मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भागवत बोले- जेन-जी देशभक्त-ईमानदार; सरकार ने कहा- हवाई ईंधन में एथेनॉल नहीं; भाई से जेल मिलने जा रहे अतीक के बेटे की मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • RSS Chief Mohan Bhagwat Statement | Gen Z Patriotism & Aviation Fuel News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भागवत बोले- जेन-जी देशभक्त-ईमानदार; सरकार ने कहा- हवाई ईंधन में एथेनॉल नहीं; भाई से जेल मिलने जा रहे अतीक के बेटे की मौतउत्तर प्रदेश24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

.

कल की बड़ी खबर RSS प्रमुख मोहन भागवत के जेन-जी से संवाद की रही। भागवत ने कहा- जेन-जी हमसे ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है। दूसरी खबर माफिया अतीक के बेटे की हादसे में मौत से जुड़ी है। हम आपको यह भी बताएंगे कि सरकार ने क्यों कहा कि हवाई ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलेगा।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. संसद के मानसून सत्र का 15वां दिन है। FCRA संशोधन बिल पर चर्चा हो सकती है।
  2. राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाएगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, हमें उनकी बात समझनी चाहिए

मोहन भागवत ने मुंबई में Gen-Z से संवाद किया। इसमें करीब 2,000 छात्र शामिल हुए।मोहन भागवत ने मुंबई में Gen-Z से संवाद किया। इसमें करीब 2,000 छात्र शामिल हुए।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है। हमें उनकी बात सुननी चाहिए। उनसे बातचीत में कमी थी, इसीलिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ।

भागवत के संवाद की 5 बड़ी बातें…

  1. आंदोलन और बातचीत: सरकार समय पर बात करे तो आंदोलन की नौबत नहीं आती। आंदोलन भी संवाद का एक तरीका है।
  2. Gen-Z की सोच: आज की Gen-Z सवाल करती है, जवाब चाहती है। उनकी बात सुनना और समझना जरूरी है।
  3. आंदोलन का अधिकार: संविधान प्रदर्शन का अधिकार देता है। आंदोलन शांतिपूर्ण हो और उसका मकसद सिस्टम में सुधार होना चाहिए।
  4. देश विरोधी नहीं: आंदोलन करने वाली Gen-Z को एंटी-नेशनल नहीं कहा जा सकता। वे देश की अगली पीढ़ी हैं।
  5. शिक्षा और जंतर-मंतर मामला: जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। शिक्षा को व्यवसाय नहीं, सभी के लिए सुलभ व्यवस्था बनाया जाना चाहिए।

पूरी खबर पढ़ें…

2. सरकार बोली- हवाई ईंधन में एथेनॉल मिलाने का प्लान नहीं, केजरीवाल ने सवाल उठाए थे

केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने X पर लिखा- एथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) दो पूरी तरह अलग चीजें हैं और इन्हें एक जैसा नहीं माना जाना चाहिए।केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने X पर लिखा- एथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) दो पूरी तरह अलग चीजें हैं और इन्हें एक जैसा नहीं माना जाना चाहिए।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार का हवाई जहाज के ईंधन में एथेनॉल मिलाने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षा को लेकर इस तरह की गलत जानकारी या अफवाहें फैलाने से हवाई यात्रियों में बेवजह डर और चिंता पैदा होती है।

केजरीवाल ने सवाल उठाए थे: नायडू का यह बयान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर विमान के ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना का आरोप लगाया था। उड्डयन मंत्री ने साफ किया कि हवाई यात्रियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

भारत में क्यों हो रहा है E20 पेट्रोल का विरोध: भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण यानी E20 का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है और इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

3. अतीक अहमद के 21 साल के बेटे की मौत: कार डिवाइडर से टकराई, आखिरी शब्द- मुझे बचा लो

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह 5 बजे प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे।

आखिरी शब्द थे- मुझे बचा लो: हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर मौत हो गई, जबकि उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारुक अहजम घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मरने से पहले अबान के आखिरी शब्द थे- मुझे बचा लो…।

2023 में अतीक अहमद की हत्या हुई थी…

  • अबान अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। दूसरा बेटा असद 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
  • तीसरा बेटा उमर लखनऊ जेल और चौथा बेटा अली झांसी जेल में बंद है।
  • अबान से बड़ा बेटा अहजम ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है और हादसे के बाद झांसी पहुंचा।
  • 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी।

