झूला-झूलते समय गले में फंदा कसने से किशोर की मौत:रायबरेली में खेत में धान की नर्सरी की रखवाली करने गया था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Raibareli
  • Raebareli Teen Death | Nursery Guard Swing Accident

झूला-झूलते समय गले में फंदा कसने से किशोर की मौत:रायबरेली में खेत में धान की नर्सरी की रखवाली करने गया थाआशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेलीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र में धान की नर्सरी की रखवाली कर रहे 12 वर्षीय किशोर की झूला झूलते समय दर्दनाक मौत हो गई। जंगली बबूल के पेड़ पर डाले गए झूले की रस्सी गले में फंसने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर खेखरुआ गांव निवासी राजकुमार शुक्ला का 12 वर्षीय बेटा आयुष खेत के पास मौजूद एक जंगली बबूल के पेड़ पर रस्सी डालकर झूला झूल रहा था। बताया जा रहा है कि वह धान की नर्सरी की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था।

झूला झूलने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान झूले की रस्सी का फंदा उसके गले में कस गया और वह उसी अवस्था में लटक गया।

कुछ देर बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

महाराजगंज थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur VIP Security Mockdrill | NSG ATS Drill Update गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी,…

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shiv Bhola Mandir | Krishna Janmashtami Celebration & Bhajan श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की…

    You Missed

    Royal Caribbean cruise to Alaska canceled after guests embarked

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    Royal Caribbean cruise to Alaska canceled after guests embarked

    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 4 views
    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं