'मुझे अपना घर पब्लिक टॉयलेट लगता था':कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने बताया- एक कमरे में गुजरा बचपन, 1984 के दंगों में पिता की फैक्ट्री बर्बाद हुई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rajiv Thakur Childhood: One Room Home & 1984 Riots Factory Loss

‘मुझे अपना घर पब्लिक टॉयलेट लगता था’:कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने बताया- एक कमरे में गुजरा बचपन, 1984 के दंगों में पिता की फैक्ट्री बर्बाद हुई31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने हाल ही में बताया कि उनका परिवार एक कमरे के घर में रहता था, जहां बेडरूम, किचन और बाथरूम, सब कुछ उसी कमरे में था। 1984 के दंगों में उनके पिता की फैक्ट्री बर्बाद हो गई थी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।

वैभव मुंजाल के पॉडकास्ट में राजीव अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते क्योंकि उन दिनों की यादें आज भी उन्हें दर्द देती हैं।

उन्होंने कहा, ‘मेरा सफर ऐसे हालात में शुरू हुआ, जिन्हें मैं याद भी नहीं करना चाहता। अगर आज मैं लोगों को इसके बारे में बताऊं तो उन्हें यह मनगढ़ंत लग सकता है। कई लोग कहते हैं कि अपने दर्द को स्टैंड-अप कॉमेडी में बदल दो। मैं कभी-कभी ऐसा करता हूं, लेकिन उन जोक्स को सुनाते समय भी दर्द इतना असली होता है कि मैं बैकस्टेज जाकर रो पड़ता हूं।’

राजीव ठाकुर 'द कपिल शर्मा शो' और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए हैं।राजीव ठाकुर ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए हैं।

पूरा परिवार एक कमरे में रहता था

राजीव ने बताया कि उनके माता-पिता की शादी के बाद परिवार की परिस्थितियां पूरी तरह बदल गई थीं। उनके मुताबिक, पिता को पुश्तैनी घर छोड़ना पड़ा और पूरा परिवार एक कमरे के मकान में रहने लगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘वही एक कमरा आपका बाथरूम है। वही कमरा किचन है। वही ड्राइंग रूम है। वही बेडरूम है। उस घर में तीन भाई-बहन हुए हैं। आप सोचो कि बाथरूम भी वही है, बेडरूम भी वही है, किचन भी वही है, तो जब कोई अंदर नहा रहा होता था या कुछ भी कर रहा होता था, तब बाकी चार लोग घर के बाहर बैठे होते थे। मुझे अपना घर पब्लिक टॉयलेट लगता था। सिर्फ 2 रुपए नहीं मिल रहे थे बाहर बैठने के।’

दंगों में पिता की फैक्ट्री बर्बाद हुई थी

राजीव ने यह भी बताया कि अमृतसर में उनके पिता की धागे की फैक्ट्री थी, जो 1984 के दंगों के दौरान बर्बाद हो गई। इसके बाद पिता बेरोजगार हो गए और परिवार के सामने आर्थिक स्थिति खराब हो गई। उन्होंने कहा कि कई बार किराया देना भी मुश्किल हो जाता था।

राजीव ने अपने बचपन की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए बताया कि घर में केवल 40 वॉट का एक बल्ब था। उन्होंने कहा कि उन्हें सफेद रोशनी देखने की इच्छा होती थी क्योंकि उनके घर में ट्यूबलाइट नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि मकान मालिक रात 9 बजे बिजली बंद कर देता था, जिसके बाद परिवार या तो सो जाता था या मिट्टी के तेल के दीये की रोशनी में समय बिताता था।

राजीव ठाकुर ने चर्चित वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक में भी काम किया था।राजीव ठाकुर ने चर्चित वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक में भी काम किया था।

राजीव ठाकुर ने मुंबई आने से पहले अमृतसर में कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर के साथ अपने कॉमेडी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2007 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ (सीजन 3) में भाग लिया था। इस सीजन के विनर कपिल शर्मा बने थे। राजीव ठाकुर ने ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ जैसे कई अन्य टेलीविजन शोज में काम किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ से बैन नहीं हटेगा: केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की

    केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की|लुधियाना,Ludhiana - Dainik Bhaskar0:57Play videoPlay videoलुधियाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सलमान ने बेचा अपना बांद्रा में स्थित एक और अपार्टमेंट: शिव-अस्थान हाइट्स में था; ₹3.50 करोड़ में बिका, 2015 में ₹2.88 करोड़ में खरीदा था

    शिव-अस्थान हाइट्स में था; ₹3.50 करोड़ में बिका, 2015 में ₹2.88 करोड़ में खरीदा था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार: 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप

    16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:38Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अजय देवगन की मूवी में भोजपुरी सिंगर की एंट्री: 3 साल में हारमोनियम पकड़ी, 5 साल में पहला एल्बम बनाया; नीलकमल सिंह को कैसे मिली धमाल-4

    2:14Play videoPlay videoबक्सर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

Hindi News Entertainment Bollywood Rekha Tragic Life Story; Vinod Mehra Amitabh Bachchan Mukesh Agarwal | Rekha Birthday रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से…

नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Pays Tribute To Nana Patekar | KBC Video Instagram नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC…

You Missed

Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 2 views
Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 2 views
रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 4 views
Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 4 views
नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

In three years, Israel’s war on Gaza hasn’t just changed the Middle East, it’s changed the world | Steve Bloomfield

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
In three years, Israel’s war on Gaza hasn’t just changed the Middle East, it’s changed the world | Steve Bloomfield

अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:16 नवंबर तक का समय दिया गया, जानिए पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा यह मामला क्या है

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:16 नवंबर तक का समय दिया गया, जानिए पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा यह मामला क्या है