पूरी खबर पढ़ें…

4. बृजभूषण बोले- मैंने किसी की साड़ी नहीं खींची, धन्यवाद देवियों, जो लांछन लगाकर फेमस कर दिया

महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण केस में बरी होने के बाद पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां शक्ति प्रदर्शन किया। खुली जीप में खड़े होकर अयोध्या से गोंडा तक तक रोड शो किया। 50 किमी के रास्ते में समर्थक उन पर फूल बरसाते रहे।

बृजभूषण ने निकाला 1000 कारों का काफिला: बृजभूषण के साथ 1000 कार और बाइकों का काफिला चला। इस दौरान उनके समर्थक ‘शेर आया… शेर आया’ के नारे लगाते रहे। विधायक बेटे प्रतीक ने गदा लहराई। इस रोड शो का नाम दिया- सत्यमेव जयते। गोंडा में बृजभूषण का उनके स्कूल में स्वागत कार्यक्रम हुआ।

बृजभूषण ने कहा-

मैं झुक जाता, तो मसला हल हो जाता, लेकिन मेरे किरदार का कत्ल हो जाता। मेरे खिलाफ लगाया गया आरोप केवल गुड टच और बैड टच से जुड़ा है। मैंने किसी की साड़ी खींचने का काम नहीं किया। मेडल पहनाते-पहनाते टच हो गया होगा, उसी पर तूफान खड़ा कर दिया।

पूरी खबर पढ़ें…

5. टीम इंडिया का नया रूल-10 मिनट में 2km दौड़ना जरूरी; फिटनेस लेवल सुधारने की पहल

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने फिटनेस पैरमीटर्स को ज्यादा चैलेंजिंग बनाने का फैसला किया है।

भारतीय खिलाड़ियों को दो तरह के टेस्ट से गुजरना होगा…

  1. इनमें एक ब्रोंको टेस्ट और दूसरा 2 किमी की दौड़ है। ब्रोंको टेस्ट के लिए पहले 6 मिनट का समय मिलता था।
  2. अब इसे 5 मिनट 15 सेकेंड से लेकर 5 मिनट 20 सेकेंड में पूरा करना होगा। इसके ठीक बाद 2 किमी की दौड़ 9 से 10 मिनट में पूरी करनी होगी।

बार-बार इंजरी पर फिजियो से जवाब-तलब: खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने और इंग्लैंड के अनुकूल मौसम में भी मांसपेशियों में खिंचाव यानी क्रैम्प्स की शिकायतों के बाद BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और टीम मैनेजमेंट ने टीम के फिजियो कमलेश जैन से जवाब-तलब किया है।

पूरी खबर पढ़ें…

6. कॉकरोच जनता पार्टी शुरू करेगी ‘क्या बोलती पब्लिक’ कैंपेन, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा मुद्दा

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया को संबोधित किया।CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया को संबोधित किया।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करेंगे। दीपके ने गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम गांव-शहर जाकर युवाओं से बात करेंगे। साथ ही, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को मुद्दा बनाएंगे।

दीपके बोले- बेरोजगारी को देशव्यापी मुद्दा बनाएंगे: दीपके ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है और इसे देशव्यापी मुद्दा बनाया जाएगा। हम शिक्षा सुधारों पर काम करेंगे। शिक्षा को मुनाफा कमाने का जरिया बना दिया गया है, लेकिन हम इस व्यवस्था को बदलना चाहते हैं।

कॉकरोच के प्रदर्शन से शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा: नीट पेपर लीक को लेकर दीपके और उनकी पार्टी ने जंतर-मंतर पर 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. नेशनल: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र सरकार से बातचीत को तैयार: 11 लोगों की टीम में 2 पत्रकार और 1 वकील; परीक्षा कराने वाली कंपनी का अकाउंटेंट गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें)

2. मौसम: दिल्ली-NCR में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम, वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह: बद्रीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ में गाड़ियां फंसी; ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल पार (पूरी खबर पढ़ें)

3. क्राइम: पत्रकार तेजपाल को रेप केस में 10 साल की सजा: बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- 2 हफ्ते में सरेंडर करें; 2013 में साथी पत्रकार ने आरोप लगाया था (पूरी खबर पढ़ें)

