बिजलीघर में हंगामे पर 4 नामजद समेत 20 पर केस:रामपुर में सरकारी काम में बाधा डालने और अवर अभियंता से अभद्रता करने का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Rampur
  • Rampur Electricity Substation Case | Engineer Abhadarta Hungama FIR

बिजलीघर में हंगामे पर 4 नामजद समेत 20 पर केस:रामपुर में सरकारी काम में बाधा डालने और अवर अभियंता से अभद्रता करने का आरोपओमपाल | रामपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर विद्युत उपकेंद्र में हंगामा करने, कर्मचारियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अर्जुन कुमार मौर्य की तहरीर पर की गई।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 14 जुलाई 2026 की रात करीब 11:15 बजे अवर अभियंता अर्जुन कुमार मौर्य अपने स्टाफ के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान बिजली कटौती और आपूर्ति संबंधी शिकायतों को लेकर कई उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे।

आरोप है कि इसी भीड़ का लाभ उठाकर कुंवर पाल गुर्जर निवासी विष्णु विहार कॉलोनी अजीतपुर, लालू सक्सेना निवासी प्रेम पटवारी गली ज्वालानगर, अभिनव सागर और आशीष सागर अपने साथ 15 से 20 अज्ञात लोगों को लेकर जबरन उपकेंद्र परिसर में घुस आए। वहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार करते हुए बिजली व्यवस्था बंद कराने का दबाव बनाया।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा उपकेंद्र का माहौल खराब करते हुए अन्य लोगों को भी उकसाने का प्रयास किया। घटना के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी पैदा हो गई थी।

अवर अभियंता की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Citizenship Controversy | Akshay Kumar Adnan Sami List इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना…

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस…

    You Missed

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 7 views
    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”