राम चरण से मिलकर रो पड़ा फैन:स्टेज पर एक्टर की तरफ भागा था, घबरा गई थीं जाह्नवी कपूर; बॉडीगार्ड ने उठाकर बाहर निकाला था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ram Charan Fan Scare | Janhvi Kapoor Bodyguard Removed

राम चरण से मिलकर रो पड़ा फैन:स्टेज पर एक्टर की तरफ भागा था, घबरा गई थीं जाह्नवी कपूर; बॉडीगार्ड ने उठाकर बाहर निकाला था26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन इवेंट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें राम चरण जैसा दिखने वाला एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज की तरफ दौड़ पड़ा था। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया था।

वहीं, इस घटना के बाद राम चरण ने उस फैन से अलग से मुलाकात की। यह मुलाकात पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। फैन इस घटना के बाद काफी इमोशनल हो गया था।

राम चरण ने फैन को शांत किया और उससे आराम से बातचीत की। इतना ही नहीं, उन्होंने फैन के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

दरअसल, मंगलवार को रामचरण और जान्हवी कपूर अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए विजयवाड़ा पहुंचे थे। तभी स्टेज पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान रामचरण जैसा दिखने वाला एक हमशक्ल फैन अचानक उनकी तरफ तेजी से दौड़ा।

इस घटना से रामचरण के बगल में बैठीं जान्हवी कपूर बुरी तरह घबरा गईं। हालांकि, रामचरण के पर्सनल बॉडीगार्ड और एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने मुस्तैदी दिखाते हुए फैन को रास्ते में ही रोक लिया और गोद में उठाकर स्टेज से बाहर कर दिया था।

स्टेज पर एकदम से फैन के आने पर जाह्नवी कपूर घबरा गईं।स्टेज पर एकदम से फैन के आने पर जाह्नवी कपूर घबरा गईं।राम चरण के बॉडीगार्ड फैन को स्टेज से ले जाते हुए।राम चरण के बॉडीगार्ड फैन को स्टेज से ले जाते हुए।बाद में राम चरण फैन से बात करते हुए।बाद में राम चरण फैन से बात करते हुए।राम चरण से मुलाकात के दौरान फैन इमोशनल नजर आया।राम चरण से मुलाकात के दौरान फैन इमोशनल नजर आया।

घबरा गईं जान्हवी, बढ़ाई गई सुरक्षा सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैन के अचानक करीब आने से जान्हवी कपूर काफी असहज और डरी हुई नजर आईं। वे अपनी सीट पर ही सहम गईं और उनकी घबराहट चेहरे पर साफ दिख रही थी।

इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा टीम अलर्ट हो गई। जान्हवी और रामचरण की सुरक्षा के लिए उनके चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया, ताकि इवेंट को बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।

फिल्म पेड्डी के बारे में जानिए

पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो खेल के माध्यम से अपनी पहचान तलाशने वाले एक व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

‘पेड्डी’ में राम चरण क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों में हिस्सा लेते नजर आएंगे।‘पेड्डी’ में राम चरण क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों में हिस्सा लेते नजर आएंगे।

इसका प्रोडक्शन वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स प्रेजेंट कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये खबर भी पढ़ें

पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है

पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी से एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला की मुलाकात हुई थी। हाल ही में इस बातचीत से जुड़ा एक किस्सा राम चरण ने बताया। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • अमित जानी बोले- ‘काला हिरण’ सलमान की बायोपिक नहीं है: फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है

    फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दिलजीत दोसांझ के शो से खालिस्तानी धक्के मारकर निकाले: टोरंटो के कॉन्सर्ट में झंडे लेकर पहुंचे, पुलिस ने भीड़ से खींच-खींचकर पकड़े

    टोरंटो के कॉन्सर्ट में झंडे लेकर पहुंचे, पुलिस ने भीड़ से खींच-खींचकर पकड़े|जालंधर,Jalandhar - Dainik Bhaskar1:01Play videoPlay videoजालंधर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कंगना रनोट की पहली फिल्म देख पैरेंट्स हुए नाराज: गैंगस्टर को लेकर कहा था- समाज क्या सोचेगा, उनकी बेटी कैसी फिल्में कर रही है

    गैंगस्टर को लेकर कहा था- समाज क्या सोचेगा, उनकी बेटी कैसी फिल्में कर रही है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:42Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई

Hindi News Entertainment Bollywood Kunika Sadanand Delhi CJP Protest Controversy | Actress Argument Video CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की…

अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Hospital Surgery ICU Blog Post | Health Statement अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे…

You Missed

Flood watch issued for 14 N.J. counties. Severe thunderstorms to slam state Tuesday.

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 3 views
Flood watch issued for 14 N.J. counties. Severe thunderstorms to slam state Tuesday.

CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 2 views
CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई

Michael Saylor Calls Corporate Bitcoin Adoption Necessary and Inevitable

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 3 views
Michael Saylor Calls Corporate Bitcoin Adoption Necessary and Inevitable

अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन

A six-year-old entered an iron lung after polio. More than 70 years later, he had become the world’s longest-known survivor

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 2 views
A six-year-old entered an iron lung after polio. More than 70 years later, he had become the world’s longest-known survivor

अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, X पर लिखा- खेल समाप्त हो गया

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन