नामर्द कहने वाली राखी सावंत ने दूसरी बार सफाई दी:16 साल पुराना शो पोस्ट कर लिखा- इसमें सारे सबूत, झांसी के युवक की हुई थी मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Rakhi Sawant Jhansi Death Case | Court Warrant & Controversy Video

नामर्द कहने वाली राखी सावंत ने दूसरी बार सफाई दी:16 साल पुराना शो पोस्ट कर लिखा- इसमें सारे सबूत, झांसी के युवक की हुई थी मौतझांसी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झांसी में लक्ष्मण अहिरवार डेथ केस में कोर्ट से गैर जमानत वारंट (NBW) जारी होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने 4 दिन में दूसरी बार सफाई दी है। सोमवार रात को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 16 साल पुराने ‘राखी का इंसाफ’ शो का आधा वीडियो पोस्ट

.

16 साल पहले ‘राखी का इंसाफ’ शो में राखी सावंत ने झांसी के रहने वाले 24 साल के लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को नामर्द कहकर बेइज्जत किया था। इससे सदमे में आकर लक्ष्मण की मौत हो गई थी। उनकी मां की शिकायत पर राखी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। समन पर राखी सावंत कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं।

16 अक्टूबर को झांसी कोर्ट ने राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। दो दिन पहले राखी सावंत ने कहा था- जेल भी जाना पड़े, तो चले जाएंगे। मैं तो एक होस्ट थी, जो मुझे चैनल बोलने के लिए कहता, मैं बोलती थी। इस मामले की अगली सुनवाई सीएडब्ल्यू (एफटीसी) कोर्ट में अब 1 दिसंबर को होगी।

16.04 मिनट का वीडियो डाला

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर राखी का इंसाफ शो का 16.04 मिनट का वीडियो पोस्ट किया। लिखा- दोस्तों, कृपया 2010 को देखें। यह चैनल और शो बंद हो चुका है। फिर भी ये लोग मुझ पर क्यों इल्जाम लगा रहे हैं।

इस लड़के ने कहा था कि उसकी मौत मेरी या मेरे चैनल की वजह से नहीं हुई। बल्कि इसलिए हुई क्योंकि उसे बुखार था। इसलिए डॉक्टर ने कोर्ट को एक सर्टिफिकेट दिया है। फिर भी, ये लोग मुझे परेशान करना चाहते हैं, क्योंकि मैं भारत के छात्रों और कॉकरोच लोगों का समर्थन कर रही हूं।

इसलिए ये लोग मुझ पर केस का इल्जाम लगा रहे हैं। लड़के की सवारी और मां अब इस दुनिया में नहीं है। इसलिए कुछ सरकार यह केस कर रही है। मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। इस वीडियो में सारे सबूत मौजूद हैं।

इस केस में राखी सावंत ने शनिवार देर रात वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है।इस केस में राखी सावंत ने शनिवार देर रात वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है।

राखी बोलीं- मैं उस लड़के को नहीं जानती हूं

इससे पहले राखी सावंत ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- हेलो, मेरे बारे में न्यूज तो आप सब सुन ही रहे होंगे। आपको मालूम ही होगा कि इसके पीछे कौन है? देश की जनता के लिए जेल भी जाना पड़े, तो चले जाएंगे। भारत माता की जय, जय भीम, जय महाराष्ट्र, वंदे मातरम। ये 2010 का केस है, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

इस लड़के को तो मैं जानती भी नहीं। मुझे तो याद भी नहीं, मेरी याददाश्त शक्ति चली गई है। इस बंदे का कॉन्ट्रैक्ट चैनल के साथ हुआ था। शो खत्म होने के बाद वह लड़का बुखार से हॉस्पिटल में किधर मर जाता है और उसका इल्जाम चैनल पर, हम पर आता है। हमारा तो उससे कोई लेना-देना नहीं।

भाई के घर के पास रहती थी सावित्री

हंसारी के टोरिया के रहने वाले बलवीर सिंह ने बताया- मेरी बहन सावित्री अपने परिवार के साथ सीपरी बाजार में रहती थी। जीजा गोकुल की मौत के बाद वह बच्चों को लेकर मेरे घर के पास किराए पर रहने लगी। भांजा लक्ष्मण 2010 में ठेले पर सब्जी बेचता था। उसकी शादी राजगढ़ की रहने वाली अनीता से 18 फरवरी 2010 को हुई थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई।