4. पॉलिटिक्स: केजरीवाल का दावा- मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट बैन किया: मेटा से जवाब मांगा; कहा- कंपनी सरकार के सामने घुटने न टेके (पूरी खबर पढ़ें)

5. सुरक्षा: भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का सफल टेस्ट किया: डिजिटल कंट्रोल सिस्टम से लैस, 4000KM की रेंज तक लगाएगी सटीक निशाना (पूरी खबर पढ़ें)

6. इंटरनेशनल: रूस- मौत के मुआवजे के लिए शादी कर रही महिलाएं: घायल सैनिकों से मैरिज के मामले बढ़े; अस्पताल और सेना पर भी मिलीभगत के आरोप (पूरी खबर पढ़ें)

7. सेलेब्रिटी: राजपाल यादव के शाहजहांपुर वाले घर पर कुर्की का नोटिस: 34 दिन में लोन नहीं चुकाया तो नीलामी, मां-पत्नी के नाम 16 करोड़ लोन लिया था (पूरी खबर पढ़ें)

8. बिजनेस: सोने की कीमत ₹2,814 बढ़कर ₹1.48 लाख हुई: 6 दिन में ₹5,580 दाम बढ़ चुके; चांदी आज ₹1,112 बढ़कर ₹2.26 लाख पर पहुंची (पूरी खबर पढ़ें)

9. क्रिकेट: विमेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच 5 सिंतबर को: 28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट; 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

पंखे से सुखाया जा रहा एक्सप्रेसवे

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा कि ये है कुछ दिनों पहले ही जिसका उद्घाटन हुआ हो उस सड़क को मरम्मत की जरूरत पड़ गई और एक्सप्रेस स्पीड से मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये भी हास्यास्पद है।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर- क्या चर्च-मस्जिद की संपत्ति जब्त होगी, FCRA बिल पर अमेरिका तक में हंगामा; सरकार दुविधा में, क्या पास करा पाएगी

2. ब्लैकबोर्ड-रात को निकलती हूं तो पड़ोसी कहते हैं- धंधेबाज है: शराबी क्लाइंट बोला- आज रात मेरे साथ रुक जाओ; आमिर खान के लिए भी काम किया

3. कियारा आडवाणी बोलीं- सलमान से खास कनेक्शन काम नहीं आया: कई बार रिजेक्ट हुई, लोग ‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं

4. ग्राउंड रिपोर्ट- UP- सबसे महंगा एक्सप्रेसवे 18 दिन में 84 जगह धंसा: गडकरी ने अमेरिका के जैसा बताया था; BJP सांसद के भाई की कंपनी को ठेका मिला

5. जरूरत की खबर- मानसून में बढ़ता वाटर रिटेंशन का रिस्क: चेहरे और बॉडी में सूजन, डॉक्टर से समझें इसका साइंस, कम करने के 9 टिप्स

6. पेरेंटिंग- 8 साल का बेटा तुतलाकर बोलता है: स्कूल में टीचर डांटती है, बच्चे मजाक उड़ाते हैं, हमें फिक्र है, उसकी भाषा कैसे सुधारें

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मेष राशि वाले किसी को उधार देने से बचें। कर्क राशि के लोग वाहन सावधानी से चलाएं। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Director Abhishek Pathak On Akshaye Khanna Exit | Jaideep Cast अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका…

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

Hindi News Entertainment Bollywood Shahrukh Khan & Suhana Ganpati Darshan At Lalbaugcha Raja | Mumbai Visit शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण…

You Missed

‘Forgotten Island’ Review: DreamWorks Animation H.E.R, Dave Franco

  • By dp
  • September 22, 2026
  • 1 views
‘Forgotten Island’ Review:  DreamWorks Animation H.E.R, Dave Franco

अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर

  • By dp
  • September 22, 2026
  • 0 views
अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर

Silent Hill: Townfall review – shame and suffering on the Scottish coast

  • By dp
  • September 22, 2026
  • 4 views
Silent Hill: Townfall review – shame and suffering on the Scottish coast

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

  • By dp
  • September 22, 2026
  • 4 views
शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

Winning Powerball numbers for the $298 million jackpot on Sept. 19, 2026: See all the prizes hit in Ohio

  • By dp
  • September 22, 2026
  • 5 views
Winning Powerball numbers for the 8 million jackpot on Sept. 19, 2026: See all the prizes hit in Ohio

कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे

  • By dp
  • September 22, 2026
  • 5 views
कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे