राजपाल यादव के शाहजहांपुर वाले घर पर कुर्की का नोटिस:34 दिन में लोन नहीं चुकाया तो नीलामी, मां-पत्नी के नाम 16 करोड़ लोन लिया था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Rajpal Yadav Loan Case; Shahjahanpur Property Bank Auction | Cheque Bounce Row

राजपाल यादव के शाहजहांपुर वाले घर पर कुर्की का नोटिस:34 दिन में लोन नहीं चुकाया तो नीलामी, मां-पत्नी के नाम 16 करोड़ लोन लिया थाशाहजहांपुर4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर राजपाल यादव मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर के कुंद्रा गांव के रहने वाले हैं। - Dainik Bhaskarएक्टर राजपाल यादव मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर के कुंद्रा गांव के रहने वाले हैं।

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शाहजहांपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके पैतृक घर पर 16.61 करोड़ रुपए के बकाया लोन को लेकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।

.

बैंक ने चेतावनी दी है कि 34 दिन के भीतर लोन नहीं चुकाया गया तो संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी। नीलामी की तारीख 9 सितंबर तय की गई है। हालांकि, कुछ देर बाद परिवार ने नोटिस हटा दिया।

राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक की मुंबई ब्रांच से पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी के नाम पर 16.61 करोड़ रुपए का लोन लिया था। इसी बीच, 27 दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह जेल से बाहर हैं।

उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा-

QuoteImage

यह पुराना मामला है। बैंक से लोन चुकाने को लेकर बातचीत चल रही है। मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल संपत्ति की नीलामी जैसी स्थिति नहीं है।

QuoteImageशाहजहांपुर में राजपाल यादव के इसी मकान में नोटिस चस्पा किया गया है।शाहजहांपुर में राजपाल यादव के इसी मकान में नोटिस चस्पा किया गया है।

2 साल पहले भी लगा था नोटिस

सेंट्रल बैंक के मैनेजर अनुज वर्मा ने बताया- शाहजहांपुर के पैतृक गांव कुंद्रा स्थित भवन पर नोटिस लगाया गया है। बैंक ने करीब 2 साल पहले भी इसी मामले में नोटिस चस्पा किया था। तब राजपाल यादव और बैंक के बीच लोन चुकाने को लेकर सहमति बनी थी।

बुधवार को बैंक कर्मचारी ने राजपाल यादव के घर जाकर नोटिस चस्पा किया।बुधवार को बैंक कर्मचारी ने राजपाल यादव के घर जाकर नोटिस चस्पा किया।

चेक बाउंस मामले में जेल हुई थी

  • राजपाल यादव को 7 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के 7 मामलों में 3 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। हर मामले में उन्हें शिकायतकर्ता को 1.05 करोड़ रुपए देने हैं। कुल रकम 7.35 करोड़ रुपए है। कोर्ट ने कहा था कि राजपाल करीब 2 करोड़ रुपए पहले ही चुका चुके हैं, जिसे कुल रकम में एडजस्ट किया जाएगा।
  • यह मामला उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। साल 2010 में फिल्म बनाने के लिए उन्होंने बतौर डायरेक्टर 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और कर्ज की रकम समय पर नहीं चुकाई जा सकी। इसके बाद चेक बाउंस के मामले दर्ज हुए।
  • अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराया था। राजपाल को 6 महीने की जेल की सजा हुई थी। 2019 में सेशंस कोर्ट ने भी सजा बरकरार रखी। जून 2024 में हाईकोर्ट ने सजा पर अस्थायी रोक लगाई। करीब 9 करोड़ रुपए बकाया चुकाने को कहा।
  • रकम जमा नहीं होने पर 2 फरवरी 2026 को सरेंडर का आदेश दिया गया। राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। 12 दिन बाद 17 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई।

राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा।राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा।

————————————–

ये खबर भी पढ़ेंः-

प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत:माता-पिता, बेटा-बहू और 2 बच्चों की गई जान; बारिश में 100 साल पुराना मकान ढहा

प्रतापगढ़ में लगातार बारिश से बुधवार देर रात 100 साल पुराना मकान ढह गया। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें माता-पिता, बेटा, छोटी बहू और उसके दोनों बच्चे हैं। रात में गर्मी और उमस थी। इसलिए परिवार के 7 लोग AC वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात 2 बजे अचानक घर की छत ढह गई। सभी लोग मलबे में दब गए। एक बेटा कमरे के किनारे सो रहा था। वह जैसे-तैसे मलबे से बाहर निकल आया। पढ़ें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील

Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Teachers Arrears Payment Update | DIOS Assurance To Teacher Union मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का…

आजमगढ़ में गुरुवार को सुबह से पढ़ रही हैं फुहारे:तीन दिनों से हो रही थी लगातार धूप, तापमान में गिरावट

Hindi News Local Uttar pradesh Azamgarh Azamgarh Weather Update | Temperature Drop After Heavy Rain & Relief आजमगढ़ में गुरुवार को सुबह से पड़ रही हैं फुहारे:तीन दिनों से हो…

You Missed

Eight USS Lincoln personnel have attempted suicide, US navy confirms

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 0 views
Eight USS Lincoln personnel have attempted suicide, US navy confirms

मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 0 views
मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील

Chinese authorities reportedly in possession of F-35 components in Hong Kong

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 2 views
Chinese authorities reportedly in possession of F-35 components in Hong Kong

आजमगढ़ में गुरुवार को सुबह से पढ़ रही हैं फुहारे:तीन दिनों से हो रही थी लगातार धूप, तापमान में गिरावट

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 2 views
आजमगढ़ में गुरुवार को सुबह से पढ़ रही हैं फुहारे:तीन दिनों से हो रही थी लगातार धूप, तापमान में गिरावट

Posing for Playboy is a celebrity flex again. But this isn’t your dad’s magazine.

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 3 views
Posing for Playboy is a celebrity flex again. But this isn’t your dad’s magazine.

भ्रूण लिंग जांच का गैंग पकड़ा,लेकिन अस्पताल सील नहीं हुआ:बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे संस्कार हॉस्पिटल, अंतरराज्यीय गैंग 90 हजार से डेढ़ लाख वसूलता था

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 3 views
भ्रूण लिंग जांच का गैंग पकड़ा,लेकिन अस्पताल सील नहीं हुआ:बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे संस्कार हॉस्पिटल, अंतरराज्यीय गैंग 90 हजार से डेढ़ लाख वसूलता था