राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है फिल्म ‘रामायण’:दावा- राजनीतिक नेताओं के लिए स्क्रीनिंग की तैयारी; अनुमतियां लेने में जुटे मेकर्स

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayan Movie Screening At Rashtrapati Bhavan | Ranbir Kapoor Delhi News

राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है फिल्म ‘रामायण’:दावा- राजनीतिक नेताओं के लिए स्क्रीनिंग की तैयारी; अनुमतियां लेने में जुटे मेकर्स8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। - Dainik Bhaskarफिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसी दिन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राजनीतिक नेताओं के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग हो सकती है। मिड-डे की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इस खास स्क्रीनिंग के लिए जरूरी अनुमतियां लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुंबई और दिल्ली में प्रीमियर की भी तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा, मेकर्स फिल्म के दो प्रीमियर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इनमें से एक मुंबई और दूसरा दिल्ली में हो सकता है। मुंबई में प्रीमियर के लिए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का नाम सामने आया है।

हाल ही में रणबीर कपूर का एक पोस्टर सामने आया, जिसमें वे पुत्र का फर्ज निभाते हुए अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करते नजर आ रहे हैं।हाल ही में रणबीर कपूर का एक पोस्टर सामने आया, जिसमें वे पुत्र का फर्ज निभाते हुए अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया था।

‘रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया था।

देखें ट्रेलर की झलक-

शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया था।शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया था।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया था।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया था।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही थीं।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही थीं।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में था।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में था।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा था।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा था।फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म ‘रामायण’ में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।फिल्म ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिलीज हुआ था। गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं।

देखें गाने के वीडियो की झलक-

वीडियो में साई पल्लवी सीता के रूप में भगवान राम (रणबीर कपूर) को वरमाला पहनाती हुईं दिखी थीं।वीडियो में साई पल्लवी सीता के रूप में भगवान राम (रणबीर कपूर) को वरमाला पहनाती हुईं दिखी थीं।रणबीर कपूर राम के रूप में झरने के पास हाथ जोड़कर और धनुष के साथ भी दिखाई दिए थे।रणबीर कपूर राम के रूप में झरने के पास हाथ जोड़कर और धनुष के साथ भी दिखाई दिए थे।गाने के वीडियो में साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में भगवान राम (रणबीर कपूर) की आरती करते हुए दिखाई दिए थे।गाने के वीडियो में साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में भगवान राम (रणबीर कपूर) की आरती करते हुए दिखाई दिए थे।

भगवान राम और सीता के विवाह पर केंद्रित है गाना

‘जय जय राम’ के विजुअल्स में सिया-राम के दिव्य संबंध को दिखाया गया था। गाने में भगवान राम और सीता के भव्य विवाह को भी दर्शाया गया है। गाने में भक्ति और आध्यात्मिक भाव को प्रमुखता दी गई थी।

गाने में ‘जय जय राम’ का बार-बार दोहराव किया गया है, जो इसे मंत्र की तरह प्रस्तुत करता है। लिरिक्स में भगवान राम के प्रति भक्त की आस्था, भरोसे और उनकी शरण में जाने की भावना व्यक्त की गई है।

गाने की एक पंक्ति ‘जगत के अंधियारे, हमको घेरे सारे’ जीवन के अंधकार के बीच रोशनी की तलाश को दर्शाती है।

गाने में ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ जैसे पारंपरिक श्लोक का भी इस्तेमाल किया गया है। इससे रामायण की ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि को आधुनिक संगीत से जोड़ा गया।

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

‘रामायण’ फिल्म के मेकर पर इनकम टैक्स रेड की खबर: नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस के मुंबई दफ्तरों में जांच; विदेशी लेन-देन से जुड़ा मामला

फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड के मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग की छापेमारी की खबर सामने आई थी। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई विदेशी लेन-देन में कथित गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में की गई थी। इस दौरान कंपनी के शेयरों में भी करीब 8% की गिरावट दर्ज की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    UK 07 राइडर- घर में घुसकर की मारपीट, FIR दर्ज:आईफोन-ब्लूटूथ हेडसेट छीना; बंदूक दिखाकर बीमार मां के सामने मारे थप्पड़

    Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Anurag Dobhal Case | Dehradun YouTuber Assault & Video Controversy UK 07 राइडर- घर में घुसकर की मारपीट, FIR दर्ज:आईफोन-ब्लूटूथ हेडसेट छीना; बंदूक दिखाकर बीमार…

    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    Hindi News Entertainment Bollywood Aneet Padda Birthday Party | Alia Bhatt, Aahan Pandey Attend Celebration अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने…

    You Missed

    ATP Shanghai Best Bets Including Medvedev vs Tsitsipas

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    ATP Shanghai Best Bets Including Medvedev vs Tsitsipas

    राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है फिल्म ‘रामायण’:दावा- राजनीतिक नेताओं के लिए स्क्रीनिंग की तैयारी; अनुमतियां लेने में जुटे मेकर्स

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है फिल्म ‘रामायण’:दावा- राजनीतिक नेताओं के लिए स्क्रीनिंग की तैयारी; अनुमतियां लेने में जुटे मेकर्स

    These Infections Are Linked to 12% of New Cancer Cases

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    These Infections Are Linked to 12% of New Cancer Cases

    UK 07 राइडर- घर में घुसकर की मारपीट, FIR दर्ज:आईफोन-ब्लूटूथ हेडसेट छीना; बंदूक दिखाकर बीमार मां के सामने मारे थप्पड़

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    UK 07 राइडर- घर में घुसकर की मारपीट, FIR दर्ज:आईफोन-ब्लूटूथ हेडसेट छीना; बंदूक दिखाकर बीमार मां के सामने मारे थप्पड़

    CVS Pharmacy reaches $315M settlement with Justice Department over controlled substance prescriptions

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    CVS Pharmacy reaches 5M settlement with Justice Department over controlled substance prescriptions

    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट