'रामायण को ऑस्कर नहीं मिला तो मुझे निराशा होगी':सीएम फडणवीस बोले- यह एक डिकेड की नहीं, बल्कि पूरे मिलेनियम की फिल्म

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Devendra Fadnavis On Ramayan Film | Oscar Nomination Expectations | Mumbai

‘रामायण को ऑस्कर नहीं मिला तो मुझे निराशा होगी’:सीएम फडणवीस बोले- यह एक डिकेड की नहीं, बल्कि पूरे मिलेनियम की फिल्म11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म रामायण में रणवीर कपूर भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं। - Dainik Bhaskarफिल्म रामायण में रणवीर कपूर भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फिल्म रामायण को ऑस्कर नहीं मिलता है, तो उन्हें निराशा होगी। उन्होंने यह बात गुरुवार को फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो के उद्घाटन के दौरान कही।

सीएम फडणवीस ने कहा, ‘रामायण सिर्फ एक डिकेड (10 साल) की नहीं, बल्कि पूरे मिलेनियम (1000 साल) की फिल्म है। अगर इसे ऑस्कर नहीं मिला, तो मुझे अकादमी की ज्यूरी से निराशा होगी।’

सीएम फडणवीस इवेंट के दौरान अपनी बात रखते हुए।सीएम फडणवीस इवेंट के दौरान अपनी बात रखते हुए।

उन्होंने मेकर्स से कहा, ‘मैं आप सभी को बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने रामायण के निर्माण में अपना प्रयास किया और अब हम रामायण की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही हम प्राइम फोकस’ के फेज 2 के उद्घाटन का भी इंतजार कर रहे हैं।

सीएम फडणवीस और मंत्री आशीष शेलार के साथ नमित मल्होत्रा।सीएम फडणवीस और मंत्री आशीष शेलार के साथ नमित मल्होत्रा।

फडणवीस ने इससे पहले मुंबई में WAVES समिट 2025 के दौरान फिल्म की क्वालिटी और टेक्नोलॉजी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि भारत में कहानी कहने का एक पुराना रिवाज है और इन कहानियों को नई टेक्नोलॉजी की मदद से अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए।

30 जुलाई को ट्रेलर आया था

फिल्म रामायण के पहले पार्ट का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनियाभर में लॉन्च किया गया था।

‘रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया।

देखें ट्रेलर की झलक-

शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया।शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा।फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म ‘रामायण’ में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।फिल्म ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म ‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है।

फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें-

  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
  • 1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे।
  • फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।
  • फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी।
  • फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं।
  • फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी।
  • फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विनर स्टूडियो DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।
  • फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • मिथुन चक्रवर्ती की सर्जरी हुई: हाथ में लगी प्लेट निकाली गई, सीएम शुभेंदु ने अस्पताल जाकर हालचाल लिया

    हाथ में लगी प्लेट निकाली गई, सीएम शुभेंदु ने अस्पताल जाकर हालचाल लिया|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप!: पुणे रिसोर्ट में साथ समय बिताया, तस्वीरों के बैकग्राउंड से खुलासा; 2022 में लिया आमिर अली से तलाक

    पुणे रिसोर्ट में साथ समय बिताया, तस्वीरों के बैकग्राउंड से खुलासा; 2022 में लिया आमिर अली से तलाक|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:47Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • असम बाढ़ पीड़ितों के 500 घर बनवाएंगे सलमान खान: एक्टर रणदीप हुड्डा भी राहत कार्य में लगे, भूमि पेडनेकर ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बांटा सामान

    एक्टर रणदीप हुड्डा भी राहत कार्य में लगे, भूमि पेडनेकर ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बांटा सामान|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:39Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Train Accident | Two Youths Killed On Khatima Majhola Track ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक…

चार राशन दुकानों से 196.80 क्विंटल गेहूं-चावल गायब:गोंडा में सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत पर दो कोटेदारों पर मुकदमा

Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Ration Scam | Supply Inspector Files FIR Against Dealers चार राशन दुकानों से 196.80 क्विंटल गेहूं-चावल गायब:गोंडा में सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत पर…

You Missed

Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 1 views
Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 1 views
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

Auburn Football Gameday Advisory: The Arkansas Game

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Auburn Football Gameday Advisory: The Arkansas Game

चार राशन दुकानों से 196.80 क्विंटल गेहूं-चावल गायब:गोंडा में सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत पर दो कोटेदारों पर मुकदमा

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
चार राशन दुकानों से 196.80 क्विंटल गेहूं-चावल गायब:गोंडा में सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत पर दो कोटेदारों पर मुकदमा

Joe Montana: Pouring Guinness, dishing about today’s NFL, and retelling the classic John Candy story – The Boston Globe

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Joe Montana: Pouring Guinness, dishing about today’s NFL, and retelling the classic John Candy story – The Boston Globe

गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह