प्रलय के सेट से रणवीर सिंह का नया लुक वायरल:लंबे बाल और पीठ पर बच्चा देख फैंस बोले- जसकीरत फिर लौट आया, बढ़ा फिल्म का बज

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ranveer Singh Pralay Movie Look | Mumbai Shoot Jaskirat Character Viral

प्रलय के सेट से रणवीर सिंह का नया लुक वायरल:लंबे बाल और पीठ पर बच्चा देख फैंस बोले- जसकीरत फिर लौट आया, बढ़ा फिल्म का बज2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। मुंबई में चल रही शूटिंग से रणवीर का पहला लुक सामने आया है। लंबे बालों में नजर आ रहे रणवीर की पीठ पर एक बच्चा भी दिखाई दे रहा है। लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे ‘धुरंधर’ के उनके किरदार जसकीरत से जोड़ना शुरू कर दिया। फिल्म में रणवीर के साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी।

लंबे बाल और पीठ पर बच्चा, रणवीर का नया अंदाज

‘प्रलय’ के सेट से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में रणवीर सिंह लंबे बालों वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनकी पीठ पर एक बच्चा नजर आ रहा है। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार और बच्चे के बीच संबंध को लेकर मेकर्स की ओर से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सामने आई झलक ने फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी नाम के एक अंडरकवर भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। फिल्म में बाद में खुलासा होता है कि उसका असली नाम जसकीरत सिंह रांगी है।फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी नाम के एक अंडरकवर भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। फिल्म में बाद में खुलासा होता है कि उसका असली नाम जसकीरत सिंह रांगी है।

फैंस को याद आया ‘धुरंधर’ का जसकीरत

रणवीर का लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तुलना ‘धुरंधर’ के किरदार जसकीरत से करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि ‘जसकीरत लौट आया’। लंबे बालों वाला रणवीर का लुक देखकर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कल्याणी प्रियदर्शन भी शूटिंग करती दिखीं

सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आ रही हैं। दोनों फिल्म के एक सीन की शूटिंग करते दिखाई दिए। कल्याणी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं और उनकी मौजूदगी ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है।

‘प्रलय’ पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जोम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है।‘प्रलय’ पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जोम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है।

मुंबई में अगस्त से चल रही फिल्म की शूटिंग

‘प्रलय’ की शूटिंग मुंबई में अगस्त से शुरू हो चुकी है। फिल्म को सर्वाइवल और पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर बताया गया है, जबकि हालिया रिपोर्टों में इसे जॉम्बी एक्शन थ्रिलर भी कहा गया है। फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं।

‘धुरंधर’ के बाद रणवीर की नई चुनौती

रणवीर सिंह हाल ही में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सफलता के बाद अब ‘प्रलय’ में अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। सेट से सामने आया लुक संकेत दे रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी अलग और गंभीर हो सकता है। हालांकि, किरदार से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

दूसरी बार पिता बनने की खबरों के बीच शूटिंग

रणवीर सिंह की निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और दीपिका पादुकोण दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच रणवीर ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

_________________________________

यह खबर भी पढ़ें..

रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू कर दी है। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह एक एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड (दुनिया के अंत) के संकट पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है।पूरी खबर पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    UP गन्ना आयुक्त से मिले 86 गन्ना समितियों के अध्यक्ष:किसानों और समितियों की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की

    Hindi News Local Uttar pradesh UP Sugarcane Farmers Meet Commissioner | Committee Demands & Solutions UP गन्ना आयुक्त से मिले 86 गन्ना समितियों के अध्यक्ष:किसानों और समितियों की समस्याओं के…

    दिलजीत ने फैन की टी-शर्ट से हटवाया अपना नाम:बोले- ‘इक ओंकार’ पवित्र है; इसके साथ मेरा नाम मत लिखो, विदेशी फैन ने मांगी माफी

    Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Milan Concert Controversy | Ik Onkar T shirt Video दिलजीत ने फैन की टी-शर्ट से हटवाया अपना नाम:बोले- ‘इक ओंकार’ पवित्र है; इसके साथ…

    You Missed

    Pakistan face NRR danger after India rout: What they need in last group match to reach Women’s Asia Cup semi-finals

    • By dp
    • September 7, 2026
    • 1 views
    Pakistan face NRR danger after India rout: What they need in last group match to reach Women’s Asia Cup semi-finals

    प्रलय के सेट से रणवीर सिंह का नया लुक वायरल:लंबे बाल और पीठ पर बच्चा देख फैंस बोले- जसकीरत फिर लौट आया, बढ़ा फिल्म का बज

    • By dp
    • September 7, 2026
    • 1 views
    प्रलय के सेट से रणवीर सिंह का नया लुक वायरल:लंबे बाल और पीठ पर बच्चा देख फैंस बोले- जसकीरत फिर लौट आया, बढ़ा फिल्म का बज

    Trump says he’s made ‘Hundreds of Billions of Dollars on Stocks’ for the U.S., in stream of AI posts

    • By dp
    • September 7, 2026
    • 2 views
    Trump says he’s made ‘Hundreds of Billions of Dollars on Stocks’ for the U.S., in stream of AI posts

    UP गन्ना आयुक्त से मिले 86 गन्ना समितियों के अध्यक्ष:किसानों और समितियों की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की

    • By dp
    • September 7, 2026
    • 3 views
    UP गन्ना आयुक्त से मिले 86 गन्ना समितियों के अध्यक्ष:किसानों और समितियों की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की

    5 Must-Have Wide Receivers (2026 Fantasy Football) – FantasyPros

    • By dp
    • September 7, 2026
    • 4 views

    • 5 views
    दिलजीत ने फैन की टी-शर्ट से हटवाया अपना नाम:बोले- ‘इक ओंकार’ पवित्र है; इसके साथ मेरा नाम मत लिखो, विदेशी फैन ने मांगी माफी