कश्मीर में राजेश खन्ना ने तेज सप्रू को गालियां दीं:अगले दिन माफी मांगी, फिर दोनों रातभर बैठकर पीते रहे, एक्टर ने बताई घटना

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rajesh Khanna Abused Tej Sapru In Kashmir | Bollywood Controversy Story

कश्मीर में राजेश खन्ना ने तेज सप्रू को गालियां दीं:अगले दिन माफी मांगी, फिर दोनों रातभर बैठकर पीते रहे, एक्टर ने बताई घटना14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर तेज सप्रू ने हाल ही में बताया कि राजेश खन्ना ने कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें गालियां दी थीं।

‘द रेडिफ’ के पॉडकास्ट में तेज सप्रू ने बताया कि इस घटना से उनका दिल टूट गया था, क्योंकि वो राजेश खन्ना की बहुत इज्जत करते थे।

राजेश खन्ना की पर्सनैलिटी पर बात करते हुए तेज सप्रू ने कहा कि जब कोई शिखर पर होता है, तो कई बार उसके आसपास के लोग ही उसका दिमाग ज्यादा खराब कर देते हैं। हालांकि, राजेश खन्ना को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि “इतने बड़े दिल वाला मैंने शायद ही किसी को देखा है।”

पॉडकास्ट में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई घटना का जिक्र किया। सप्रू ने बताया, “एक बार हम साथ काम कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से किसी की मुझे गालियां देते हुए आवाज सुनाई दी। मैंने मुड़कर देखा तो पाया कि वह काका जी (राजेश खन्ना) थे।”

तेज सप्रू और राजेश खन्ना ने 'पाप का अंत' (1989), 'राजपूत' (1982) और 'मैं तेरा दुश्मन' (1989) जैसी कई मशहूर फिल्मों में एक साथ काम किया था।तेज सप्रू और राजेश खन्ना ने ‘पाप का अंत’ (1989), ‘राजपूत’ (1982) और ‘मैं तेरा दुश्मन’ (1989) जैसी कई मशहूर फिल्मों में एक साथ काम किया था।

घटना से तेज सप्रू परेशान हो गए थे

तेज सप्रू ने बताया कि जब राजेश खन्ना ने उन्हें गालियां दीं, तब वह एक एक्ट्रेस के साथ थे। हालांकि उन्होंने उस एक्ट्रेस का नाम और यह नहीं बताया कि राजेश खन्ना ने उन्हें गाली क्यों दी थी?

सप्रू ने कहा कि इस घटना ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया था। उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना की पहली फिल्म (राज) उनके पिता डीके सप्रू के साथ थी और वह उनका बहुत सम्मान करते थे।

तेज सप्रू ने कहा, “मैं सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि खुद से सीनियर और मेरे पिता के साथ काम करने वाले हर शख्स का सम्मान करता हूं। चाहे वह बड़ा एक्टर हो या छोटा, जब तक वह बैठ नहीं जाता, मैं खुद कुर्सी पर नहीं बैठता।”

उन्होंने आगे बताया, “इतना सम्मान करने के बावजूद न जाने क्या हुआ कि उन्होंने पीछे से मुझे गाली दे दी। मैं इस बात से बहुत परेशान हो गया था।”

तेज सप्रू के पिता डी.के. सप्रू ने 'साहिब बीवी और गुलाम', 'पाकीजा', 'दीवार', और 'काला पानी' जैसी कई फिल्मों में काम किया था।तेज सप्रू के पिता डी.के. सप्रू ने ‘साहिब बीवी और गुलाम’, ‘पाकीजा’, ‘दीवार’, और ‘काला पानी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था।

राजेश खन्ना ने अगले दिन मांगी माफी

तेज सप्रू ने बताया कि अगले दिन दोनों का साथ में शूट था। कश्मीर में बर्फ के बीच एक सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी। उन्होंने राजेश खन्ना को हाय, हैलो या नमस्ते कुछ नहीं कहा। वह चुपचाप एक कुर्सी लगाकर बैठ गए।

तेज सप्रू ने बताया कि वह उस वक्त भी पिछली घटना से नाराज थे। वह राजेश खन्ना से कोई बातचीत नहीं करना चाहते थे। शूटिंग शुरू हुई और दोनों अपने-अपने शॉट में व्यस्त हो गए।

इसके बाद राजेश खन्ना उनके पास आए और बात शुरू की। तेज सप्रू के मुताबिक, राजेश खन्ना ने उनसे कहा, “हे टॉल बॉय, चल भूल जा।”

इस पर तेज सप्रू ने जवाब दिया, “सर, आपने गाली दे दी थी मुझे।”

राजेश खन्ना ने इसके बाद कहा, “नहीं नहीं, हो गया यार, आजा आजा।”

तेज सप्रू ने बताया कि इसके बाद राजेश खन्ना ने उन्हें शाम को अपने साथ चलने के लिए कहा। तेज सप्रू उनके साथ जाने के लिए मान गए।

शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों साथ गए। तेज सप्रू ने बताया कि इसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ काफी वक्त बिताया। उन्होंने कहा, “पूरी रात काका जी और मैंने बैठ के खाया-पिया।”

…………………

बॉलीवुड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

प्रीति जिंटा बोलीं- मोहाली मेरा घर, यह सबसे प्यारी घरवापसी: सनी देओल संग पंजाब आईं, चंडीगढ़ के बाद जालंधर-अमृतसर भी पहुंचीं

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा शनिवार को पंजाब पहुंचे। यहां उन्होंने चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर और अमृतसर में अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा लिया।

फिल्म प्रमोशन के दौरान सनी देओल और प्रीति जिंटा ने स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उन्हें फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने का न्योता दिया। उनके साथ सनी देओल के बेटे करण देओल भी मौजूद थे। इसके अलावा उनकी सुरक्षा और प्रमोशनल टीम भी वहां थी। पूरी खबर यहां पढ़ें….

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Launa Sitapur Wall Collapse Accident | MLA Asha Maurya Meets Victims Family दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल…

    ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

    Hindi News Entertainment Bollywood Siddharth Malhotra The One Box Office Opening | India Film Collection ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे…

    You Missed

    U tempu in Corsica

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    U tempu in Corsica

    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

    ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें