Americans “don’t pay attention to the lesson of 9/11”

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 0 views
George W. Bush says Americans “don’t pay attention to the lesson of 9/11”

CBI का प्रयागराज DRM ऑफिस में छापा:50 हजार लेते APO समेत दो हिरासत में, लोको पायलट से ट्रांसफर के लिए मांगी रिश्वत

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 2 views
CBI का प्रयागराज DRM ऑफिस में छापा:50 हजार लेते APO समेत दो हिरासत में, लोको पायलट से ट्रांसफर के लिए मांगी रिश्वत

Cindy Crawford Describes Meeting Son of Ex-Husband Richard Gere

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
Cindy Crawford Describes Meeting Son of Ex-Husband Richard Gere

सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:हेलन ने लिया, कहा-उनकी तबीयत ठीक, रानी मुखर्जी अवॉर्ड लेकर भावुक हुईं; देवेंद्र फणडवीस ने दिया अवॉर्ड

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:हेलन ने लिया, कहा-उनकी तबीयत ठीक, रानी मुखर्जी अवॉर्ड लेकर भावुक हुईं; देवेंद्र फणडवीस ने दिया अवॉर्ड

Der Plan von Fußball-Zwerg Como geht völlig schief