मिर्जापुर: द फिल्म के गाने शूरवीर पर विवाद खत्म:राजस्थानी सिंगर का आरोप था- बिना इजाजत इस्तेमाल किया गाना लिया, राज्य की छवि बिगाड़ी, कैसे सुलझा मामला

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rappariya Baalam Mirzapur Film Song Controversy | Rajasthan News

मिर्जापुर: द फिल्म के गाने शूरवीर पर विवाद खत्म:राजस्थानी सिंगर का आरोप था- बिना इजाजत इस्तेमाल किया गाना लिया, राज्य की छवि बिगाड़ी, कैसे सुलझा मामला8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुरः द फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। - Dainik Bhaskarमिर्जापुरः द फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

राजस्थानी रैपर और कलाकार रैपरिया बालम के गाने ‘शूरवीर’ को ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में इस्तेमाल करने पर विवाद हो गया था। रैपरिया बालम ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि फिल्म में गाना उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल किया गया। हालांकि अब ये विवाद खत्म हो चुका है।

अब गाने के म्यूजिक लेबल ट्रूपर रिकॉर्ड्स ने बयान जारी कर कहा है कि उसने ‘शूरवीर’ को फिल्म में इस्तेमाल करने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट को आधिकारिक लाइसेंस दिया था। ट्रूपर रिकॉर्ड्स ने अपने बयान में लिखा, “ट्रूपर रिकॉर्ड्स यह साझा करते हुए खुश है कि ‘शूरवीर’ को ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में इस्तेमाल करने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट को आधिकारिक तौर पर लाइसेंस दिया गया था। एक्सेल एंटरटेनमेंट और पूरी मिर्जापुर टीम को रिलीज पर बधाई।”

लेबल ने इसी बयान में गाने के क्रेडिट भी साझा किए। इसमें रैपरिया बालम को ‘शूरवीर’ का गायक और कंपोजर बताया गया है।

शूरवीर गाना दिव्येंदु शर्मा के इस सीन पर इस्तेमाल हुआ है, जिसमें वो गोली चलाते दिखे हैं।शूरवीर गाना दिव्येंदु शर्मा के इस सीन पर इस्तेमाल हुआ है, जिसमें वो गोली चलाते दिखे हैं।

ट्रूपर रिकॉर्ड्स के इस बयान के बाद विवाद फिलहाल शांत होता दिख रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि गाने के कलाकार रैपरिया बालम और लेबल के बीच अनुमति और अधिकारों को लेकर क्या सहमति थी।

क्या था गाने पर विवाद?

मिर्जापुरः द फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म में शूरवीर गाना दिखाया गया। इसके बाद राजस्थानी सिंगर रैपरिया बालम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया कि ये गाना उनका है, जिसे बिना इजाजत इस्तेमाल किया गया। रैपर के मुताबिक, फिल्म में गाना मारधाड़ और गोलियां चलाने वाले सीन में इस्तेमाल हुआ, जिससे उनके राज्य की छवि खराब हुई। जबकि ये गाना उन्होंने महाराणा प्रताप पर बनाया था।

वीडियो में उन्होंने कहा, “आप में से कुछ लोग पूछ सकते हैं कि मेरा दिल क्यों टूटा है। आप कह सकते हैं कि मुझे खुश होना चाहिए, क्योंकि मेरा गाना मिर्जापुर में है। लेकिन मिर्जापुर की टीम ने मेरा गाना इस्तेमाल करने के लिए मेरी अनुमति नहीं ली। उन्हें अनुमति किसने दी? मैंने तो नहीं दी।”

उन्होंने आगे कहा, “यह गाना महाराणा प्रताप जी को समर्पित है। हम इस गाने का इस्तेमाल फिल्म के विलेन का महिमामंडन करने के लिए कर रहे हैं। क्या यह सही है? अगर मिर्जापुर की टीम मेरे पास आती और कहती कि ‘रैपरिया भाई, हम आपका गाना इस्तेमाल करना चाहते हैं’, तो हम उन्हें 10 आइडिया देते। लेकिन बिना अनुमति गाना लेना सही नहीं है।”

रैपर ने ‘शूरवीर’ के कॉपीराइट और लाइसेंसिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि ये अधिकार आपको किसने दिए या आपने किससे लिए। जिसने भी आपको अधिकार दिए हैं, उससे पूछिए कि क्या उसके पास कोई कॉपीराइट है?”

फिल्म ने 3 दिनों में कमाए 93 करोड़

फिल्म मिर्जापुर 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.74 करोड़ का कलेक्श किया और साल की चौथी बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश टॉक्सिक और हनुमान अंश है।

मिर्जापुर द मूवी एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली बड़ी थिएट्रिकल फिल्मों में से एक है, जो एक सफल स्ट्रीमिंग फ्रेंचाइजी से आई है। ‘मिर्जापुर’ सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। ये एक्सेल एंटरटेनमेंट की सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने डॉन 2, गली बॉय, रईस और गोल्ड जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया है।

‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुआ था, जिसमें कुल 9 एपिसोड थे। इसके बाद दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 को आया, जिसमें 10 एपिसोड शामिल थे। वहीं, तीसरा सीजन 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया। इस सीजन में भी कुल 10 एपिसोड थे।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास भी नजर आ रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू

    Hindi News Local Uttar pradesh Who Is Model Shraddha Dubey’s Mentor| Akhilesh Yadav’s Leaders Have Started Crying|up Politics| BJP MLAs And MP Bhola Singh Did Not Cast Their Votes| Dr.…

    काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’ का नाम बदलकर ‘स्वास्थ्य विभाग’ करें

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Kashi Girl Hiral Srivastava Suggests Renaming Women Disease Department काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’…

    You Missed

    Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston

    होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 4 views
    होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू

    Use DraftKings promo code to get $200 bonus, free NBA League Pass for Brewers-Rays, World Series Game 1, NBA

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 4 views
    Use DraftKings promo code to get 0 bonus, free NBA League Pass for Brewers-Rays, World Series Game 1, NBA

    काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’ का नाम बदलकर ‘स्वास्थ्य विभाग’ करें

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 4 views
    काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’ का नाम बदलकर ‘स्वास्थ्य विभाग’ करें

    Stephanie March Returning To ‘Law & Order: SVU’

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 7 views
    Stephanie March Returning To ‘Law & Order: SVU’

    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 7 views
    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही