लड़की को गाली दी, अब माफी से किया इनकार:रणवीर शोरी बोले- लड़की गाली दे, तो सुनने के लिए भी तैयार रहे, 16 करोड़ व्यूज वाली रील पर विवाद

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ranvir Shorey Viral Reel Controversy | Khosla Ka Ghosla 2 Cast Video

लड़की को गाली दी, अब माफी से किया इनकार:रणवीर शोरी बोले- लड़की गाली दे, तो सुनने के लिए भी तैयार रहे, 16 करोड़ व्यूज वाली रील पर विवाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

160 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करने वाली रणवीर शोरी, अनुपम खेर और खोसला का घोसला 2 स्टारकास्ट की रील पर विवाद हो गया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रील देखने के बाद रणवीर शोरी पर आपत्तिजनक कमेंट करने शुरू कर दिए, जिसके जवाब में एक्टर ने भी मजेदार जवाब दिए। हालांकि एक लड़की को जवाब देते हुए रणवीर शोरी ने गाली दी, जिस पर विवाद हो गया।

लड़की को गाली देने पर रणवीर शोरी की कड़ी शब्दों में आलोचना होने लगी। जब एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि वो लड़की को गाली कैसे दे सकते हैं, तो जवाब में एक्टर ने लिखा, तुम्हें उसकी उम्र और जेंडर कैंसे पता है। ये इंटरनेट है। यहां जैसे को तैसा मिलता है। अपना लेक्चर अपने पास रखो।

दूसरी पोस्ट में रणवीर शोरी ने लिखा, गालियां देने को genZ की भाषा बताते हैं, और जब वही भाषा में हम जवाब देते हैं तो वो गालियां हो जाती हैं।

कई लोग लगातार रणवीर से माफी मांगने की बात कह रहे हैं। इस विवाद पर रणवीर शोरी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है, “मैं ट्रोल्स को उसी भाषा में जवाब देता हूं, जिस भाषा में वे मुझसे बात करते हैं और इसके लिए मुझे बिल्कुल भी माफी मांगने की जरूरत नहीं है। जिस यूजर की आप बात कर रहे हैं, वह एक जाना-पहचाना जहरीला और बदतमीज अकाउंट है। मुझे नहीं पता कि उस अकाउंट के पीछे असल में कौन है, उसकी उम्र या जेंडर क्या है।

आगे एक्टर ने कहा, मेरे लिए यह ज्यादा मायने रखता है कि वह किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है, न कि उसकी प्रोफाइल फोटो में लड़की है या लड़का। अगर कोई लड़की भी गंदी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है, तो उसे भी उसी तरह के जवाब सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

रील को मिले 162 मिलियन व्यूज

अनुपम खेर ने हाल ही में ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वो टिकटॉक के दौर के ट्रेंडिंग ऑडियो पर बोमन ईरानी, रणवीर शोरी और प्रवीण के साथ लिपसिंक करते दिखे। कुछ ही समय में रील वायरल हो गई और महज 5 दिनों में इसे 162 मिलियन यानी 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए।

यह अनुपम खेर के प्रोफाइल पर सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो में शामिल हो गई है। ये वीडियो खोसला का घोसला 2 के सेट पर लंच ब्रेक में बनाया गया था।

अनुपम खेर ने फैन्स का आभार जताया

अनुपम खेर ने बीटीएस वीडियो शेयर करते हुए बताया कि टीम को रील पर इतनी शानदार प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने लिखा, “15 करोड़ व्यूज और गिनती अभी जारी है। जब हमने यह रील शूट की थी, तब हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इसे सिर्फ इंस्टाग्राम पर 15 करोड़ व्यूज मिलेंगे।”

उन्होंने आगे लिखा, “हमने इसे इतनी गंभीरता और मासूमियत से बनाया, जैसे अपनी जिंदगी की सबसे जरूरी फिल्म का क्लाइमैक्स शूट कर रहे हों।”

एक्टर ने बताया कि रील के सबसे मजेदार पल अचानक रिकॉर्ड हुए थे। बोमन ईरानी की मेकअप आर्टिस्ट अमृता ने कलाकारों की रिहर्सल और रील से जुड़ी हर बात पर चर्चा करते हुए चुपचाप वीडियो रिकॉर्ड किया था।

फिल्म में पुरानी कास्ट के साथ रवि किशन भी

‘खोसला का घोसला 2’, 2006 में आई कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल है। इस फिल्म को प्रशांत भागिया ने डायरेक्ट किया है।

सीक्वल में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परविन डबास और किरण जूनजा पुरानी कास्ट के तौर पर लौट रहे हैं। रवि किशन भी अहम भूमिका में कलाकारों की टीम में शामिल हुए हैं।

फिल्म को टी-सीरीज के साथ सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ ने प्रोड्यूस किया है। यह सीक्वल मूल फिल्म के करीब दो दशक बाद मिडिल क्लास परिवार की जिंदगी पर आधारित एक बड़ी कॉमिक कहानी पेश करेगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Vs Abhijeet Bhattacharya; Live Concert Row | Gurdeep Mehndi अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के…

    You Missed

    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 9 views
    Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 7 views
    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी