प्रयागराज-मिर्जापुर की स्पेशल ट्रेनें अब शकूरबस्ती तक:यात्रियों को दिल्ली जाने में मिलेगी राहत, 11 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलेगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Mirzapur Delhi Special Trains Extended To Shakoorbasti Station

प्रयागराज-मिर्जापुर की स्पेशल ट्रेनें अब शकूरबस्ती तक:यात्रियों को दिल्ली जाने में मिलेगी राहत, 11 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलेगीसचिन प्रजापति | प्रयागराजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज और मिर्जापुर से दिल्ली-एनसीआर जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज-दादरी और नारायणपुर बाजार-दादरी स्पेशल ट्रेनों को अब शकूरबस्ती स्टेशन तक चलाने का फैसला किया है। इस कदम से पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश का पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र से सीधा रेल संपर्क और बेहतर होगा।

रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज और 04163/04164 नारायणपुर बाजार-दादरी-नारायणपुर बाजार का शुरू और खत्म होने वाला स्टेशन अब दादरी की जगह शकूरबस्ती होगा। इससे प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, कानपुर, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली क्षेत्र के यात्रियों को फायदा होगा। अब यात्रियों को दादरी से दिल्ली पहुंचने के लिए बस, कैब या मेट्रो जैसे दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज-शकूरबस्ती 11 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक हर दिन चलेगी। लौटते समय 02418 शकूरबस्ती-प्रयागराज 12 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हर दिन चलेगी। इसके बाद त्योहारों के समय यह सेवा नारायणपुर बाजार तक बढ़ाई जाएगी। 04163 नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती और 04164 शकूरबस्ती-नारायणपुर बाजार तय दिनों में चलेंगी।

प्रयागराज से चलने वाली 02417 ट्रेन रात 9 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। लौटते समय 02418 शकूरबस्ती से रात 9:30 बजे चलकर सुबह 9:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन भरवारी, सिराथू, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी, गाजियाबाद और नई दिल्ली जैसे कई खास स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं, नारायणपुर बाजार से चलने वाली ट्रेन चुनार, मिर्जापुर, मेजा रोड और प्रयागराज होते हुए दिल्ली क्षेत्र जाएगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें सामान्य, स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच शामिल हैं।

रेलवे का कहना है कि इस विस्तार से यात्रियों का समय और आने-जाने का अतिरिक्त खर्च बचेगा। साथ ही, दिल्ली के व्यस्त टर्मिनल स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय-सारिणी और टिकट की जानकारी के लिए RailOne ऐप का इस्तेमाल करें।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

    You Missed

    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे