रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता:रामानंद सागर के पोते ने रामायण कास्टिंग पर उठाए सवाल, कहा- एनिमल कैरेक्टर का बोझ है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayana Movie Cast; Ranbir Kapoor Vs Ramanand Sagar Grandson | Shiv Sagar

रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता:रामानंद सागर के पोते ने रामायण कास्टिंग पर उठाए सवाल, कहा- एनिमल कैरेक्टर का बोझ है1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रामानंद सागर के पोते और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर शिव सागर ने नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में लेने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘एनिमल’ के बाद वह रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

शिव सागर ने न्यूज एजेंसी ANI से नितेश तिवारी की रामायण पर कहा, “एक कास्टिंग को छोड़कर मुझे बाकी पूरी कास्टिंग बहुत पसंद है। पर्सनली मैं ‘एनिमल’ के बाद मैं रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता। जब मैं रामजी को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि किसी नए चेहरे को लिया जाना चाहिए था।”

शिव सागर टीवी प्रोड्यूसर हैं।शिव सागर टीवी प्रोड्यूसर हैं।

उन्होंने आगे कहा, “आप एक बहुत मजबूत सपोर्टिंग कास्ट ले सकते हैं। यश बहुत अच्छे लग रहे हैं और साई पल्लवी भी बहुत अच्छी लग रही हैं। उन दोनों के साथ पिछली भूमिकाओं का इतना बोझ नहीं है। रणबीर के साथ बहुत बोझ है। इसलिए हम आमतौर पर अपने सीरियल्स में नए चेहरे लेते हैं, ताकि उनकी कोई पिछली छवि या इतिहास न हो।”

उन्होंने शिव सागर ने कहा, “हो सकता है कि अगर रणबीर को नहीं लिया जाता, तो फिल्म की मार्केटिंग इतनी अच्छी तरह नहीं हो पाती। इस बारे में भी सोचना चाहिए। लेकिन मेरा निजी मानना है कि ऐसे किरदारों के लिए नया चेहरा लेना बेहतर होता है। क्योंकि ‘रामायण’ के बाद क्या लोग उन्हें फिर ‘एनिमल’ जैसी फिल्म में स्वीकार कर पाएंगे? खासकर जब बात रामजी और रामायण की आती है, तो लोग ज्यादा संवेदनशील और भावुक होते हैं।”

शिव सागर ने कहा, “पश्चिमी देशों में इसे माइथोलॉजी कहा जाता है। भारत में भी इसे माइथोलॉजी कहा जाता है, लेकिन यह हमारा इतिहास है। लोग हर दिन उनकी पूजा करते हैं। राम हमारे इतिहास का हिस्सा हैं।”

कास्टिंग के अलावा कॉस्ट्यूम पर भी जताई नाराजगी

शिव सागर ने कुछ कॉस्ट्यूम और कास्टिंग फैसलों पर भी असहमति जताई। उन्होंने कहा, “असल में जनता ही राजा है। जनता जो कहेगी, वही अंतिम फैसला होगा। मुझे कुछ हिस्सों की कास्टिंग और कॉस्ट्यूम पसंद नहीं आए। उन्हें बेहतर किया जा सकता था।”

फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता के पहनावे की जमकर आलोचना हो रही है।फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता के पहनावे की जमकर आलोचना हो रही है।

शिव सागर की राय इसलिए भी अहम है, क्योंकि उनके दादा रमनंद सागर ने बेहद लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘रामायण’ बनाया था।

शिव सागर ने साई पल्लवी और यश की कास्टिंग की सराहना की और कहा कि आपत्तियों के बावजूद फिल्म की कास्टिंग और क्रिएटिव फैसलों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया ही सबसे अहम होगी।

‘रामायण: पार्ट 1’ नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही दो हिस्सों वाली फिल्म है। इसका दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज शेड्यूल 6 नवंबर 2026 है।

लगातार हो रही है रामायण की आलोचना

कास्टिंग पर विवादः बीफ विवाद में रहे रणबीर कपूर को रामायण में भगवान श्री राम का किरदार दिए जाने की लंबे समय से आलोचना हो रही है। इसके अलावा ठीक से हिंदी नहीं बोलने वालीं साई पल्लवी के सीता बनने पर भी विवाद है। रकुलप्रीत सिंह के शूर्पणखा वाले ‘ग्लैमरस लुक’ पर मीम बन रहे।

ट्रेलर में स्टारकास्ट के पहनावे पर सवालः फिल्म का ट्रेलर आने के बाद कैकेयी का किरदार निभा रहीं लारा दत्ता के पहनावे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फैंस का मानना है कि लारा दत्ता फिल्म में किसी मॉडर्न डेली सोप की बहु के गेटअप में लग रही हैं।

फिल्म के VFX, बजट की भी आलोचनाः ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फिल्म के ग्राफिक्स की आलोचना की जा रही थी। इस पर रणबीर कपूर ने सफाई में कहा कि स्मार्टफोन और खराब इंटरनेट कनेक्शन पर लोग ट्रेलर देखकर विजुअल इफेक्ट्स को जज कर रहे हैं। मेकर्स ने दर्शकों से फिल्म को IMAX 3D में देखने का आग्रह किया है।

रामलीला महासंघ ने उठाए सवालः श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोडक्शन कंपनी को एक पत्र लिखकर चेतावनी दी है। महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मांग की है कि इस दिवाली पर देश-विदेश में रिलीज होने से पहले यह फिल्म उनके प्रतिनिधिमंडल को दिखाई जाए।

महासंघ का कहना है कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में ऐसे कई सीन हो सकते हैं, जो हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर विवादित सीन नहीं हटाए गए तो सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

महासंघ ने अपने पत्र में साल 2023 में आई फिल्म ‘आदिपुरुष’ का उदाहरण दिया है। अर्जुन कुमार ने याद दिलाया कि भूषण कुमार के प्रोडक्शन और प्रभास-सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म के कई दृश्यों पर सनातन समाज और रामलीला से जुड़े लोगों ने कड़ा विरोध जताया था। उस फिल्म में सोने की लंका को काला दिखाया गया था और महाज्ञानी रावण व उसकी सेना का चित्रण मंगोल लुटेरों की तरह किया गया था। इस भारी विरोध के कारण करोड़ों के बजट में बनी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Mika Singh Controversy | Daler Mehndi Insult In Dehradun Minister Row मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ…

    बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

    Hindi News Entertainment Bollywood Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan | Devi Name Reveal बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ…

    You Missed

    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 1 views
    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    Alejandro Arbeláez, exviceministro de Defensa de Álvaro Uribe, busca ser candidato a la Gobernación de Antioquia | MiOriente

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 5 views
    Alejandro Arbeláez, exviceministro de Defensa de Álvaro Uribe, busca ser candidato a la Gobernación de Antioquia | MiOriente

    बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

    Brandon Miller looks to end Hornets’ 10-year playoff drought

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 7 views
    Brandon Miller looks to end Hornets’ 10-year playoff drought

    नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 7 views
    नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट

    Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 9 views
    Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston