सैफ के बयान के बाद करीना का पुराना इंटरव्यू वायरल:तैमूर का नाम रखने पर दोनों के बयानों की तुलना होने लगी, जानिए सच्चाई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Taimur Name Controversy | Saif Kareena Statements Comparison

सैफ के बयान के बाद करीना का पुराना इंटरव्यू वायरल:तैमूर का नाम रखने पर दोनों के बयानों की तुलना होने लगी, जानिए सच्चाई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सैफ और करीना के दो बेटे तैमूर और जहांगीर (प्यार से उन्हें 'जेह' कहा जाता है) हैं। - Dainik Bhaskarसैफ और करीना के दो बेटे तैमूर और जहांगीर (प्यार से उन्हें ‘जेह’ कहा जाता है) हैं।

सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का नाम फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि तैमूर नाम उन्हें उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे से प्रेरित होकर सूझा था। हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सैफ और करीना के पुराने इंटरव्यू सामने लाकर दोनों के बयानों की तुलना शुरू कर दी।

बरखा दत्त के साथ बातचीत में सैफ ने कहा, “मैं सच कहूं तो मुझे कभी समझ नहीं आया कि नाम को लेकर इतना विवाद क्यों हुआ। बचपन में हमारे पड़ोस में भी इसी नाम का एक बच्चा रहता था। मुझे तो हमेशा लगा कि इस नाम का मतलब लोहा (आयरन) होता है। हमें यह नाम अच्छा लगा, इसलिए मैंने और करीना ने इसे चुना। हमें बिल्कुल भी नहीं पता था कि कुछ लोग इसे भारत पर हमला करने वाले एक पुराने तुर्क शासक के नाम से जोड़ेंगे और इसे नेगेटिव मानेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि इतनी पुरानी बातों को छोड़ देना चाहिए। जब हमने अपने बेटे का नाम रखा था, तब हमारे मन में ऐसा कोई विचार नहीं था। हमारी कोशिश सिर्फ इतनी है कि तैमूर एक अच्छा इंसान बने, सही संस्कारों के साथ बड़ा हो और अपने काम से लोगों का नाम रोशन करे।”

तैमूर के साथ सैफ और करीना की पुरानी तस्वीर।तैमूर के साथ सैफ और करीना की पुरानी तस्वीर।

करीना के पुराने इंटरव्यू की हो रही चर्चा

सैफ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप वायरल होने लगी। कई यूजर्स दावा करने लगे कि नाम को लेकर सैफ और करीना के बयान अलग-अलग हैं।

यूजर की पोस्ट।यूजर की पोस्ट।

दरअसल, इंटरव्यू में जब करीना से पूछा गया था कि तैमूर का नाम किसने रखा, तो उन्होंने कहा था, “जाहिर है, यह सैफ ही थे। उन्हें इतिहास बहुत पसंद है… जिन योद्धाओं को वे पसंद करते हैं, उनके बारे में वे बहुत अच्छी तरह और विस्तार से बात करते हैं। वे उनके बारे में पढ़ते भी हैं। और मुझे लगता है कि वे मंगोल तैमूर के फैन थे…”

हालांकि, करीना ने भी इंटरव्यू में पड़ोसी वाली बात कही थी। करीना ने उसी इंटरव्यू में यह भी कहा था कि सैफ के पड़ोस में तैमूर नाम का एक लड़का रहता था, जिससे वे प्रभावित थे और यह नाम उनके मन में रह गया। उन्होंने कहा कि ‘तैमूर’ का अर्थ ‘लोहा’ होता है और उन्हें यह नाम मजबूत व्यक्तित्व का प्रतीक लगा। इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे के लिए यह नाम चुना।

नाम को लेकर हुआ था विवाद

20 दिसंबर 2016 को सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का जन्म हुआ था। नाम सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे मध्य एशियाई शासक तैमूर से जोड़कर विवाद शुरू हो गया था। उस समय सैफ और करीना को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

तैमूर अली खान वर्तमान में 9 साल के हैं और मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।तैमूर अली खान वर्तमान में 9 साल के हैं और मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।

वहीं, विवाद बढ़ने पर सैफ ने बेटे का नाम बदलकर ‘फैज’ रखने का भी विचार किया था। इसके लिए उन्होंने एक प्रेस नोट का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया था। लेकिन करीना ने नाम बदलने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि लोगों के दबाव में आकर फैसला नहीं लेना चाहिए। बाद में सैफ ने भी नाम बदलने का फैसला छोड़ दिया।

……….

