- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Kali Swang Tradition | Daraganj Devotees Witness Goddess Kali
प्रयागराज में मां काली का रौद्र स्वरूप निकला:खप्पर, मुंडमाला और भुजाली के साथ दर्शन को देर रात तक डटे रहे श्रद्धालुप्रयागराजकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
संगम नगरी प्रयागराज में आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला। दारागंज में मां काली के रौद्र स्वरूप के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हाथ में खप्पर, गले में मुंडमाला और भुजाली लिए मां काली की वेशभूषा में कलाकार जब सड़कों पर निकला तो लोगों की निगाहें उसी पर टिक गईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच कलाकार ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मां काली के दर्शन के लिए लोग सड़क किनारे घंटों खड़े रहे।
दारागंज का काली स्वांग प्रयागराज की उन अनूठी धार्मिक परंपराओं में शामिल है, जिनमें लोक संस्कृति, पौराणिक मान्यताओं और भक्ति का मेल देखने को मिलता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यह परंपरा करीब 200 साल पुरानी है। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा का श्रद्धालुओं को हर साल इंतजार रहता है। काली स्वांग के दौरान मां भगवती के काली स्वरूप को धारण कर कलाकार सड़कों पर निकलते हैं और नृत्य व अभिनय के जरिए धार्मिक प्रसंगों को जीवंत करते हैं।
मान्यता है, भक्तों को दर्शन देने निकलती हैं मां काली
काली स्वांग से जुड़ी धार्मिक मान्यता है कि मां काली स्वयं अपने भक्तों के बीच आती हैं और उन्हें दर्शन देती हैं। यही वजह है कि श्रद्धालु इस आयोजन को केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मां के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मानते हैं। मां काली के रौद्र रूप, पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य को देखने के लिए लोग देर रात तक जागते हैं।
रौद्र रूप और पारंपरिक अभिनय है खास पहचान
काली स्वांग की खासियत कलाकारों की वेशभूषा, चेहरे के भाव, नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियां हैं। खप्पर, मुंडमाला और भुजाली मां काली के रौद्र स्वरूप को प्रभावशाली बनाते हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कलाकारों की प्रस्तुति लोगों को धार्मिक कथाओं से जोड़ती है। इस आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बाहर से आने वाले लोग भी शामिल होते हैं। अनूठी वेशभूषा और सदियों पुरानी लोक परंपरा विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करती है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




