राखी पर रामदेव ने कंगना के लिए भेजी मिठाइयां-रुपए:बोले- विवाद खत्म करें; एक्ट्रेस ने कहा था- बाबा मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Haridwar
  • Ramdev Sends Gift To Kangana Ranaut On Raksha Bandhan | Haridwar Statement

राखी पर रामदेव ने कंगना के लिए भेजी मिठाइयां-रुपए:बोले- विवाद खत्म करें; एक्ट्रेस ने कहा था- बाबा मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटकासुमेश खत्री, हरिद्वार6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरिद्वार में कंगना रनोट के लिए 500 रुपए के नोटों की गड्डी भेजते हुए बाबा रामदेव। - Dainik Bhaskarहरिद्वार में कंगना रनोट के लिए 500 रुपए के नोटों की गड्डी भेजते हुए बाबा रामदेव।

रक्षाबंधन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के लिए मिठाई और उपहार भेजा। उन्होंने एक सफेद लिफाफे में 500 रुपए के नोटों की गड्डी भी भेजी। इस दौरान रामदेव ने कहा कि रिश्तों में मिठास बनी रहनी चाहिए और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर प्रे

.

रामदेव ने कहा कि देश में किसी भी कारण से नफरत और एक-दूसरे के प्रति वैर-भाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनके और कंगना रनोट के बीच विवाद की चर्चा हुई थी, जिसे संवाद के जरिए खत्म किया जाना चाहिए। रामदेव ने यह भी कहा कि वे कंगना को फोन कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देंगे।

इसके बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रामदेव का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- “त्योहार का दिन होता है सब भूल-चूक माफ करने के लिए। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छी बात कही कि विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम, दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद। ईश्वर आपको लंबी आयु दे।”

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रामदेव का वीडियो शेयर किया।कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रामदेव का वीडियो शेयर किया।

पहले जानिए विवाद कैसे शुरू हुआ

कंगना रनोट ने जेन-जी प्रोटेस्टर्स को गटरछाप कहा था। टीवी 9 भारतवर्ष के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने कंगना के बयान पर कहा था, “उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।

ऐसे किसी भी देश के युवा को, जेन Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर जो है, उनके पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।” रामदेव की इस टिप्पणी के बाद कंगना ने भी पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि बाबा रामदेव को उनकी जवानी और बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम नहीं करना चाहिए।

कंगना ने फिर उठाया पुराना विवाद

विवाद शांत होने के बाद अब कंगना ने एक बार फिर बाबा रामदेव की टिप्पणी का जिक्र किया है। डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि बाबा रामदेव उनसे पहले से ही नाराज चल रहे हैं।

कंगना ने कहा, “अभी उनसे पूछा गया कि कंगना ने प्रोटेस्टर्स को गटरछाप कहा है, तो उन्होंने कहा, उसका बचपन देखा है क्या था, उसकी जवानी देखी है क्या थी। क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटका हुआ था, उसने देखा है क्या था। क्या देखा। मुझे समझ नहीं आ रहा, ऐसा क्या देखा। बताना चाहिए था न कि क्या देखा।”

अब रक्षाबंधन पर रामदेव ने भेजा गिफ्ट

पुराने विवाद के बीच रक्षाबंधन पर बाबा रामदेव ने अपने बयान में साफ कहा कि पुराने गिले-शिकवे भुलाकर रिश्तों में मिठास बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाद को संवाद से खत्म किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कंगना को फोन कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने की बात भी कही।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

नेपाल की बाढ़ में उत्तराखंड के 5 लोग लापता:देहरादून के इंजीनियर कर रहे थे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को लीड; 290 भारतीयों की तलाश जारी

नेपाल की बाढ़ में उत्तराखंड के 5 लोग लापता हो गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, इनमें पिथौरागढ़ के दो, हरिद्वार के दो और देहरादून से सिविल इंजीनियरिंग का पता नहीं चल पाया है। देहरादून से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सुबोध बेलबेस नेपाल में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20 Controversy | Mahi Vij Screams After Fight With Nakul बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं…

'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

Hindi News Entertainment Bollywood Ajay Devgn Drishyam 3 Crosses 500 Crore Mark | Box Office Record 2026 ‘दृश्यम 3’ की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय…

You Missed

Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 0 views
Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 0 views
बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

Wuhan draw: Sabalenka, Swiatek eye first 2026 meeting in quarterfinals

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 2 views
Wuhan draw: Sabalenka, Swiatek eye first 2026 meeting in quarterfinals

'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 2 views
'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

ATP Shanghai Best Bets Including Medvedev vs Tsitsipas

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
ATP Shanghai Best Bets Including Medvedev vs Tsitsipas

राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है फिल्म ‘रामायण’:दावा- राजनीतिक नेताओं के लिए स्क्रीनिंग की तैयारी; अनुमतियां लेने में जुटे मेकर्स

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है फिल्म ‘रामायण’:दावा- राजनीतिक नेताओं के लिए स्क्रीनिंग की तैयारी; अनुमतियां लेने में जुटे मेकर्स