तैमूर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

बच्चों की परवरिश पर बोले सैफ अली खान: तैमूर और जेह को सिखाता हूं, भगवान एक है; तैमूर के जवाब से हैरान हुए एक्टर

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना कपूर और दोनों बेटों, तैमूर और जेह की परवरिश को लेकर खुलकर बात की है। वी द वीमेन इवेंट में सैफ ने बताया कि वे अपने बच्चों को धर्म को लेकर एक खुला नजरिया देना पसंद करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘चौहान’ के टीजर पर विवाद: ‘पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

    'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:54Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इंटरव्यूअरशद वारसी बोले- अच्छे लोगों के साथ काम जरूरी: कुछ फिल्में पसंद से, कुछ जिंदगी की मजबूरी में करनी पड़ती हैं

    कुछ फिल्में पसंद से, कुछ जिंदगी की मजबूरी में करनी पड़ती हैं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:41Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बॉलीवुड बुलेटिनः सलमान छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट!: समय रैना के पुराने क्लिप पर विवाद, श्रद्धा की फिल्म ईटा के टाइटल का विरोध; कंगना का किसिंग विवाद जानिए

    समय रैना के पुराने क्लिप पर विवाद, श्रद्धा की फिल्म ईटा के टाइटल का विरोध; कंगना का किसिंग विवाद जानिए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:19Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एक्ट्रेस कृषि थापंदा के अपार्टमेंट में बिजनेसमैन ने की आत्महत्या: एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हाथ जोड़ती हूं, अटकलें न लगाएं, मौत को कहानी मत बनाओ

    0:48Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

कुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण दिखेगा

Hindi News Entertainment Bollywood Kunal Khemmu Hosts Alliance Reality Show | New Experience भास्कर इंटरव्यूकुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण…

'चौहान' के टीजर पर विवाद:'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

Hindi News Entertainment Bollywood Chauhan Dialogue Controversy | Kshatriya Parishad Warns Against Communal History ‘चौहान’ के टीजर पर विवाद:‘पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद…

You Missed

Kirk Franklin Held Back After Man Told Him and His Wife to Repent

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 1 views
Kirk Franklin Held Back After Man Told Him and His Wife to Repent

सैफ के बयान के बाद करीना का पुराना इंटरव्यू वायरल:तैमूर का नाम रखने पर दोनों के बयानों की तुलना होने लगी, जानिए सच्चाई

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 7 views
सैफ के बयान के बाद करीना का पुराना इंटरव्यू वायरल:तैमूर का नाम रखने पर दोनों के बयानों की तुलना होने लगी, जानिए सच्चाई

Walton Goggins Saved Olivia Wilde From Being Stampeded to Death by Horses on ‘Cowboys & Aliens’ Set: ‘I Owe Him My Life. He’s a Real-Life Hero’

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 5 views
Walton Goggins Saved Olivia Wilde From Being Stampeded to Death by Horses on ‘Cowboys & Aliens’ Set: ‘I Owe Him My Life. He’s a Real-Life Hero’

कुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण दिखेगा

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 7 views
कुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण दिखेगा

Cote d’Ivoire vs. Norway—World Cup: Preview, Predictions and Lineups

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 7 views
Cote d’Ivoire vs. Norway—World Cup: Preview, Predictions and Lineups

'चौहान' के टीजर पर विवाद:'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 9 views
'चौहान' के टीजर पर विवाद:'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं