‘रामायण’ के ट्रेलर की पाकिस्तान में हुई तारीफ:कंटेंट क्रिएटर्स ने VFX और मेकिंग को बताया शानदार, रणबीर कपूर की भी सराहना की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayan Trailer Praise In Pakistan | Ranbir Kapoor VFX Review

‘रामायण’ के ट्रेलर की पाकिस्तान में हुई तारीफ:कंटेंट क्रिएटर्स ने VFX और मेकिंग को बताया शानदार, रणबीर कपूर की भी सराहना की2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होने के बाद भारत के साथ पाकिस्तान में भी इसकी चर्चा हो रही है।

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर और फिल्म क्रिटिक्स ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए इसके VFX, स्टार कास्ट और मेकिंग की तारीफ की।

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ‘काम वाली बात’ के नाम से पहचाने जाने वाले माविया उमर फारूकी ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की समीक्षा करते हुए कहा कि फिल्म का बड़ा बजट उसके विजुअल्स में साफ नजर आता है।

फारूकी ने हॉलीवुड स्टूडियोज के साथ VFX पर किए गए काम की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘एक पाकिस्तानी के तौर पर मैं बोलूंगा कि भाई, मैं ट्रेलर देखकर तो एक्साइटेड हो गया हूं कि फिल्म के अंदर क्या है, फिल्म के अंदर क्या देखने को मिलेगा।’

साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर और यश की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की।

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी क्रिकेट मैच और फिल्मों को लेकर ज्यादातर कंटेंट क्रिएट करते हैं।पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी क्रिकेट मैच और फिल्मों को लेकर ज्यादातर कंटेंट क्रिएट करते हैं।

वहीं, पाकिस्तानी यूट्यूबर और फिल्म क्रिटिक हस्नात खान ने भी अपने यूट्यूब रिव्यू में ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर जो हाइप बनी थी, ट्रेलर उसे पूरी तरह सही साबित करता है।

उनके मुताबिक, ट्रेलर का हर सीन शानदार है और मेकर्स ने विजुअल्स, CGI, लाइटिंग, एनिमेशन और स्टंट्स पर बेहतरीन काम किया है। उन्हें कहीं भी लो क्वालिटी या कमजोर VFX नहीं दिखे।

हस्नात खान फिल्मों, वेब सीरीज, ट्रेलर और टेलीविजन ड्रामा का एनालिसिस और रिव्यू करते हैं।हस्नात खान फिल्मों, वेब सीरीज, ट्रेलर और टेलीविजन ड्रामा का एनालिसिस और रिव्यू करते हैं।

हस्नात खान ने यश की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ट्रेलर की शुरुआत ही यश के दमदार अंदाज से होती है।

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट का ट्रेलर कल रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया। ‘रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया।

देखें ट्रेलर की झलक-

शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया।शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा।फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म ‘रामायण’ में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।फिल्म ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म ‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है।

फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें-

  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
  • 1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे।
  • फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।
  • फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी।
  • फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं।
  • फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी।
  • फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विनर स्टूडियो DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।
  • फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘बिरयानी खाते हुए सलमान सिर में लगवा रहे थे इंजेक्शन’: प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह बोले- तब PRP हेयर ट्रीटमेंट की प्रोसेस इललीगल थी

    प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह बोले- तब PRP हेयर ट्रीटमेंट की प्रोसेस इललीगल थी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:37Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज: शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से

    शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:35Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनू सूद ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन: केक काटकर बांटी खुशियां, ऑफिस के बाहर उमड़े फैंस; तस्वीरें खिंचवाईं

    केक काटकर बांटी खुशियां, ऑफिस के बाहर उमड़े फैंस; तस्वीरें खिंचवाईं|जालंधर,Jalandhar - Dainik Bhaskarजालंधर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Vs Abhijeet Dipke; Delhi Aura India Tour Concert Video | CJP अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों…

ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

Hindi News Entertainment Bollywood Director Sanjay Gupta Passes Away In Mumbai | Bollywood News ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच…

You Missed

Zendaya Has a Ball Channeling Halle Berry for Halloween 2026

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
Zendaya Has a Ball Channeling Halle Berry for Halloween 2026

अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

Blackhawks at Bruins preview: Boston looks to get back on track in return home – The Boston Globe

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 2 views
Blackhawks at Bruins preview: Boston looks to get back on track in return home – The Boston Globe

ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 3 views
ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए