सुशांत केस से ट्रॉमा से रिकवर नहीं हुईं रिया चक्रवर्ती:कहा- ये ट्रॉमा ऐसी चीज है, जिससे उबर नहीं सकते; 27 दिन जेल में रही थीं एक्ट्रेस

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rhea Chakraborty Is Not Recovered From Trauma Sfter Sushant Singh Rajput Case

सुशांत केस से ट्रॉमा से रिकवर नहीं हुईं रिया चक्रवर्ती:कहा- ये ट्रॉमा ऐसी चीज है, जिससे उबर नहीं सकते; 27 दिन जेल में रही थीं एक्ट्रेस5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुए ट्रॉमा पर बात की है। उन्होंने बताया है कि वो पूरी तरह इससे रिकवर नहीं कर सकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी वायरल टी-शर्ट पर भी बात की है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी से बातचीत के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत और ट्रॉमा पर बात की है। नेहा धूपिया ने रिया से पूछा कि एक इंटरव्यू में आपकी मां ने सवाल किया था कि मेरी बेटी इससे कैसे हील करेगी, क्या आपने इससे पूरी तरह रिकवर कर लिया है? तो जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिससे आप कभी पूरी तरह उबर सकें। यह ट्रॉमा है। अगर दिमाग में न भी रहे, तो भी इसका असर शरीर में बना रहता है।’

आगे उन्होंने कहा, ‘इसमें PTSD (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) जैसी स्थिति हो सकती है। आप थेरेपी लेते हैं और धीरे-धीरे इससे निपटने की कोशिश करते हैं। क्योंकि हमारी चीज पब्लिक में है, तो लोग इसके बारे में बात करते हैं, सोचते हैं।’

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के समय रिया चक्रवर्ती द्वारा एक टी-शर्ट भी काफी सुर्खियों में रही थी, जिसमें पैट्रियारकी खत्म करने से जुड़ी एक लाइन लिखी गई थी।

अब रिया ने वो टी-शर्ट पहनने के फैसले पर कहा है, ‘वो टी-शर्ट मैंने इसलिए पहनी, क्योंकि वो मेरे पहले अध्याय का हिस्सा थी। जब मैं अरेस्ट हुई, तब मैंने वो टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें लिखा था,”Roses are red, violets are blue, let’s smash the patriarchy, me and you.”, उस टी-शर्ट ने मेरे लिए बात की, जब कोई भी मेरी तरफ से बात नहीं कर रहा था। मैंने कहा था कि ऐसी और टी-शर्ट बनाओ, जो उन लोगों की मदद कर सके, जिनके लिए कोई नहीं बोलता।’

रिया ने कहा कि यही वजह है कि उन्होंने भाई शौविक के साथ क्लोदिंग ब्रांड (चैप्टर-2) शुरू किया, जिसमें वो टी-शर्ट बना रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 27 दिन जेल में रहीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा ड्रग्स से जुड़ी बात सामने आने के बाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी एक्ट्रेस और उनके भाई शौविक को जांच के दायरे में लिया था। केस के चलते रिया चक्रवर्ती 27 दिनों तक जेल में रही थीं।

CBI ने 22 मार्च 2025 को अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur Cyber Fraud | UCO Bank Engineer Duped Online Money Looted सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप…

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Accident | Roadways Bus Hits Tractor Trolley, Many Injured रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते…

    You Missed

    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें