उत्तराखंड के जागेश्वर और डोल आश्रम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव:पारंपरिक भगवा वस्त्र में आए नजर, धाम के धार्मिक महत्व की सराहना की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Almora
  • Rajpal Yadav Visits Jageshwar Dham, Dol Ashram; Seeks Blessings

उत्तराखंड के जागेश्वर और डोल आश्रम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव:पारंपरिक भगवा वस्त्र में आए नजर, धाम के धार्मिक महत्व की सराहना कीदेवेंद्र सिंह बिष्ट | अल्मोड़ा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव और हेमंत पांडे ने अल्मोड़ा जिले के दो प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों जागेश्वर धाम और डोल आश्रम का दौरा किया। उन्होंने इन स्थानों पर दर्शन-पूजन किया और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

.

जागेश्वर धाम में दोनों कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह पूजा आचार्य निर्मल भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

राजपाल यादव और हेमंत पांडे पारंपरिक भगवा वस्त्र और अंगवस्त्र धारण किए संतों के साथ दिखाई दिए।राजपाल यादव और हेमंत पांडे पारंपरिक भगवा वस्त्र और अंगवस्त्र धारण किए संतों के साथ दिखाई दिए।

मंदिर परिसर में बिताया समय जागेश्वर धाम पहुंचने पर मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाचन के साथ दोनों कलाकारों का पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर प्राचीन मंदिरों के दर्शन किए और धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त की। मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय बिताया और जागेश्वर धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व की सराहना की। अभिनेताओं ने इसे आत्मिक शांति का केंद्र बताया।

श्रद्धालुओं से जागेश्वर धाम आने का किया आग्रह इस अवसर पर हेमंत पांडे और राजपाल यादव ने कहा कि जागेश्वर धाम आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां का प्राकृतिक वातावरण, देवदार के घने वन और प्राचीन मंदिरों की दिव्यता मन को गहरी शांति प्रदान करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी जीवन में एक बार जागेश्वर धाम अवश्य आने का आग्रह किया।

लोगों ने साथ तस्वीरें खिंचवाईं जागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव को देखने और उनसे मिलने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका अभिवादन किया। राजपाल यादव ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और धार्मिक आस्था उन्हें बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है।

भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

डोल आश्रम में संतों का लिया आशीर्वाद इसके बाद दोनों अभिनेताओं ने डोल आश्रम में संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आश्रम के शांत और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया और परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। आश्रम के आधिकारिक सोशल मीडिया समूहों में साझा की गई तस्वीरों में राजपाल यादव और हेमंत पांडे पारंपरिक भगवा वस्त्र और अंगवस्त्र धारण किए संतों के साथ दिखाई दिए।

फिल्म जंगल से बनाई पहचान अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय शैली के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल यादव ने फिल्म जंगल से अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद हंगामा, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला, फिर हेरा फेरी, चुप चुप के, भागम भाग, ढोल, भूल भुलैया, पार्टनर और दे दना दन जैसी फिल्मों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

धलसिम मैं नहीं, मेरी किस्मत लेकर आई:विद्युत जामवाल बोले- मुझे ढूंढते-ढूंढते दुनिया के 11 बेस्ट फाइटर्स में शामिल किया

Hindi News Entertainment Bollywood Vidyut Jammwal As Dhalsim | Hollywood Global Debut & Martial Arts Journey भास्कर इंटरव्यूधलसिम मैं नहीं, मेरी किस्मत लेकर आई:विद्युत जामवाल बोले- मुझे ढूंढते-ढूंढते दुनिया के…

पहली फिल्म फ्लॉप, सेट पर ‘हीरोइन बदल दो’ सुनना पड़ा:फिर ‘बाहुबली’ से बनीं पैन-इंडिया स्टार; तमन्ना भाटिया बोलीं- सबसे मुश्किल चीज थी टिके रहना

Hindi News Entertainment Bollywood Tamannaah Bhatia Success Story; Tamil Telugu Bollywood Movies | Baahubali Aaj Ki Raat Song पहली फिल्म फ्लॉप, सेट पर ‘हीरोइन बदल दो’ सुनना पड़ा:फिर ‘बाहुबली’ से…

You Missed

The case for Erick Fedde in Game 4, and Game 3 White Sox takeaways – Sox Machine

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 1 views
The case for Erick Fedde in Game 4, and Game 3 White Sox takeaways – Sox Machine

धलसिम मैं नहीं, मेरी किस्मत लेकर आई:विद्युत जामवाल बोले- मुझे ढूंढते-ढूंढते दुनिया के 11 बेस्ट फाइटर्स में शामिल किया

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 1 views
धलसिम मैं नहीं, मेरी किस्मत लेकर आई:विद्युत जामवाल बोले- मुझे ढूंढते-ढूंढते दुनिया के 11 बेस्ट फाइटर्स में शामिल किया

Jayson Tatum says he has ‘a totally different perspective’ this year in training camp – The Boston Globe

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 2 views
Jayson Tatum says he has ‘a totally different perspective’ this year in training camp – The Boston Globe

पहली फिल्म फ्लॉप, सेट पर ‘हीरोइन बदल दो’ सुनना पड़ा:फिर ‘बाहुबली’ से बनीं पैन-इंडिया स्टार; तमन्ना भाटिया बोलीं- सबसे मुश्किल चीज थी टिके रहना

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 2 views
पहली फिल्म फ्लॉप, सेट पर ‘हीरोइन बदल दो’ सुनना पड़ा:फिर ‘बाहुबली’ से बनीं पैन-इंडिया स्टार; तमन्ना भाटिया बोलीं- सबसे मुश्किल चीज थी टिके रहना

Liberty University Flames fired up for first Midweek on the Mountain game

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 4 views
Liberty University Flames fired up for first Midweek on the Mountain game

विधान परिषद स्नातक शिक्षक चुनाव पर जनहित याचिका खारिज:कहा-अधिसूचना रद्द करें, पुरनी सूची पर चुनाव, कोर्ट ने नहीं माना

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 3 views
विधान परिषद स्नातक शिक्षक चुनाव पर जनहित याचिका खारिज:कहा-अधिसूचना रद्द करें, पुरनी सूची पर चुनाव, कोर्ट ने नहीं माना