शादी के लगभग 12 दिन बाद ही अनीता अपने मायके चली गई। भांजा लेने गया तो वह नहीं आई। दोबारा लेने गया तो उसके साथ मारपीट की गई। अनीता ने आरोप लगाया था कि उसके पति के एक रिश्तेदार की नीयत ठीक नहीं थी। उसने इसकी शिकायत लक्ष्मण से की, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। अनीता ने यह भी आरोप लगाया था कि लक्ष्मण शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।

हंसारी के टोरिया में बलवीर सिंह का घर है। इनके भांजे लक्ष्मण ने जहर खाकर जान दी थी।हंसारी के टोरिया में बलवीर सिंह का घर है। इनके भांजे लक्ष्मण ने जहर खाकर जान दी थी।

पत्नी के साथ टीवी शो में पहुंचा था लक्ष्मण

मामा बलवीर ने बताया- साल-2010 में टीवी पर ‘राखी का इंसाफ’ शो आता था। जिसे अभिनेत्री राखी सावंत होस्ट करती थी। मोहल्ले की एक महिला शो के कुछ लोगों को लेकर हमारे पास आई और शो में चलने के लिए कहा। वो लोग कहने लगे कि इंसाफ मिलेगा। खर्चा पानी मिल जाएगा और बहू भी घर आ जाएगी।

इस वजह से हम लोग शो में जाने के लिए राजी हो गए। मैं अपने भांजे लक्ष्मण, उसकी मां सावित्री, अपनी पत्नी पूजा के साथ मुंबई गया। हमें दिल्ली तक ट्रेन से और फिर वहां से प्लेन से मुंबई ले जाया गया। मुंबई में शूटिंग हुई। तब राखी सावंत ने बहुत गंदे शब्द बोले। मेरे भांजे लक्ष्मण से कहने लगी कि तू नामर्द, नपंसुक है।

23 अक्टूबर, 2010 को शो टीवी पर आया। इसके बाद लक्ष्मण अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह टेंशन में रहने लगा। उसी टेंशन में जहर खा लिया। लक्ष्मण की हालत बिगड़ने पर उसे 9 नवंबर, 2010 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 10 नवंबर को उसकी मौत हो गई। हम लोगों ने राखी सावंत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था।

लक्ष्मण की मां भी मौत हो गई, वो बेटे के लिए रोती थी

बलवीर ने बताया- मेरी बहन सावित्री की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। तब हम लोगों को भरोसा दिया गया कि इंसाफ होगा। लेकिन, राखी सावंत ने हाईकोर्ट से स्टे करा दिया। उस समय हम लोगों ने पैरवी करके स्टे हटवाया था। लेकिन उसे दोबारा स्टे मिल गया, जो अभी तक चलता रहा।

लगभग 5 महीने पहले मेरी बहन मां सावित्री की भी मौत हो गई। वो भी अपने बेटे लक्ष्मण के लिए रोती थीं। कहती थी कि मेरा बच्चा चला गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लक्ष्मण की पत्नी अनीता ने भी दूसरी जगह शादी कर ली।

सावित्री का अब सिर्फ एक ही बेटा बचा

बलवीर ने कहा कि मेरी बहन सावित्री के 3 बेटे रमेश, सुरेश और लक्ष्मण थे। जबकि दो बेटियां कृष्णा और मीना हैं। सुरेश और लक्ष्मण की मौत हो गई। अब रमेश अपने परिवार के साथ सीपरी बाजार में रहता है, जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

आज 16 साल हो गए, लेकिन हमें इंसाफ नहीं मिला। अब दोबारा से इंसाफ की उम्मीद जगी है। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए। अब हमें कोर्ट पर पूरी उम्मीद है।

करीब 10 महीने पहले मेरठ के एक इवेंट में राखी सावंत ने नीला ड्रम पहनकर वॉक किया था।करीब 10 महीने पहले मेरठ के एक इवेंट में राखी सावंत ने नीला ड्रम पहनकर वॉक किया था।

राखी सावंत के बारे में जानिए

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

Hindi News Local Punjab Jalandhar Mansa: Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा…

गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Durga Pandal Donation Box Theft | CCTV Footage Reveal Arrest गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा,…

You Missed

Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Lakers looking for ‘workable trade’ to send out Dalton Knecht, acquire center

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Lakers looking for ‘workable trade’ to send out Dalton Knecht, acquire center

नामर्द कहने वाली राखी सावंत ने दूसरी बार सफाई दी:16 साल पुराना शो पोस्ट कर लिखा- इसमें सारे सबूत, झांसी के युवक की हुई थी मौत

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
नामर्द कहने वाली राखी सावंत ने दूसरी बार सफाई दी:16 साल पुराना शो पोस्ट कर लिखा- इसमें सारे सबूत, झांसी के युवक की हुई थी मौत