डॉन 3 विवाद में रणवीर के पिता IMPPA पहुंचे:लीगल टीम ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; अभय सिन्हा बोले- अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Don 3 Controversy | Ranveer Singh Father Approaches IMPPA Legal Action

डॉन 3 विवाद में रणवीर के पिता IMPPA पहुंचे:लीगल टीम ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; अभय सिन्हा बोले- अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डॉन 3 से बाहर होने को लेकर रणवीर सिंह पर एक्सेल एंटरटेनमेंट के 45 करोड़ रुपए के कथित नुकसान के दावे का मामला अब IMPPA तक पहुंच गया है। पिता जगजीत सिंह ने एसोसिएशन के सामने रणवीर का पक्ष रखा है। उनकी लीगल टीम ने IMPPA के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए हैं।

रणवीर सिंह और फिल्म डॉन 3 के मेकर्स के बीच विवाद नए मोड़ पर पहुंच गया है। फिल्म से कथित तौर पर बाहर होने के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से रणवीर सिंह से करीब 45 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई का दावा किए जाने की बात सामने आई थी। इसी मामले में रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवानी ने IMPPA यानी इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन का रुख किया है।

डॉन 3 के विवाद में बेटे रणवीर के साथ खड़े हुए पिता जगजीत सिंह भवानी।डॉन 3 के विवाद में बेटे रणवीर के साथ खड़े हुए पिता जगजीत सिंह भवानी।

IMPPA पहुंचे थे रणवीर के पिता

18 अगस्त को जगजीत सिंह भवानी IMPPA के अधिकारियों से मिले थे। उन्होंने रणवीर सिंह की ओर से अपना पक्ष रखते हुए संबंधित दस्तावेज और अन्य सामग्री एसोसिएशन को सौंपी थी। IMPPA प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने मुलाकात की पुष्टि की थी और कहा था कि बैठक ठीक रही। अब एसोसिएशन की लीगल टीम दोनों पक्षों के दस्तावेजों और दावों की जांच कर रही है।

लीगल टीम ने अलग से IMPPA के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए

दूसरी ओर, रणवीर सिंह की लीगल टीम ने IMPPA की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम ने एसोसिएशन को औपचारिक जवाब देते हुए कहा है कि इस विवाद पर फैसला करने का अधिकार IMPPA के पास नहीं है।

रणवीर की ओर से कहा गया है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ उनके बीच कथित तौर पर कोई औपचारिक कॉन्ट्रैक्ट नहीं था, बल्कि एक MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग ) था। उनकी लीगल टीम ने 45 करोड़ रुपए के दावे का विरोध करते हुए IMPPA से हस्तक्षेप नहीं करने को कहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर की लीगल टीम ने IMPPA को चेतावनी दी है कि अगर एसोसिएशन ने अभिनेता के खिलाफ कोई प्रस्ताव या फैसला पारित किया, तो वह कानूनी रास्ता अपना सकते हैं। रणवीर की तरफ से तर्क दिया गया है कि अगर एक्सेल एंटरटेनमेंट और अभिनेता के बीच विवाद है और आपसी बातचीत से इसका हल नहीं निकलता, तो मामला कोर्ट में जाना चाहिए।

अभय सिन्हा इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं।अभय सिन्हा इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं।

दैनिक भास्कर से अभय सिन्हा ने क्या कहा?

इस मामले पर दैनिक भास्कर से बात करते हुए IMPPA के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने बताया कि यह केस करीब एक हफ्ते पहले IMPPA के पास आया था। फिलहाल एसोसिएशन की लीगल टीम इस पर काम कर रही है।

अभय सिन्हा ने कहा कि दोनों पक्षों के दस्तावेज और दावों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

फिलहाल IMPPA ने इस विवाद पर कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है। एसोसिएशन की लीगल टीम दोनों पक्षों के दस्तावेजों और दावों की जांच करेगी।

क्या है 45 करोड़ रुपए का विवाद?

दरअसल, रणवीर सिंह के डॉन 3 से कथित तौर पर अलग होने के बाद फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से अभिनेता से करीब 45 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई की मांग की खबरें सामने आई थीं।

बताया गया कि रणवीर के फिल्म से बाहर होने के कारण प्रोडक्शन की तैयारियों और अन्य कामों में निर्माताओं को आर्थिक नुकसान हुआ। इसी विवाद को लेकर मामला पहले फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी संस्थाओं तक भी पहुंचा था।

FWICE ने भी जारी किया था नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव

मई में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि, जून में इंडस्ट्री की अलग-अलग संस्थाओं से बातचीत के बाद यह डायरेक्टिव वापस ले लिया गया था।

अब मामला IMPPA के सामने है। एक तरफ एसोसिएशन दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच कर रही है, वहीं रणवीर की लीगल टीम IMPPA के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठा रही है। ऐसे में अगले हफ्ते होने वाली IMPPA की प्रेस कॉन्फ्रेंस इस विवाद में अहम मानी जा रही है।

इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने अगले प्रोजेक्ट प्रलय की शूटिंग शुरू कर दी है। जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह जॉम्बी-बेस्ड थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी।

_____________________

रणवीर सिंह की यह खबर भी पढ़ें..

रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू कर दी है। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह एक एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड (दुनिया के अंत) के संकट पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है।पूरी खबर पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    Hindi News Entertainment Bollywood Katrina Kaif Statement On Post Delivery Trolling | Bollywood News ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद…

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Vrindavan: Hindu Mahasabha Files Complaint Against Premanand Maharaj Ashram प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा…

    You Missed

    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    Lakers’ need for a big man behind Walker Kessler is only growing

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    Lakers’ need for a big man behind Walker Kessler is only growing

    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई