रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद अलग हुए; पहली पत्नी जैस्मिन से 2020 में अलग हुए थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rapper Badshah & Esha Rikhi Divorce | Separation After 5 Months Marriage

रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद अलग हुए; पहली पत्नी जैस्मिन से 2020 में अलग हुए थे52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपनी शादी के 5 महीने बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोमवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसी पोस्ट शेयर कर तलाक की पुष्टि की।

बादशाह ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और किसी भी तरह का अंदाजा न लगाने का अनुरोध किया है।

पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं।

बादशाह और ईशा रिखी की इंस्टाग्राम पोस्ट।बादशाह और ईशा रिखी की इंस्टाग्राम पोस्ट।

इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा पोस्ट में बादशाह ने लिखा कि वे और ईशा रिखी आपसी सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं। बादशाह ने लिखा, “हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए।” ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है।

बादशाह और ईशा ने 5 महीने पहले शादी की थी।बादशाह और ईशा ने 5 महीने पहले शादी की थी।

कौन हैं ईशा रिखी?

  • ईशा रिखी पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं।
  • ईशा ने 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉय पुट्ट जट्टां दी से डेब्यू किया था।
  • आगे वो अमरिंदर गिल के साथ हैप्पी गो लक्की में नजर आईं।
  • इनके अलावा ईशा बड़े चंगे ने मेरे यार कमीने, व्हॉट द जट्ट, अरदास में नजर आई हैं।
  • पंजाबी सिनेमा में पॉपुलैरिटी के बाद ईशा ने 2018 में फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश येलांडे लीड रोल में थे।

जुलाई से सामने आ रही थीं अनबन की खबरें बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में तनाव की खबरें जुलाई के महीने में आनी शुरू हुई थीं। 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी।

इसमें उन्होंने ‘हर तूफान एक सीख है’ लिखकर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया था। इसके बाद ईशा ने एक नोट में लिखा था कि वे लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं, लेकिन अब वे अपने आत्मसम्मान के लिए बोल रही हैं। इसी बीच ईशा की मां पूनम रिखी ने भी सोशल मीडिया पर कर्म से जुड़ी पोस्ट शेयर की थीं।

26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी।26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी।

जून में ही किया था शादी का खुलासा ईशा रिखी ने इसी साल जून में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। हालांकि शादी के बाद भी दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में ज्यादा बात करने से बचते रहे। वहीं अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईशा रिखी जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बन सकती हैं।

बादशाह का दूसरा तलाक, पहली पत्नी से है एक बेटी यह रैपर बादशाह का दूसरा तलाक है। इससे पहले उन्होंने 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी। साल 2017 में दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। हालांकि मतभेदों के बाद बादशाह और जैस्मिन साल 2020 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद बादशाह की जिंदगी में ईशा रिखी की एंट्री हुई थी।

बादशाह और उनकी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह।बादशाह और उनकी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह।

तलाक के ऐलान के बीच बादशाह का नया गाना रिलीज बादशाह, जिनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, ने अपने संगीत सफर की शुरुआत साल 2006 में ‘माफिया मुंडीर’ ग्रुप से की थी। साल 2013 में दिलजीत दोसांझ के साथ आए पंजाबी गाने ‘प्रॉपर पटोला’ और साल 2015 के ‘डीजे वाले बाबू’ से उन्हें देशभर में बड़ी पहचान मिली।

इसके बाद साल 2014 में उन्होंने फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के गाने ‘सैटरडे सैटरडे’ और ‘खूबसूरत’ के गाने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

पर्सनल लाइफ में चल रही हलचल के बीच बादशाह का नया मराठी हिप-हॉप गाना ‘चिमना’ 31 अगस्त को रिलीज हुआ है। इसमें उन्होंने दिव्या कुमार और मराठी लोक कलाकार नागेश मोरवेकर के साथ काम किया है।

बादशाह के करियर से जुड़े विवाद

  • ‘गेंदा फूल’ गाना और क्रेडिट विवाद (2020) मार्च 2020 में रिलीज हुए बादशाह के गाने ‘गेंदा फूल’ को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। इस गाने में इस्तेमाल की गई बंगाली पंक्तियां ‘बोरोलोकेर बीती लो’ 1970 के दशक के लोक कलाकार रतन कहार की लिखी हुई थीं। शुरुआत में गाने में रतन कहार को कोई क्रेडिट नहीं दिया गया था। विवाद बढ़ने पर बादशाह ने सफाई दी कि आधिकारिक रिकॉर्ड्स में यह पारंपरिक बंगाली फोक सॉन्ग के रूप में दर्ज था। बाद में बादशाह ने रतन कहार से संपर्क किया और उन्हें 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी।
  • फेक व्यूज और फर्जी फॉलोअर्स का मामला (2020) अगस्त 2020 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर फेक फॉलोअर्स और व्यूज बेचने वाले रैकेट की जांच की थी। इस दौरान पुलिस ने बादशाह से लंबी पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का दावा था कि 24 घंटे में रिकॉर्ड बनाने के लिए बादशाह ने अपने गाने ‘पागल’ पर 7.2 करोड़ फेक व्यूज खरीदे थे और इसके लिए 72 लाख रुपए चुकाए थे। हालांकि बादशाह ने पुलिस के इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसी किसी सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है।

बादशाह और हनी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।बादशाह और हनी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।

  • ‘माफिया मुंडीर’ ग्रुप और हनी सिंह से विवाद करियर की शुरुआत में बादशाह रैपर यो यो हनी सिंह के साथ ‘माफिया मुंडीर’ ग्रुप का हिस्सा थे। इस ग्रुप के तहत कई गाने आए, लेकिन गानों के क्रेडिट को लेकर दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। बादशाह का कहना था कि उन्होंने कई गानों के लिरिक्स लिखे और म्यूजिक पर काम किया, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिला और सारा श्रेय हनी सिंह ने ले लिया। इसी अनबन के चलते साल 2012 के आसपास बादशाह इस ग्रुप से अलग हो गए थे।
  • ‘सनक’ गाना और धार्मिक विवाद (2023) अप्रैल 2023 में आए बादशाह के गाने ‘सनक’ पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। इस गाने में एक तरफ भगवान शिव के नाम का इस्तेमाल था, वहीं दूसरी तरफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने इस पर ऐतराज जताया और एफआईआर की चेतावनी दी। इसके बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और गाने से विवादित शब्द हटाकर नया वर्जन रिलीज किया।

ये खबर भी पढ़ें

हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह का पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। कॉमेडियन समय रैना के शो के दौरान समय ने बादशाह से उनके स्टेज नाम ‘बादशाह’ को लेकर सवाल किया। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    Hindi News Entertainment Bollywood Malhar Patekar Statement | Tanushree Datta Allegations Nana Patekar तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका…

    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Trailer Launch Bengaluru | Ranbir Kapoor Calls Yash Boss रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को ‘बॉस’ कहकर पुकारा; ‘जय…

    You Missed

    PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 2 views
    PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 2 views
    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 3 views
    NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 3 views
    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 4 views
    Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 4 views
    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?